होम / टूरिज्म / इस साल Tourism Industry को लगने वाले पंख, यहां घूमने की योजना बना रहे हैं भारतीय

इस साल Tourism Industry को लगने वाले पंख, यहां घूमने की योजना बना रहे हैं भारतीय

वीजा से लेकर महंगाई और दूसरी कई तरह की परेशानियों के बीच अभी भी भारतीय छोटी विदेशी यात्राओं को करने की तैयारी कर रहे हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत के टूरिज्‍म सेक्‍टर के लिए इस बार बहार लौटने वाली है. Crisil की रिपोर्ट बता रही है कि इस साल टूरिज्‍म इंडस्‍ट्री 30 प्रतिशत की ग्रोथ के साथ आगे बढ़ने की योजना बना रही है. सबसे दिलचस्‍प बात ये है कि ये कोविड पूर्व की स्थिति से 18 प्रतिशत की ज्‍यादा ग्रोथ है. रिपोर्ट बता रही है इस साल भारत देश से बाहर घूमने की ज्‍यादा तैयारी कर रहे हैं. 

क्‍या कह रही है Crisil की ये रिपोर्ट? 11
Crisil की ये रिपोर्ट चार ट्रैवल एजेंसियों के अध्‍ययन पर आधारित है. इन एजेंसियों में मेक माय ट्रिप, थॉमस कुक लिमिटेड, यात्रा और ईज माय ट्रिप जैसी कंपनियां शामिल है. ये वो कंपनियां हैं जो ट्रैवल सेक्‍टर में अपनी बड़ी भागीदारी रखती हैं. विदेश यात्राओं के लिए होटल बुकिंग और हवाई यात्रा की बुकिंग को भी देखती है. सर्वे रिपोर्ट ये भी बता रही है कि वीजा और कई तरह की परेशानियों के बीच फिर भी यात्रा को लेकर उत्‍साह बना हुआ है. 

क्‍या कहती हैं Crisil की निदेशक? 
Crisil की निदेशक पूनम उपाध्‍याय कहती हैं कि उच्‍च ब्‍याज दरों के बावजूद करों में बढोतरी का असर मामूली बना हुआ है. क्‍योंकि 80 प्रतिशत यात्राएं ऐसी हैं जिनका प्रति व्‍यक्ति खर्च 7 लाख रुपये से कम है. केन्‍द्र सरकार ने एक वित्तिय वर्ष में प्रति व्‍यक्ति खर्च पर 7 लाख रुपये से अधिक खर्च वाले टैक्‍स की सीमा को बढ़ाकर 5 प्रतिशत से 20 प्रतिशत कर दिया था. हालांकि ट्रैवल ऑपरेटर को इसमें कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. उन्‍होंने ये भी कहा कि विदेशी यात्राओं में छोटी दूरी की यात्राओं को लेकर ज्‍यादा उत्‍साह नजर आ रहा है जैसा पिछले साल देखने को मिला था. 

क्‍या स्थिति है देश की घरेलू यात्रा बाजार की 
 क्रिसिल की इस रिपोर्ट में इस बारे में नहीं बताया गया है कि देश का घरेलू यात्रा बाजार अभी भी कोविड पूर्व स्थितियों में लौटा है या नहीं. आंकड़े बता रहे हैं कि 2019 में लगभग 109 मिलियन लोगों ने यात्रा की थी जबकि इस वर्ष जनवरी से अप्रैल तक केवल 3.1 मिलियन लोगों ने यात्रा की. 

ये भी पढें: प्याज की कीमतों में आएगी कमी? उम्मीद भरी निगाहों से देख रही है सरकार!


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Oberoi Hotels & Resorts लंदन के मेफेयर में खोलेगा होटल, 2027 तक पूरा होगा प्रोजेक्ट

इस प्रोजेक्ट का मुख्य हिस्सा 267,000 वर्ग फीट का संयुक्त उपक्रम है, जिसे ग्रोसवेनर और मित्सुई फुडोसन यूके द्वारा विकसित किया जा रहा है.

21-December-2024

UAE जाने वाले भारतीयों के लिए गुड न्यूज, अब वीजा की नहीं कोई जरूरत, ऐसे मिलेगी एंट्री

भारत और UAE के बीच मजबूत होते व्यापारिक और सांस्कृतिक संबंधों को ध्यान में रखते हुए, यह नीति दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत बनाएगी.

18-October-2024

इस मुल्क का दीदार होगा महंगा, टूरिज्म टैक्स के नाम पर आपकी जेब ढीली करेगी सरकार

आने वाले दिनों में आपको थाईलैंड घूमने के लिए पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे, क्योंकि वहां टूरिज्म टैक्स लगने जा रहा है.

20-September-2024

हजारों Apps की होगी छुट्टी! इस तारीख के बाद Google Play Store पर नहीं आएंगे नजर

गूगल (Google) प्ले स्टोर पर मौजूद हजारों ऐप्स को हटाने की तैयारी कर रहा है. इनमें कई ऐसे पॉपुलर ऐप्स भी शामिल हैं, जो लाखों की संख्या में डाउनलोड हैं. 

23-July-2024

फजीहत के बाद एक्टिव हुई सरकार, देश में लागू हुआ एंटी-पेपर लीक कानून, देर रात अधिसूचना जारी

नीट एग्जाम को लेकर सरकार और उसकी एजेंसी NTA की आलोचना हो रही है. विपक्ष भी इस मुद्दे पर हमलावर है.

22-June-2024


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 day ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago