✕

होम / यूटिलिटी / यहां से शुरू हुई राजस्‍थान में 5 जी सेवा, आकाश बोले हर कोने में जल्‍द पहुंचेगा 5जी

यहां से शुरू हुई राजस्‍थान में 5 जी सेवा, आकाश बोले हर कोने में जल्‍द पहुंचेगा 5जी

आकाश अंबानी ने राजस्‍थान में 5जी लॉन्‍च करने के बाद सभी को दीपावली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी. उन्‍होंने कहा कि जल्‍द ही राजस्‍थान सहित चेन्‍नई में भी इस सेवा की शुरुआत हो गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

पीएम मोदी के 5 जी लॉन्‍च करने के बाद अब धीरे- धीरे देश के अलग-अलग राज्‍यों में 5जी की शुरुआत होने जा रही है. इसी कड़ी में आज अंबानी परिवार ने राजस्‍थान में 5जी की सेवा को लॉन्‍च कर दिया है. अंबानी परिवार ने ये लॉन्चिंग श्रीनाथदवारा के मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद की. श्रीनाथदवारा अंबानी परिवार के कुल देवता है. इस मौके पर रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी उनकी पत्‍नी श्‍लोका अंबानी और बेटा पृथ्‍वी भी मौजूद रहे.


राजस्‍थान में जल्‍द होगा 5जी का विस्‍तार 
आकाश अंबानी ने राजस्‍थान में 5जी लॉन्‍च करने के बाद सभी को दीपावली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी. उन्‍होंने कहा कि जल्‍द ही राजस्‍थान सहित चेन्‍नई में भी इस सेवा की शुरुआत हो गई है.उन्‍होंने कहा कि जल्‍द ही पूरे देश में 5जी नेटवर्क का विस्‍तार तेजी से होगा. श्रीनाथदवारा में 5जी सेवा को लॉन्‍च करने के लिए रिलायंस कंपनी ने आस-पास के इलाकों में 20 से ज्‍यादा टॉवर लगाए हैं. जिससे वहां 5जी का बेस्‍ट नेटवर्क आ सके.  आपको बता दें कि इससे पहले 4जी सेवा का लॉन्‍च करने से पहले भी मुकेश अंबानी ने श्रीनाथजीदवारा में दर्शन किए थे.


कैसे हुई 5जी सेवा की शुरुआत
रिलायंस जियो की ओर से इसके लिए मंदिर परिसर में कई ट्रांस्‍मीटर लगाए गए हैं. आकाश अंबानी ने आज मंदिर में विधि विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद से टैबलेट का बटन दबाकर इस सेवा की शुरुआत की. जिसके बाद नाथदवारा क्षेत्र में इसकी शुरुआत हो गई है. 20 टॉवरों के साथ शुरू हुई सेवा का इस्‍तेमाल मंदिर परिसर के एक किलोमीटर एरिया में किया जा सकेगा. 


इससे पहले कई बड़े शहरों में हो चुकी है 5जी की  शुरुआत
जियो इससे पहले दिल्‍ली, मुंबई, कोलकाता और वाराणसी सहित कई शहरों में 5जी की शुरुआत कर चुकी है.आकाश अंबानी जब से जियो के चेयरमैन बने हैं तब से उनका ये पहला बड़ा कार्यक्रम रहा जहां से उन्‍होंने 5जी सेवा की शुरुआत की है. राजस्‍थान के साथ-साथ चेन्‍नई में भी 5जी सेवा की शुरुआत हो गई है.


पीएम मोदी ने दिल्‍ली में की थी 5जी सेवा की शुरुआत
सबसे पहले पीएम मोदी ने एक अक्‍टूबर को राजधानी दिल्‍ली में 5जी की शुरुआत  की थी. जिसमें उन्‍होंने कई महत्‍वपूर्ण बातें कही थी. उन्‍होंने कहा था कि आज भारत ने एक ऐसी तकनीक को लॉन्‍च किया है जो हमारे विकास की रफ्तार को और तेज करने वाली है. उन्‍होंने कहा था कि 5जी सेवा देश के हर सेक्‍टर में अपना बेहतरीन योगदान देगी और इससे कई क्षेत्रों को इसका फायदा मिलेगा. 


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

12 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

10 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

12 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

12 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

15 hours ago