✕

होम / यूटिलिटी / जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान एक श्रद्धालु की मौत, CM ने 4 लाख रुपये के मुआवजे का किया ऐलान

जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान एक श्रद्धालु की मौत, CM ने 4 लाख रुपये के मुआवजे का किया ऐलान

ओडिशा (Odisha) के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के दौरान मची भगदड़ में एक श्रद्धालु की मौत हो गई. इस पर राज्य के मुख्यमंत्री ने गहरा शोक व्यक्त किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

ओडिशा (Odisha) के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा (Jagannath Rath Yatra) के दौरान मची भगदड़ में एक श्रद्धालु की मौत हो गई. वहीं, सैंकड़ो श्रद्धालु घायल हो गए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. राज्य के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी (Mohan Charan Majhi) ने इस हादसे पर दुख जताते हुए मृतक के परिजन को मुआवजा देने का भी ऐलान किया है. 

मृतक के परिजन को मिलेगा 4 लाख रुपये मुआवजा
मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने 7 जून को पुरी में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा जुलूस में एक श्रद्धालु की मौत पर दुख जताया है. इसके साथ ही उन्होंने मृतक के परिजन को 4 लाख रुपये का मुआवजा देने का भी एलान किया है. ओडिशा सीएमओ (Odisha CMO) के ऑफिशियल हैंडल से एक्स (X) पर किए गए पोस्ट में कहा गया है कि सीएम मोहन चरण माझी ने रथयात्रा में मची भगदड़ में जान गंवाने वाली श्रद्धालु बलांगीर जिले की ललिता बगरती की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है. सीएम माझी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने मृतक के परिजनों को 4 लाख रुपये के मुआवजा राशि देने की घोषणा की है. साथ ही, घायलों के लिए मुफ्त इलाज की घोषणा की है.

400 से ज्यादा लोग घायल
सीएमओ ने बताया कि भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान भगवान बलभद्र के तलध्वज रथ को खींचते समय दम घुटने से एक श्रद्धालु की दुखद मौत हो गई. उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बता दें कि रविवार को ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान भगवान बलभद्र के रथ तालध्वज को खींचने के दौरान भगदड़ मच गई थी. भगदड़ के दौरान सैंकड़ों श्रद्धालु नीचे जमीन पर गिर पड़े. इस घटना में एक श्रद्धालु की मौत हो गई. जबकि, 400 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हो गए और कई घायलों की हालत गंभीर है.

पुलिस के दो जवान भी हुए घायल
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भगदड़ में पुलिस के दो जवान भी घायल हुए हैं. हादसे में एक पुलिस कर्मचारी का पैर टूटने की भी खबर है. जिन घायलों को मामूली चोटें आई थीं, उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है, जबकि जिनकी हालत गंभीर थी, उनका अभी इलाज चल रहा है. 

इसे भी पढ़ें-इस Loan App को तुरंत कर दें Uninstall, सरकार ने यूजर्स के लिए जारी की चेतावनी

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

6 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

5 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

2 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

4 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

5 hours ago