होम / टूरिज्म / इस यूरोपीय देश ने लगाई भारतीयों के VISA के बिना प्रवेश पर रोक, जानिए क्या है कारण

इस यूरोपीय देश ने लगाई भारतीयों के VISA के बिना प्रवेश पर रोक, जानिए क्या है कारण

हालांकि नया परिवर्तन शेंगेन, यूके और यूएस वीजा, या इन देशों के निवास परमिट वाले भारतीयों को प्रभावित नहीं करेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः नए साल में अगर आप यूरोपीय देशों की यात्रा करने का प्लान कर रहे हैं तो फिर आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. दक्षिण पूर्वी मध्य यूरोपीय देश सर्बिया ने भारतीयों के वीजा फ्री एंट्री पर रोक लगा दी है. यह नियम देश 1 जनवरी 2023 से लागू करेगा. 

भारत के दूतावास, बेलग्रेड ने एक बयान में कहा कि यूरोपीय राष्ट्र में जाने वाले सभी भारतीय नागरिकों को "सर्बिया गणराज्य में प्रवेश करने के लिए वीजा की आवश्यकता होगी". बयान में कहा गया है, "सर्बिया में 30 दिनों तक रहने के लिए सभी भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए सर्बिया में वीजा-मुक्त प्रवेश की मौजूदा व्यवस्था को सर्बिया सरकार द्वारा वापस ले लिया गया है."  1 जनवरी या उसके बाद सर्बिया जाने के इच्छुक भारतीयों को नई दिल्ली में सर्बिया के दूतावास या अपने निवास के देश में वीजा के लिए आवेदन करना होगा.

इनको मिलेगी छूट

हालांकि नया परिवर्तन शेंगेन, यूके और यूएस वीजा, या इन देशों के निवास परमिट वाले भारतीयों को प्रभावित नहीं करेगा. इन देशों के वीजा या परमिट वाले भारतीय पासपोर्ट धारकों को अभी भी 1 जनवरी या उसके बाद 90 दिनों तक सर्बिया में वीजा मुक्त प्रवेश की अनुमति दी जाएगी. 20 नवंबर से, सर्बिया ने गिनी-बिसाऊ (पश्चिम अफ्रीका में), ट्यूनीशिया (उत्तरी अफ्रीका में) और बुरुंडी (पूर्वी अफ्रीका में) के नागरिकों के लिए वीजा-मुक्त प्रवेश सेवा भी समाप्त कर दी है. 

बीते करीब सात आठ वर्षों से भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान आदि देशों से मानव तस्कर लोगों को यूरोप में घुसाने के लिए बाल्कन देशों का इस्तेमाल काफी करने लगे हैं. हालांकि मॉरीशस, थाईलैंड, इंडोनेशिया, मालदीव आदि देश अब भी भारतीयों के लिए वीजा मुक्त हॉलिडे डेस्टिनेशन बने हुए हैं.

VIDEO: क्‍या भारत में बढना चाहिए ट्रेडिंग टाइम

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Oberoi Hotels & Resorts लंदन के मेफेयर में खोलेगा होटल, 2027 तक पूरा होगा प्रोजेक्ट

इस प्रोजेक्ट का मुख्य हिस्सा 267,000 वर्ग फीट का संयुक्त उपक्रम है, जिसे ग्रोसवेनर और मित्सुई फुडोसन यूके द्वारा विकसित किया जा रहा है.

21-December-2024

UAE जाने वाले भारतीयों के लिए गुड न्यूज, अब वीजा की नहीं कोई जरूरत, ऐसे मिलेगी एंट्री

भारत और UAE के बीच मजबूत होते व्यापारिक और सांस्कृतिक संबंधों को ध्यान में रखते हुए, यह नीति दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत बनाएगी.

18-October-2024

इस मुल्क का दीदार होगा महंगा, टूरिज्म टैक्स के नाम पर आपकी जेब ढीली करेगी सरकार

आने वाले दिनों में आपको थाईलैंड घूमने के लिए पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे, क्योंकि वहां टूरिज्म टैक्स लगने जा रहा है.

20-September-2024

हजारों Apps की होगी छुट्टी! इस तारीख के बाद Google Play Store पर नहीं आएंगे नजर

गूगल (Google) प्ले स्टोर पर मौजूद हजारों ऐप्स को हटाने की तैयारी कर रहा है. इनमें कई ऐसे पॉपुलर ऐप्स भी शामिल हैं, जो लाखों की संख्या में डाउनलोड हैं. 

23-July-2024

फजीहत के बाद एक्टिव हुई सरकार, देश में लागू हुआ एंटी-पेपर लीक कानून, देर रात अधिसूचना जारी

नीट एग्जाम को लेकर सरकार और उसकी एजेंसी NTA की आलोचना हो रही है. विपक्ष भी इस मुद्दे पर हमलावर है.

22-June-2024


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

2 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

5 minutes ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

54 minutes ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

7 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

3 hours ago