होम / टूरिज्म / फॉरेन ट्रिप का क्रेज बरकरार, पिछले साल के मुकाबले 2 गुना हो गईं बुकिंग 

फॉरेन ट्रिप का क्रेज बरकरार, पिछले साल के मुकाबले 2 गुना हो गईं बुकिंग 

Airbnb की रिपोर्ट बताती है कि अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए भारतीयों के रुझान में तेजी आई है. वहीं, देश में घूमने वालों के लिए गोवा हॉट डेस्टिनेशन बना हुआ है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

छुट्टियों के लिए विदेश जाने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है. एयरबीएनबी के डेटा अनुसार वर्ष 2022 की पहली तिमाही के मुकाबले वर्ष 2023 की पहली तिमाही में भारतीय यात्रियों द्वारा अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए की जाने वाली रातों की बुकिंग (Night Booking on Airbnb) की संख्या दोगुनी से भी अधिक हो गई है. विदेश जाने वालों के बीच यूनाइटेड किंगडम, अमेरिका और विभिन्न यूरोपीय देश सबसे लोकप्रिय जगहों के तौर पर सामने आए हैं. वहीं, अगर घरेलू यात्रा की बात करें, तो गोवा, बेंगलुरु, पुणे, दिल्ली और कुल्लू पर्यटकों की पहली पसंद हैं.

Goa हॉट डेस्टिनेशन
Airbnb की रिपोर्ट बताती है कि अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए भारतीयों के रुझान में तेजी आई है. वहीं, देश में घूमने वालों के लिए गोवा हॉट डेस्टिनेशन बना हुआ है. सबसे ज्यादा बुकिंग गोवा के लिए ही हो रही हैं. इसके बाद बेंगलुरु, पुणे, दिल्ली और कुल्लू का नंबर आता है. एयरबीएनबी के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के बीच भारत आने को लेकर उत्साह बढ़ रहा है और वे देश की समृद्ध संस्कृति और विरासत का हिस्सा बनना चाहते हैं. भारत आने वाले Airbnb के अतिथियों में सबसे ज्यादा संख्या अमेरिकी सैलानियों की है. इसके बाद UK, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा के टूरिस्ट शामिल रहे. 

सोलो ट्रैवलर्स की बढ़ी संख्या
एयरबीएनबी भारत, दक्षिण पूर्व एशिया, हॉन्ग कॉन्ग और ताइवान के लिए जनरल मैनेजर अमनप्रीत सिंह बजाज ने कहा कि यात्रा को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है. उन्होंने कहा कि हम सरकार और उद्योग से जुड़े विभिन्न पक्षों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं ताकि यात्रा के क्षेत्र में हो रहे सुधार को गति दी जा सके. Airbnb के अनुसार, 2023 में लोगों ने कम लोकप्रिय जगहों पर जाने में काफी दिलचस्पी दिखाई, इससे यात्रियों को बिना किसी पूर्वाग्रह के नई जगहों के बारे में जानने का अवसर मिलता है. इसके अलावा, अकेले यात्रा यानी सोलो ट्रैवल करने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है.  एयरबीएनबी के डेटा से पता चलता है कि पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में भारत में सोलो ट्रैवल करने वाले लोगों की संख्या लगभग दोगुनी हो गई है.

यूनिक प्लेस पसंद
रिपोर्ट में बताया गया है कि एयरबीएनबी पर परिवार के साथ यात्रा करना भारतीयों के बीच सबसे लोकप्रिय रहा और सालाना आधार पर इसमें 110 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी देखने को मिली. एयरबीएनबी के माध्यम से मिलने वाली रहने की जगहें परिवारों के लिहाज से उपयुक्त होती हैं और करीब 90 फीसदी स्थानों पर किचन होती हैं, करीब एक चौथाई जगहों पर तीन बेडरूम या इससे ज्यादा कमरे होते हैं और एयरबीएनबी की 10 लाख से ज्यादा जगहें ऐसी हैं जहां छोटे बच्चों के लिए क्रिब हैं. इसके अलावा, रहने की लीक से हटकर जगहों की मांग लगातार बढ़ती जा रही है, जो पारंपरिक जगहों से अलग होती हैं. उदाहरण के लिए यात्री ट्रीहाउस, हाउसबोट और फार्म स्टे जैसी जगहों पर रहना चाहते हैं.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Oberoi Hotels & Resorts लंदन के मेफेयर में खोलेगा होटल, 2027 तक पूरा होगा प्रोजेक्ट

इस प्रोजेक्ट का मुख्य हिस्सा 267,000 वर्ग फीट का संयुक्त उपक्रम है, जिसे ग्रोसवेनर और मित्सुई फुडोसन यूके द्वारा विकसित किया जा रहा है.

21-December-2024

UAE जाने वाले भारतीयों के लिए गुड न्यूज, अब वीजा की नहीं कोई जरूरत, ऐसे मिलेगी एंट्री

भारत और UAE के बीच मजबूत होते व्यापारिक और सांस्कृतिक संबंधों को ध्यान में रखते हुए, यह नीति दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत बनाएगी.

18-October-2024

इस मुल्क का दीदार होगा महंगा, टूरिज्म टैक्स के नाम पर आपकी जेब ढीली करेगी सरकार

आने वाले दिनों में आपको थाईलैंड घूमने के लिए पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे, क्योंकि वहां टूरिज्म टैक्स लगने जा रहा है.

20-September-2024

हजारों Apps की होगी छुट्टी! इस तारीख के बाद Google Play Store पर नहीं आएंगे नजर

गूगल (Google) प्ले स्टोर पर मौजूद हजारों ऐप्स को हटाने की तैयारी कर रहा है. इनमें कई ऐसे पॉपुलर ऐप्स भी शामिल हैं, जो लाखों की संख्या में डाउनलोड हैं. 

23-July-2024

फजीहत के बाद एक्टिव हुई सरकार, देश में लागू हुआ एंटी-पेपर लीक कानून, देर रात अधिसूचना जारी

नीट एग्जाम को लेकर सरकार और उसकी एजेंसी NTA की आलोचना हो रही है. विपक्ष भी इस मुद्दे पर हमलावर है.

22-June-2024


बड़ी खबरें

ग्रोसरी बाजार में बड़ी एंट्री, मीशो ने 202 करोड़ रुपये में खरीदा किराना क्लब

कंपनी का मानना है कि यह सौदा उसे विभिन्न रिटेल सेगमेंट्स में अपने B2B कारोबार का विस्तार करने में मदद करेगा.

2 hours ago

अब UPI और ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जून के अंत तक शुरू हो सकती है नई सुविधा

नई व्यवस्था लागू होने के बाद सदस्य क्लेम की स्वीकृत राशि सीधे अपने बैंक खाते में प्राप्त कर सकेंगे और फिर जरूरत पड़ने पर ATM से नकदी निकाल सकेंगे.

15 minutes ago

सरकारी खजाना हुआ मालामाल, डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 5.21 लाख करोड़ रुपये के पार

सरकार ने इस अवधि के दौरान करदाताओं को 89,026 करोड़ रुपये का टैक्स रिफंड जारी किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 1.19 प्रतिशत अधिक है. इसके बावजूद शुद्ध कर संग्रह में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई.

1 hour ago

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

2 hours ago

भारत फोर्ज की अमेरिकी रक्षा कंपनी से बड़ी डील, मिलकर बनाएंगी 155mm मोबाइल तोप

फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित यूरोसैटरी डिफेंस एक्सपो के दौरान इस साझेदारी पर मुहर लगी. समझौते का उद्देश्य दुनियाभर की सेनाओं के लिए अत्याधुनिक 155mm मोबाइल आर्टिलरी प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है.

4 hours ago