होम / टूरिज्म / WhatsApp पर काम के मैसेज नहीं होंगे मिस, अब इतने चैट्स को कर सकेंगे पिन 

WhatsApp पर काम के मैसेज नहीं होंगे मिस, अब इतने चैट्स को कर सकेंगे पिन 

WhatsApp अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक खुशखबरी लेकर आया है. अब WhatsApp जल्द ही तीन से ज्यादा कॉन्टैक्ट्स को पिन करने की सुविधा देने जा रहा है.  

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश-विदेश में करोड़ों की संख्या में वॉट्सऐप (WhatsApp) के यूजर्स हैं. वॉट्सऐप को लेकर हर किसी की अलग जरूरत होती है. कोई दोस्तों से बातचीत करने के लिए तो कोई आफिशियली भी इसका उपयोग करता है. ऐसे में अपने हर यूजर का खास ख्याल रखते हुए कंपनी लगातार नए अपडेट्स जारी करती रहती है. इसी कड़ी में कंपनी बहुत जल्द 3 से ज्यादा चैट्स को पिन करने की सुविधा लाने जा रही है. अगर आप भी वॉट्सऐप चैट को पिन करते हैं, तो ये आपके लिए बड़ी खुशखबरी है, क्योंकि अब आप ज्यादा चैट्स पिन कर पाएंगे. तो आइए हम आपको बताते हैं कि  कैसे काम करेगा ये फीचर्स और किन्हें मिलेगी इसकी सुविधा- 

इन यूजर्स को मिलेगी सुविधा
वॉट्सऐप पर चैट पिन करने को लेकर Wabetainfo की एक लेटेस्ट रिपोर्ट सामने आई है. इस रिपोर्ट के अनुसार वॉट्सऐप अपने एंड्रॉइड यूजर्स के लिए यह सुविधा लाने जा रहा है. Google Play Beta Program के साथ वॉट्सऐप 2.24.6.13 वर्जन अपडेट के साथ इस नए बदलाव को देखा जा रहा है. इस नए बदलाव को लेकर इस रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया गया है. इस स्क्रीनशॉट में 3 से ज्यादा चैट्स को पिन करते हुए दिखाया गया है.

पिन फीचर से चैट्स ढूंढ़ने में नहीं होती परेशानी
वॉट्सऐप पर नए मैसेज के साथ चैट टॉप पर नजर आती हैं. कई बार वॉट्सऐप यूजर के लिए कुछ चैट्स बहुत जरूरी होती हैं, जो नए मैसेज के बीच चैट्स लिस्ट में कहीं नीचे पहुंच जाती हैं. इसके बाद यूजर्स को उन काम की चैट्स को खोजने में बहुत परेशानी होती है. इन चैट्स को टॉप पर रखने के लिए वॉट्सऐप पर यूजर्स को पिन फीचर मिलता है. पिन करने के साथ जरूरी चैट्स हमेशा टॉप पर नजर आती हैं. 

इतनी वॉट्सऐप चैट्स हो सकेंगी पिन
वॉट्सऐप पर यूजर्स को अब तक केवल 3 ही चैट्स को पिन करने की सुविधा मिल रही है. लेकिन अब  वॉट्सऐप जल्द ही तीन से अधिक चैट्स को पिन करने की सुविधा देने वाला है. इसके बाद यूजर्स अपनी जरूरत के आधार पर चैट्स को प्राथमिकता देते हुए उन्हें पिन कर सकेंगे. Wabetainfo की रिपोर्ट की मानें तो वॉट्सऐप पर बहुत जल्द यूजर्स को 5 चैट्स पिन करने का ऑप्शन मिल सकता है. हालांकि, कंपनी का यह फीचर फिलहाल डेवलपमेंट स्टेज पर है. कंपनी अपने यूजर्स के लिए फ्यूचर अपडेट के साथ फीचर पेश कर सकती है


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Oberoi Hotels & Resorts लंदन के मेफेयर में खोलेगा होटल, 2027 तक पूरा होगा प्रोजेक्ट

इस प्रोजेक्ट का मुख्य हिस्सा 267,000 वर्ग फीट का संयुक्त उपक्रम है, जिसे ग्रोसवेनर और मित्सुई फुडोसन यूके द्वारा विकसित किया जा रहा है.

21-December-2024

UAE जाने वाले भारतीयों के लिए गुड न्यूज, अब वीजा की नहीं कोई जरूरत, ऐसे मिलेगी एंट्री

भारत और UAE के बीच मजबूत होते व्यापारिक और सांस्कृतिक संबंधों को ध्यान में रखते हुए, यह नीति दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत बनाएगी.

18-October-2024

इस मुल्क का दीदार होगा महंगा, टूरिज्म टैक्स के नाम पर आपकी जेब ढीली करेगी सरकार

आने वाले दिनों में आपको थाईलैंड घूमने के लिए पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे, क्योंकि वहां टूरिज्म टैक्स लगने जा रहा है.

20-September-2024

हजारों Apps की होगी छुट्टी! इस तारीख के बाद Google Play Store पर नहीं आएंगे नजर

गूगल (Google) प्ले स्टोर पर मौजूद हजारों ऐप्स को हटाने की तैयारी कर रहा है. इनमें कई ऐसे पॉपुलर ऐप्स भी शामिल हैं, जो लाखों की संख्या में डाउनलोड हैं. 

23-July-2024

फजीहत के बाद एक्टिव हुई सरकार, देश में लागू हुआ एंटी-पेपर लीक कानून, देर रात अधिसूचना जारी

नीट एग्जाम को लेकर सरकार और उसकी एजेंसी NTA की आलोचना हो रही है. विपक्ष भी इस मुद्दे पर हमलावर है.

22-June-2024


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 hour ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

6 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

2 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

4 hours ago

तेल कहां है, MCX?

अगर मुझे कभी भारत के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करनी पड़े, तो वह कुछ ऐसी होगी. लापता बैरल्स का मामला.

3 hours ago