✕

होम / यूटिलिटी / पीएम-किसान की 19वीं किस्त जारी, 9.8 करोड़ किसानों के खातों में ₹22 हजार करोड़ ट्रांसफर

पीएम-किसान की 19वीं किस्त जारी, 9.8 करोड़ किसानों के खातों में ₹22 हजार करोड़ ट्रांसफर

पीएम मोदी ने सोमवार को कुल 9,81,31,928 किसानों को कुल 2,21,24,65,00,000 रुपये जारी किये हैं, बड़ी संख्या में इस योजना का लाभ किसानों को मिला है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देश के करोड़ों किसानों का लंबा इंतजार खत्म हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के बैंक अकाउंट में 2,000 रुपये ट्रांसफर कर दिये हैं. पीएम मोदी ने बिहार के भागलपुर से पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 19वीं किश्त जारी कर दी है. आज देश के 9.8 करोड़ पात्र किसानों के बैंक खातों में करीब 22,000 करोड़ रुपये डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर (DBT) योजना के तहत जमा कर दिये हैं. पीएम किसान योजना के तहत सालाना 6,000 रुपये दिये जाते हैं, ये पैसा 2,000 रुपये की तीन किश्तों में ट्रांसफर किया जाता है.

पीएम किसान सम्मान निधि योजना

देश के किसानों के लिए आज का दिन बेहद खास है. बता दें, कि 18 वीं किस्त 5 अक्टूबर 2024 को महाराष्ट्र के वाशिम से जारी की गई थी. वहीं, साल 2019 में 24 फरवरी को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरूआत हुई थी. किसान 6 हजार रुपए की धनराशि का इस्तेमाल किसान खेती से जुड़ी जरूरतों जैसे खाद, बीज, कीटनाशक आदि खरीदने में इस्तेमाल करते हैं. पीएम-किसान योजना के माध्यम से किसानों को सालाना 6,000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है, जो तीन बराबर किस्तों में दी जाती है.

पीएम किसान योजना का स्टेटस ऐसे करें चेक

1. सबसे पहले आधिकारिक पीएम किसान वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं.
2. अब Beneficiary Status विकल्प पर क्लिक करें.
3. यहां अब अपना आधार संख्या या खाता संख्या दर्ज करें.
4. स्थिति और भुगतान विवरण देखने के लिए Get Data पर क्लिक करें.

आप लाभार्थी के योग्य हैं या नहीं ऐस करें चेक

1. आधिकारिक पीएम किसान वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं.
2. beneficiary list पेज पर जाएं.
3. अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव चुनें.
4. लाभार्थी सूची देखने के लिए 'Get Report' पर क्लिक करें और जांचें कि आपका नाम शामिल है या नहीं. इसके अतिरिक्त, पारदर्शिता के लिए लाभार्थी सूची स्थानीय पंचायतों में प्रदर्शित की जाती है.

यहां संपर्क करें

यदी आपको पीएम किसान योजना से जुड़ी कोई समस्या है तो ईमेल आईडी pm kisan-ict@gov.in पर भी संपर्क कर सकते हैं. इतना ही नहीं, आप पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर 155261 या 1800115526 (टोल फ्री) या 011-23381092 पर भी संपर्क कर सकते हैं. यहां भी आपके हर समस्या का समाधान किया जाएगा.

ये किसान नहीं उठा सकते पीएम किसान योजना का लाभ

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के मुताबिक पति-पत्नि दोनों पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ (PM Kisan Benefits) नहीं उठा सकते हैं. इसके अलावा किसान परिवार में कोई टैक्स देता है तो इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा. वहीं अगर कोई किसान किसी दूसरे किसान से जमीन लेकर किराए पर खेती करते हैं. तब ऐसी स्थिति में उसे भी योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा, पीएम किसान में लैंड की ओनरशिप जरूरी है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 day ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026

मिडिल ईस्ट तनाव से कच्चे तेल में उबाल, ब्रेंट 107 डॉलर के पार; होर्मुज संकट ने बढ़ाई चिंता

तेल की कीमतें पहले ही 100 डॉलर के पार जा चुकी हैं. पिछले सप्ताह भी ब्रेंट और WTI दोनों कॉन्ट्रैक्ट्स में तेजी दर्ज की गई थी. अब नए हमलों और सप्लाई रूट पर बढ़ते जोखिम ने बाजार की चिंता और बढ़ा दी है.

14-September-2026


बड़ी खबरें

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

3 hours ago

त्योहारी सीजन से पहले निसान की बड़ी छलांग, घरेलू बिक्री में 100% उछाल

निसान मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में घरेलू बाजार में 3,300 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर सितंबर में कुल 10,025 वाहनों की थोक बिक्री की.

17 minutes ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

3 hours ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 day ago

HDFC बैंक को मिला नया नेतृत्व, अनूप बागची 27 अक्टूबर से संभालेंगे MD-CEO की जिम्मेदारी

अब बागची के नेतृत्व में एचडीएफसी बैंक की आगे की रणनीति और कारोबार की दिशा पर बाजार की नजर रहेगी. खासतौर पर बैंक के रिटेल कारोबार, जमा वृद्धि और मार्जिन से जुड़े प्रदर्शन को लेकर नए नेतृत्व की रणनीति महत्वपूर्ण होगी. 

4 hours ago