होम / टूरिज्म / इस एक दिन ताजमहल में Entry Free, किसी से भी नहीं लिया जाएगा कोई शुल्क

इस एक दिन ताजमहल में Entry Free, किसी से भी नहीं लिया जाएगा कोई शुल्क

इस खास दिन पर्यटकों की भारी भीड़ होगी, इसलिए यदि आप जाएं तो लाइन में काफी देर तक खड़े रहने के लिए पहले से ही मन बना लें.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

आगरा: भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) 19 नवंबर से 25 नवंबर तक एनुअल वर्ल्ड हेरिटेज वीक मना रहा है. इस अवसर के दौरान 19 नवंबर को ताजमहल और ASI द्वार संरक्षित अन्य स्मारकों पर टूरिस्ट्स के लिए एंट्री Free रहेगी. इस एक दिन किसी भी पर्यटक से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा.

शनिवार के कारण होगी बहुत अधिक भीड़
इस संबंध में आगरा टूरिस्ट वेलफेयर चैंबर के सचिव विशाल शर्मा ने बताया कि जिस दिन पर्यटकों को फ्री एंट्री दी जाएगी, उस दिन शनिवार है. इसलिए 19 नवंबर को ताजमहल व आगरा के अन्य स्मारकों में पर्यटकों की खासी भीड़ देखने को मिल सकती है. ऐसे में एएसआई और सुरक्षा एजेंसियों को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष योजना बनाने की जरूरत है. उन्होंने पर्यटन संगठनों से भी आगे आने और भीड़ के प्रबंधन में सुरक्षा एजेंसियों और स्थानीय पुलिस की सहायता करने का आग्रह किया.

पर्यटकों को लंबे इंतजार के लिए तैयार रहना होगा
सामाजिक कार्यकर्ता आमिर कुरैशी ने कहा कि स्मारक में प्रवेश करने से पहले पर्यटकों को लंबे इंतजार के लिए तैयार रहना होगा. उन्होंने कहा कि ताजगंज क्षेत्र की स्थानीय आबादी को यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि पर्यटकों को दलालों या अन्य असामाजिक तत्वों द्वारा परेशान न किया जाए और वे आगरा की अच्छी छवि के साथ घर लौटें. उन्होंने कहा कि प्रत्येक आगरावासी का यह प्रयास होना चाहिए कि स्मारक और उनकी ओर जाने वाली सड़कें पर्यटकों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित रहें.

अतिरिक्त सुरक्षा बल उपलब्ध कराने का अनुरोध
ASI आगरा के अधीक्षक राजकुमार पटेल ने पुष्टि की कि ASI 19 नवंबर को ताजमहल और देश के अन्य स्मारकों में पर्यटकों को मुफ्त प्रवेश की अनुमति देगा. आगरा जिला प्रशासन से बड़ी संख्या में पर्यटकों को संभालने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है.

ताजमहल के अंदर जाने के लिए क्या है शुल्क?
19 नवंबर को ताजमहल में फ्री एंट्री मिलेगी, लेकिन अन्य दिनों पर टूरिस्ट्स से एंट्री फी ली जाती है. शुक्रवार को छोड़कर यदि आप किसी भी दिन ताजमहल जाते हैं तो आपसे 50 रुपये एंट्री फीस ली जाती है. यदि आप मुख्य चबूतरे पर जाना चाहते हैं तो आपको 200 रुपये अतिरिक्त शुल्क देना होता है. वहीं, विदेशी पर्यटकों से ताजमहल में एंट्री के लिए 1,100 रुपये शुल्क लिया जाता है. शुक्रवार को ताजमहल बंद रहता है.

VIDEO : सिर्फ 1 साल में 42% रिटर्न दे सकती है ये सरकारी कंपनी, ब्रोकरेज हाउस ने रखा ये टारगेट


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Oberoi Hotels & Resorts लंदन के मेफेयर में खोलेगा होटल, 2027 तक पूरा होगा प्रोजेक्ट

इस प्रोजेक्ट का मुख्य हिस्सा 267,000 वर्ग फीट का संयुक्त उपक्रम है, जिसे ग्रोसवेनर और मित्सुई फुडोसन यूके द्वारा विकसित किया जा रहा है.

21-December-2024

UAE जाने वाले भारतीयों के लिए गुड न्यूज, अब वीजा की नहीं कोई जरूरत, ऐसे मिलेगी एंट्री

भारत और UAE के बीच मजबूत होते व्यापारिक और सांस्कृतिक संबंधों को ध्यान में रखते हुए, यह नीति दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत बनाएगी.

18-October-2024

इस मुल्क का दीदार होगा महंगा, टूरिज्म टैक्स के नाम पर आपकी जेब ढीली करेगी सरकार

आने वाले दिनों में आपको थाईलैंड घूमने के लिए पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे, क्योंकि वहां टूरिज्म टैक्स लगने जा रहा है.

20-September-2024

हजारों Apps की होगी छुट्टी! इस तारीख के बाद Google Play Store पर नहीं आएंगे नजर

गूगल (Google) प्ले स्टोर पर मौजूद हजारों ऐप्स को हटाने की तैयारी कर रहा है. इनमें कई ऐसे पॉपुलर ऐप्स भी शामिल हैं, जो लाखों की संख्या में डाउनलोड हैं. 

23-July-2024

फजीहत के बाद एक्टिव हुई सरकार, देश में लागू हुआ एंटी-पेपर लीक कानून, देर रात अधिसूचना जारी

नीट एग्जाम को लेकर सरकार और उसकी एजेंसी NTA की आलोचना हो रही है. विपक्ष भी इस मुद्दे पर हमलावर है.

22-June-2024


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

2 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

14 minutes ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

42 minutes ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 hour ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

8 hours ago