होम / टेक वर्ल्ड / बैंकों में साइबर सुरक्षा को लेकर RBI जारी किए ये नए नियम, अप्रैल 2024 से होंगे लागू

बैंकों में साइबर सुरक्षा को लेकर RBI जारी किए ये नए नियम, अप्रैल 2024 से होंगे लागू

आरबीआई के इन उपायों का मकसद बैंकों/एनबीएफसी में आईटी से जुड़े सभी पहलुओं की सुरक्षा करवाना है. आरबीआई ने डेटा ट्रांसफर को लेकर भी सख्‍त नियम लागू किए हैं.  

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आरबीआई (रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया) ने बैंकों/एनबीएफसी को लेकर नए आईटी नियम जारी किए हैं. इन नियमों को जारी करने का मकसद बैंकों में प्रशासन, जोखिम, नियंत्रण और आश्‍वासन से संबंधित विभागों को पूरी तरह से आईटी सुविधाओं से लैस करना है. ये नियम अगले साल अप्रैल 2024 से लागू हो जाएंगे. 

क्‍या कहते हैं आरबीआई के ये नए नियम? 
आरबीआई की ओर से कहा गया है कि इन नियमों को भारतीय रिजर्व बैंक(सूचना प्रौद्योगिकी शासन, जोखिम नियंत्रण और आश्‍वासन प्रथाओं) निर्देश 2023 कहा जाएगा. इन निर्देशों में प्रमुख तौर पर कहा गया है कि आरई (विनियमित संस्‍थाएं) अपने समूचे आईटी वातावरण को सुनिश्चित करने के लिए अपनी सूचना प्रणाली और बुनियादी ढ़ाचे को और मजबूत करने के लिए आईटी सेवा प्रबंधन ढ़ाचा स्‍थापित करेंगे. इसमें ये भी कहा गया है कि आरई के पास लिखित डेटा माइग्रेशन नीति होगी जिसमें डेटा माइग्रेशन के लिए एक प्रलेखित व्‍यवस्‍था के बारे में बताया गया होगा. ये दिशा निर्देश डेटा की सुरक्षा और पूर्णता को सुनिश्चित करेगी. इस नीति में उपयोगकर्ताओं और एप्लिकेशन मालिकों से साइनऑफ ऑडिट ट्रेल्‍स के रखरखाव आदि से संबंधित प्रावधान होंगे. 

संवेदनशील दस्‍तावेज के लिए ये होनी चाहिए सुरक्षा 
आरबीआई की ओर से कहा गया है कि अगर कोई भी आईटी आवेदन जो महत्‍वपूर्ण या संवेदनशील जानकारी तक पहुंच सकता है या प्रभावित कर सकता है उसमें आवश्‍यक ऑडिट और सिस्‍टम लॉगिन क्षमता होनी चाहिए और ऑडिट ट्रेल्‍स प्रदान करना चाहिए. आरबीआई का मानना है कि इन निर्देशों से ट्रांसमिशन चैनल, डेटा के प्रसंस्‍करण और प्रमाणीकरण उद्देश्‍य में इस्‍तेमाल किए जाने वाले प्रमुख एल्‍गोरिदम, सिफर सूट और लागू प्रोटोकॉल मजबूत होंगे. आरबीआई ने ये भी कहा है कि आरई इसके लिए इंटरनेशनल लेवल पर अप्रूव मानकों को अपनाएंगे. 

डेटा प्रोटेक्‍शन के लिए उठाना होगा ये कदम 
आरबीआई ने कहा है कि डेटा प्रोटेक्‍शन के लिए किसी भी डेटा को एक जगह से दूसरी जगह या एक एप्लिकेशन से दूसरे एप्लिकेशन तक ट्रांसफर करते समय इसमें कोई मैनुअल हस्‍तक्षेप या मैनुअल संशोधन न हो. इसमें ये भी कहा गया है कि आरई के जोखिम प्रबंधन नीति में साइबर सुरक्षा से संबंधित जोखिम शामिल होंगे. इसका सालाना आधार पर रिव्‍यू किया जाएगा. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सरकार ने साइबर धोखाधड़ी पर कसी नकेल, 17,000 से अधिक WhatsApp नंबर किए ब्लॉक

साइबर फ्रॉड पर लगाम कसने के लिए गृह मंत्रालय ने दूरसंचार विभाग के साथ मिलकर साइबर अपराधियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले 17,000 व्हाट्सएप अकाउंट को ब्‍लॉक कर दिया है.

22-November-2024

Zomato देगा Bookmyshow को टक्कर, लॉन्च किया नया District ऐप, मिलेंगे ढेरों फायदे

इस ऐप के माध्यम से यूजर इवेंट मूवी और डाइनिंग टिकट के लिए बुक कर सकते हैं. ऐसा माना जा रहा है कि इस ऐप से Bookmyshow के लिए कॉम्पिटिशन बढ़ेगा.

18-November-2024

Android 15 का Beta 2 वर्जन रिलीज, इन खास फीचर्स से बदलेगा फोन चलाने का अंदाज

Android 15 में यूजर्स को खास फीचर्स मिलेंगे, जो यूजर के स्मार्टफोन को पहले के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित करेगा. Android 15 Beta 2 के साथ इन फीचर्स को रोल आउट किया गया है.

17-May-2024

खत्म हुआ इंतजार! Google ने लॉन्च किए कई AI फीचर्स, यूजर्स को मिलेगा बेहतरीन एक्सपीरियंस

Google IO 2024 इवेंट का आयोजन हुआ. इस इवेंट की शुरुआत Alphabet CEO सुंदर पिचाई ने की. इस दौरान उन्होंने कई नए फीचर्स और अपकमिंग सर्विस की जानकारी दी.

15-May-2024

कंपनियों के अनचाहे कॉल से मिलने वाली है निजात, सरकार ने कर ली है खास तैयारी

सरकार ने आपके नंबर पर दिन भर आने वाले बैंकिंग, इंश्योरेंस, लोन आदि से जुड़े फर्जी कॉल्स पर लगाम लगाने की तैयारी कर ली है. इससे संबंधित नियमों का ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है.

14-May-2024


बड़ी खबरें

जुलाई में फिर बढ़ी महंगाई की मार, 4.45% पर पहुंची खुदरा महंगाई; खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

लगातार दूसरे महीने RBI के 4% लक्ष्य से ऊपर रही खुदरा महंगाई. जुलाई में खाद्य महंगाई 5.52% पर पहुंची, जबकि ट्रांसपोर्ट, कपड़े-जूते और पर्सनल केयर से जुड़े खर्चों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई.

3 hours ago

Shiprocket IPO: आज से खुला ₹1,617 करोड़ का IPO, एंकर निवेशकों से जुटाए ₹727 करोड़

12 से 14 अगस्त तक चलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹92-97 प्रति शेयर तय किया गया प्राइस बैंड; कर्ज चुकाने में खर्च होंगे ₹210 करोड़

2 hours ago

टाटा संस में हिस्सेदारी पर बड़ी डील की तैयारी? शापूर मिस्त्री परिवार से ₹10,000 करोड़ के बायबैक पर चर्चा

प्रस्तावित ₹10,000 करोड़ का सौदा मिस्त्री परिवार की केवल एक शाखा को कवर करेगा और इसके एक वैकल्पिक निवेश कोष के माध्यम से किए जाने की संभावना है, मामले से जुड़े लोगों ने बताया.

5 hours ago

भारत की सबसे युवा पीढ़ी के प्रति हमारी सामाजिक जिम्मेदारी

पहली नौकरी के विरोधाभास से लेकर AI साक्षरता और लोकतांत्रिक असहमति की सेहत तक, Gen Z को भारत के भविष्य में भागीदार के रूप में देखने का तर्क, न कि एक ऐसी समस्या के रूप में जिसे संभालने की जरूरत है

4 hours ago

डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 23% बढ़कर ₹8.11 लाख करोड़ पहुंचा, पूरे साल के लक्ष्य का करीब एक-तिहाई

10 अगस्त तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में 23.09% की वृद्धि, नॉन-कॉरपोरेट टैक्स और सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स ने बढ़ाया राजस्व

7 hours ago