✕

होम / यूटिलिटी / इस दिन आएगी PM Kisan की 19वीं किस्त, पीएम मोदी बिहार से करेंगे जारी

इस दिन आएगी PM Kisan की 19वीं किस्त, पीएम मोदी बिहार से करेंगे जारी

पीएम किसान सम्मान निधि योजना किसानों का जीवन आसान बनाने में मददगार पहल साबित हो रही. पीएस किसान योजना की 19वीं किस्त का इंतजार अब खत्म हो गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM kisan) योजना के लाभार्थियों के लिए बड़ी गुड न्यूज है. 19वीं किस्त का इंतजार कर रहे लाभार्थियों के खाते में अगले महीने पैसे ट्रांसफर कर दिया जाएंगे. जी हां...पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त की तारीख फाइनल हो गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने 24 फरवरी को बिहार से 19वीं किस्त जारी करेंगे. इसकी जानकारी कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी है. बता दें कि सरकार ने इससे पहले 18वीं किस्त 5 अक्टूबर को महाराष्ट्र से जारी की थी.

पीएम किसान 19वीं किस्त की मुख्य जानकारी 

•    इस योजना के तहत 9.5 करोड़ से अधिक किसान रजिस्टर्ड हैं.
•    प्रत्येक लाभार्थी को 2,000 रुपये मिलेंगे.
•    कुल वार्षिक सहायता 6,000 रुपये है, जो हर चार महीने में 2,000 रुपये की तीन किस्तों में वितरित की जाती है.
•    सरकार ने इस किस्त के लिए 20,000 करोड़ रुपये से अधिक राशि रखी है.

बेनिफिशियरीज स्टेटस कैसे चेक करें-

•    पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
•    होमपेज पर 'फार्मर्स कॉर्नर' सेक्शन पर क्लिक करें.
•    'अपनी स्टेटस जानें' विकल्प चुनें.
•    अपना रजिस्टर्ड नंबर और कैप्चा कोड डालें.
•    'गेट ओटीपी' पर क्लिक करें और अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा गया ओटीपी दर्ज करें.
•    आपका पेमेंट डिटेल स्क्रीन पर आ जाएगा.

कब शुरू हुई थी शुरूआत

भारत सरकार ने इस योजना को साल 2019 में लॉन्च किया था. इसका उद्देश्य छोटे किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है, जिससे वे अपनी खेती में सुधार कर सकें और आर्थिक रूप से मजबूत हो सकें. अब तक सरकार किसानों के खाते में 18 किस्तों के पैसे भेज चुकी है. इस योजना का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलता है, जिनके नाम पर कृषि भूमि रजिस्टर्ड होती है. यदि कोई किसान किराए या पट्टे पर ली गई जमीन पर खेती कर रहा है, तो वह इस योजना का फायदा नहीं उठा सकता है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

2 hours ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

2 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

2 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

4 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

2 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

4 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

8 hours ago