होम / यूटिलिटी / उत्तर प्रदेश में बनाये जायेंगे 5 और एयरपोर्ट, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की घोषणा!

उत्तर प्रदेश में बनाये जायेंगे 5 और एयरपोर्ट, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की घोषणा!

अयोध्या एयरपोर्ट का विस्तार किया जाएगा और रनवे का भी विस्तार किया जाएगा ताकि बड़े एयरक्राफ्ट भी इन एयरपोर्ट्स पर उतारे जा सकें.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

उत्तर प्रदेश को लेकर हाल ही में सिविल एविएशन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक काफी महत्त्वपूर्ण घोषणा की है. सिंधिया ने हाल ही में बताया कि आने वाले एक महीने में उत्तर प्रदेश के अंदर 5 नए एयरपोर्ट खोले जाएंगे. हाल ही में इंडिगो द्वारा अयोध्या से अहमदाबाद के बीच फ्लाइट सेवा की शुरुआत की गई थी और इस फ्लाइट के उद्घाटन समारोह पर अपने संबोधन के दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया ने यह जानकारी मीडिया के साथ साझा की है. 

अयोध्या एयरपोर्ट का होगा विस्तार
अपने संबोधन के दौरान जानकारी देते हुए सिंधिया ने बताया कि अयोध्या एयरपोर्ट का विस्तार किया जाएगा और रनवे का भी विस्तार किया जाएगा और इससे बड़े एयरक्राफ्ट भी इन एयरपोर्ट्स पर उतारे जा सकें और अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट्स भी यहां पर लैंड कर सकेंगी. आपको बता दें कि 30 दिसंबर 2023 को अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महर्षि वाल्मीकि अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट का उद्घाटन किया गया था और 30 दिसंबर को ही इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अयोध्या तक अपनी पहली फ्लाइट्स भी उड़ा दी थीं. 

यहां खुलेंगे 5 नए एयरपोर्ट
इसके साथ ही ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि अगले एक महीने के दौरान उत्तर प्रदेश में 5 नए एयरपोर्ट्स का उद्घाटन किया जाएगा और इसके बाद राज्य में मौजूद कुल हवाई अड्डों की संख्या 19 पर पहुंच जायेगी. उत्तर प्रदेश में नए एयरपोर्ट्स आजमगढ़, अलीगढ़, मुरादाबाद, चित्रकूट और श्रावस्ती नामक जगहों पर बनाये जाएंगे. अयोध्या एयरपोर्ट के संबंध में बात करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि जल्द ही इस हवाई अड्डे के विस्तार के दूसरे चरण का काम शुरू किया जाएगा और फिर इस क्षेत्र के लिए और फ्लाइट्स की सुविधा भी शुरू की जायेगी. आपको बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर का प्राण-प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को आयोजित किया जाएगा. 

तेजी से हो रहा है अयोध्या के विकास का काम
दूसरी तरफ अयोध्या में लगातार काफी तेजी से विभिन्न विकास कार्य भी किये जा रहे हैं. माना जा रहा है कि राम मंदिर यात्रियों की बहुत बड़ी संख्या को आकर्षित करेगा और शहर को इस संख्या के अनुसार ही तैयार किया जा रहा है. सड़कों के चौडीकरण से लेकर, इमारतों के पुनर्निर्माण तक सबकुछ काफी तेजी से किया जा रहा है. राम मंदिर के निर्माण भर से ही पूरे शहर का कायाकल्प पलटा जा रहा है.
 

यह भी पढ़ें: बनकर तैयार हुआ अटल सेतु, लेकिन जाने से पहले जाने लें ये जरूरी बातें!


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

3 days ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

3 days ago

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

5 days ago

मिडिल ईस्ट तनाव से कच्चे तेल में उबाल, ब्रेंट 107 डॉलर के पार; होर्मुज संकट ने बढ़ाई चिंता

तेल की कीमतें पहले ही 100 डॉलर के पार जा चुकी हैं. पिछले सप्ताह भी ब्रेंट और WTI दोनों कॉन्ट्रैक्ट्स में तेजी दर्ज की गई थी. अब नए हमलों और सप्लाई रूट पर बढ़ते जोखिम ने बाजार की चिंता और बढ़ा दी है.

1 week ago

गणेश चतुर्थी पर सोना हुआ सस्ता, दिल्ली से चेन्नई तक गिरे भाव; चांदी भी ₹5,000 लुढ़की

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,720 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,41,840 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

1 week ago


बड़ी खबरें

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

9 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

8 hours ago

भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर से लागू, 100% भारतीय निर्यात को मिलेगी शुल्क-मुक्त पहुंच

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर को दशहरा के दिन प्रभावी होगा. समझौते के तहत न्यूजीलैंड भारतीय उत्पादों के लिए अपने बाजार में शुल्क-मुक्त पहुंच उपलब्ध कराएगा.

8 hours ago

मझगांव डॉक बनाएगी आंध्र प्रदेश में नया ग्रीनफील्ड शिपयार्ड, ₹15,000 करोड़ निवेश की तैयारी

दुगराजपट्टनम में प्रस्तावित शिपयार्ड की सालाना क्षमता 1.2 मिलियन ग्रॉस टनेज होगी. कंपनी अगले 5 से 7 वर्षों में इस परियोजना पर करीब ₹15,000 करोड़ खर्च करेगी, जिससे करीब 45,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है.

9 hours ago

टाटा ग्रुप में LIC की हिस्सेदारी ₹1 लाख करोड़ के पार, चंद्रशेखरन के दूसरे कार्यकाल में इन शेयरों में बढ़ा निवेश

प्राइम डेटाबेस के आंकड़ों के मुताबिक, जून 2022 के बाद टाटा ग्रुप की 14 लिस्टेड कंपनियों में से 10 में LIC की हिस्सेदारी बढ़ी है.

9 hours ago