✕

होम / यूटिलिटी / खत्म हो सकता है GST का यह स्लैब, लगेगा महंगाई का एक और तगड़ा झटका

खत्म हो सकता है GST का यह स्लैब, लगेगा महंगाई का एक और तगड़ा झटका

फिलहाल मंत्रियों के समूह (Group of Ministers) ने इस स्लैब को खत्म करने के लिए सिफारिश कर दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्लीः गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) में जल्द ही 12 फीसदी वाले स्लैब को खत्म किया जा सकता है. इसका फैसला जीएसटी काउंसिल की अगली बैठक में हो सकता है. फिलहाल मंत्रियों के समूह (Group of Ministers) ने इस स्लैब को खत्म करने के लिए सिफारिश कर दी है. इससे महंगाई का एक और झटका जल्द लगने की तैयारी है. 

स्लैब से नहीं हो रही है ज्यादा आय

इस स्लैब से सरकारों को ज्यादा आय नहीं हो रही है. इसलिए मंत्रियों के समूह ने 12 फीसदी को खत्म करके केवल 5, 18 और 28 फीसदी का स्लैब रखने की वकालत की है. 12 फीसदी वाले स्लैब से कुल कमाई केवल 8 फीसदी ही होती है. 

यह प्रोडक्ट आते हैं दायरे में 

फिलहाल मक्खन, घी, फलों का रस, बादाम, ₹1,000 तक के जूते, प्रोसेसड फूड, सोलर वॉटर हीटर और होटल में 1000 रुपये तक के कमरे सहित अन्य कुछ प्रोडक्ट 12 फीसदी टैक्स के दायरे में आते हैं. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की अध्यक्षता वाले मंत्रियों के समूह को टैक्स रेट को सही करने, स्लैब के विलय, छूट वाली सूची की समीक्षा और सही शुल्क उलटने का सुझाव देने का काम सौंपा गया है. समूह को अपनी अंतिम रिपोर्ट सौंपने के लिए जून में तीन महीने का अतिरिक्त समय दिया गया था. 

जून में बढ़ाया गया था स्लैब

जून में चंडीगढ़ में हुई 47वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक में टेट्रा पैक, प्रिंटिंग, राइटिंग या ड्रॉइंग इंक, कटिंग ब्लेड वाले चाकू, पेपर चाकू, पेंसिल शार्पनर और ब्लेड, चम्मच, कांटे, करछुल, स्किमर्स, डेयरी मशीनरी, पावर पंप सहित कई वस्तुओं के स्लैब में परिवर्तन किया गया था और एलईडी लैंप को 12% से 18% स्लैब में लाया गया है. 

इन चार स्लैब से होती है सरकार को कमाई

जीएसटी, जिसमें कई राज्य और केंद्रीय टैक्स शामिल हैं के चार स्लैब हैं- 5%, 12%, 18% और 28%. चार प्रमुख स्लैबों के अलावा, कटे हुए हीरे और आभूषण व कीमती धातुओं पर क्रमशः 1.5% और 3% सेस लगता है. इसके अलावा ऑटोमोबाइल जैसी चुनिंदा वस्तुओं पर टॉप-अप क्षतिपूर्ति सेस भी लगता है. आवश्यक वस्तुओं पर 5% जीएसटी लगता है और Sin Goods पर 28% की दर लगती है. 

VIDEO: अडानी को टक्कर देने के लिए अंबानी ने तैयार किया ये प्लान

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

जियो को 60 अरब डॉलर का झटका: बाजार में गिरावट, मस्क की पोस्ट और मुश्किल में रोड शो

जैसे-जैसे वैल्यूएशन चर्चा $160 अरब से $100 अरब तक चली जाती है और वैश्विक फंड्स भारती पर 30% छूट की मांग करते हैं, जियो के 2020 के बैकर्स को डॉलर रिटर्न मिलता है जो एक बॉन्ड फंड भी पार कर सकता है और एलोन मस्क का 'ओलिगार्क्स' पोस्ट रोडशो के बीच में आता है।

2 hours ago

2026 में वैश्विक व्यापार की वृद्धि दर 3.9% रहने का अनुमान, AI में निवेश से मिलेगी रफ्तार: WTO

एशिया निर्यात वृद्धि में सबसे आगे रह सकता है, जबकि भू-राजनीतिक तनावों के कारण दुनिया की प्रमुख व्यापारिक अर्थव्यवस्थाओं में कारोबार की संभावनाएं असमान रहने का अनुमान है.

2 hours ago

TCS के मुनाफे में 15% का उछाल, AI से कमाई 3 अरब डॉलर के पार; ₹12 डिविडेंड का ऐलान

सितंबर तिमाही में TCS का रेवेन्यू सालाना आधार पर 11.2% बढ़ा, AI से होने वाली सालाना आय 3 अरब डॉलर के पार पहुंची और कंपनी ने 4,258 कर्मचारियों को जोड़ा है.

2 hours ago

GST में टैक्स दरें स्थिर, रिफंड, ITC और रजिस्ट्रेशन से जुड़े नियमों में बदलाव के 10 बड़े प्रस्ताव

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक में टैक्स दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया, लेकिन रजिस्ट्रेशन, रिफंड, इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC), छोटे कारोबारियों और माल परिवहन से जुड़े नियमों को आसान बनाने पर जोर दिया गया.

4 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले महंगा हुआ हवाई सफर, एयर इंडिया समेत 3 एयरलाइंस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई दरें 9 अक्टूबर 2026 से लागू होंगी, जबकि आकासा एयर ने भी अपने ईंधन शुल्क में बढ़ोतरी की है.

5 hours ago