✕

होम / यूटिलिटी / दिवाली और छठ पूजा पर चलेंगी 6 हजार स्पेशल ट्रेन, लाखों यात्रियों को होगा लाभ!

दिवाली और छठ पूजा पर चलेंगी 6 हजार स्पेशल ट्रेन, लाखों यात्रियों को होगा लाभ!

आगामी त्यौहारी सीजन के लिए रेलवे ने इस बार 108 ट्रेनों में जनरल कोच बढ़ाए हैं. छठ पूजा और दिवाली स्पेशल ट्रेनों के लिए अतिरिक्त कोच मंजूर किए गए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आप अपने घर से दूर नौकरी या पढ़ाई करते हैं और इस दिवाली या छठ पूजा पर घर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. दरअसल, रेलवे इस बार पिछले साल के मुकाबले ज्यादा ट्रेन चलाएगी. इससे लाखों यात्रियों को अपने घर जाने की सुविधा मिलेगी.  स्पेशल ट्रेनों के साथ-साथ रेलवे ने क्लोन चलाने की भी योजना बनाई है, बता दें, त्योहारी सीजन में यात्रियों की भारी भीड़भाड़ को देखते हुए रेलवे हर साल दर्जनों स्पेशल ट्रेन चलाती है. खासकर पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से स्पेशल ट्रेन चलाई जाती है. तो चलिए जानते हैं इस बार रेलवे ने कितने कोच बढ़ाए हैं? 

5,975 स्पेशल ट्रेन और 12,500 कोच बढ़ाने की मिली मंजूरी 
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी है कि आगामी त्योहारी सीजन में 108 ट्रेनों में जनरल कोच बढ़ाए गए हैं. छठ पूजा और दिवाली स्पेशल ट्रेनों के लिए 12,500 कोच मंजूर किए गए. 2024-25 में आज तक कुल 5,975 ट्रेनें अधिसूचित की गई हैं. 2023-24 में त्योहारी सीजन के दौरान कुल 4,429 विशेष ट्रेनें चलाई गई थीं. ऐसे में इस बार त्योहारी सीजन में 1 करोड़ से अधिक यात्रियों को अपने घर जाने में सहूलियत होगी.  बता दें, दिल्ली के चार स्टेशनों नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, आनंद विहार और हजरत निजामुद्दीन से रोज करीब 800 ट्रेन चलती हैं. इनमें 10 लाख से अधिक यात्री सफर करते हैं, लेकिन दिवाली और छठ के दौरान भीड़भाड़ बढ़ जाती है और खासकर पूर्वी उत्तर प्रदेश तथा बिहार जाने वाले यात्रियों को आसानी से टिकट नहीं मिलती है. इस समस्या को देखते हुए रेलवे ने अतिरिक्त कोच बढ़ाने का फैसला लिया है. 

जरूरत के अनुसार क्लोन ट्रेन भी चलाएगी रेलवे

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सभी रूट पर ट्रेनों में भीड़ की समीक्षा कर जरूरत के मुताबिक क्लोन और विशेष ट्रेनों की घोषणा की जाएगी. साथ ही जनरल और स्लीपर के नए कोच भी बनाए जा रहे हैं. इनका इस्तेमाल विशेष ट्रेनों को चलाने में किया जाएगा. अभी नई दिल्ली से बिहार संपर्क क्रांति, वैशाली एक्सप्रेस, संपूर्ण क्रांति और रांची गरीब रथ की क्लोन चलाई जा रही हैं. बात दें, क्लोन मूल ट्रेन के रवाना होने से बाद चलाई जाती हैं. वहीं, आनंद विहार टर्मिनल से मुजफ्फरपुर के लिए एक विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है, जोकि हफ्ते में दो दिन चलेगी, इसमें सभी कोच रिजर्व होंगे. आने वाले दिनों में जरूरत के अनुसार और भी विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की जाएगी.

इसे भी पढ़ें-दिल्ली मेट्रो स्टेशनों पर SBI जारी करेगा NCM कार्ड, यात्रियों को ऐसे होगा फायदा

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago