✕

होम / यूटिलिटी / किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी, खाते में पहुंचे कि नहीं ऐसे करें चेक

किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी, खाते में पहुंचे कि नहीं ऐसे करें चेक

पीएम मोदी ने वाराणसी में एक कार्यक्रम के दौरान किसान सम्मान निधि का पैसा लगभग 9.26 करोड़ किसानों के अकाउंट में भेज दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त जारी कर दी है. इसके चलते योजना के तहत लगभग 9.26 करोड़ किसानों के अकाउंट में 20 हजार करोड़ रुपये चले गए हैं. इस मौके पर पीएम मोदी ने देशभर से आईं कृषि सखियों को प्रमाणपत्र भी वितरित किए. इस योजना में किसानों को साल में 2000 रुपये की तीन किस्तों में कुल 6000 रुपये भेजे जाते हैं. नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने के तुरंत बाद सबसे पहले पीएम किसान योजना से जुड़ी फाइल पर ही साइन किए थे. इस योजना की 16वीं किस्त 28 फरवरी की शाम को जारी की गई थी.

दुनिया की सबसे बड़ी डीबीटी स्कीम 

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना दुनिया की सबसे बड़ी डीबीटी स्कीम में से एक है. इस योजना के तहत देश भर के करोड़ों किसानों को आर्थिक लाभ दिया जाता है. पीएम किसान योजना के पैसे को किसान भाई अपनी खेती से जुड़े कार्य में लेते हैं. इस बार योजना के तहत लगभग 9.26 करोड़ किसानों को आर्थिक सहायता मिलेगी. पीएम नरेंद्र मोदी ने बटन दबाकर 20,000 करोड़ रुपये किसानों के खाते में ट्रांसफर कर दिए.

इन स्टेप्स की मदद से चेक करें स्टेटस

•    किसान भाई सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं.
•    फिर किसान भाई होमपेज पर सम्बंधित लिंक पर क्लिक कर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार नंबर डालें.
•    इसके बाद वह कैप्चा दर्ज करें.
•    अब किसान 'Get Status' पर क्लिक करें.
•    फिर स्क्रीन पर किस्त से जुड़ा का स्टेटस दिखाई देगा.

पीएम किसान मोबाइल ऐप के माध्यम से किसान अपने भुगतान की स्थिति की जांच कर सकते हैं. ऐप को Google Play Store या Apple App Store से डाउनलोड किया जा सकता है. पंजीकरण संख्या या आधार नंबर दर्ज करें, ओटीपी दर्ज करें और लॉगिन पर क्लिक करें. लाभार्थी स्थिति पर क्लिक करें और स्क्रीन पर भुगतान की स्थिति दिखाई देगी.

खाते में नहीं आए हैं पैसे तो क्या करें

अगर आपके खाते में पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त नहीं आई है तो आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan-ict@gov.in पर फार्मर कॉर्नर में हेल्प डेस्क पर जाकर समस्या का हल कर सकते हैं. हेल्प डेस्क पर क्लिक कर आप आधार नंबर, बैंक अकाउंट नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करें. गेट डिटेल्स क्लिक करने पर क्वेरी फॉर्म आ जाएगा. यहां ड्रॉप डाउन में अकाउंट नंबर, पेमेंट, आधार और अन्य समस्याओं से जुड़े ऑप्शन दिए गए हैं. अपनी समस्या के हिसाब से इसे चुने और नीचे इसका विवरण भी लिखे. फिर इसे सबमिट कर दें. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

10 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

10 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

7 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

9 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

9 hours ago