होम / टेक वर्ल्ड / IMC 2023: PM Modi बोले हर पल बदल रही है तकनीक, सबसे तेजी से रोल आउट हुआ है 5G

IMC 2023: PM Modi बोले हर पल बदल रही है तकनीक, सबसे तेजी से रोल आउट हुआ है 5G

अश्विनी वैष्‍णव ने कहा कि 10 साल पहले तक टेलीकॉम सेक्‍टर की पहचान लीगल स्‍कैम को लेकर हुआ करती थी लेकिन आज इसे बदलाव के लिए जाना जा रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

टैक्‍नोलॉजी फेयर इंडिया मोबाइल मोबाइल कांग्रेस की शुरुआत आज से हो गई है. शुक्रवार को पीएम मोदी ने इसका उद्घाटन किया. इस मौके पर पीएम मोदी के साथ अश्विनी वैष्‍णव, आकाश अंबानी और सुनील भारती मित्‍तल सहित कई अन्‍य उद्योगपति इस उद्घाटन अवसर पर मौजूद रहे. 

क्‍या बोले पीएम मोदी?

एक समय था जब हम फ्यूचर की बात करते थे तो उसका अर्थ अगला 10 साल होता था या 20 30 साल बाद का समय या फिर अगली शताब्दी होता था. लेकिन आज टेक्नोलॉजी में हर दिन होते बदलाव के कारण हम कहते हैं फ्यूचर इधर है और अब है. इस एग्जीबिशन में मैं इस फ्यूचर की झलक देखी साइबर सिक्योरिटी हो सेमीकंडक्टर हो ड्रोन हो या स्पेस सेक्टर हो डीप सी हो ग्रीनटेक हो या फिर दूसरे सेक्टर हो आने वाला समय बिल्कुल ही अलग होने जा रहा है.

उन्‍होंने कहास कि 5G का विस्तार न केवल भारत में हो रहा है बल्कि 6G में भी लीडर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं प्रधानमंत्री ने कहा कि 2G में भारत में क्या हुआ था यह भले ही नहीं पीढ़ी को नहीं पता है लेकिन इसका वर्णन अभी नहीं करना चाहिए उन्होंने मुस्कुराते हुए मीडिया पर निशाना साधते हुए कहा कि वरना मेरी इस बात को पड़कर छप जाएगा
के साथी प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारे वक्त में 4G का विस्तार हुआ लेकिन एक दाग भी हम पर नहीं लगा है विश्वास जताया उन्होंने विश्वास जताया कि सिक्स जी में भारत दुनिया को लीड करेगा.

10 साल पहले 98 प्रतिशत मोबाइल इंपोर्ट होते थे
केन्‍द्रीय टेलीकॉम और रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने कहा कि हमारे पीएम का विजन है कि टेक्नोलॉजी का लोकतंत्रीकरण होना चाहिए. तकनीक ऐसी होनी चाहिए जो लोगों के लिए हो और टेक्नोलॉजी देश के आर्थिक और सामाजिक बदलाव का माध्यम बने. इसी विजन के साथ प्रधानमंत्री ने टेलीकॉम सेक्टर को पूरी तरह से बदल दिया है. आज से 10 साल पहले अगर टेलीकॉम का नाम आता था तो एक अजीब सी भावना सामने आई थी. दिमाग में स्कैम की बात आती थी,

कानूनी लड़ाइयां चल रही थी. निवेश कोई नहीं करना चाह रहा था. लेकिन आज टेलीकॉम सेक्टर की तस्वीर बदल गई है. मैं कहना चाहूंगा कि यह प्रधानमंत्री की 9 सालों की तपस्या का परिणाम है कि भारत आज पूरी दुनिया में 5G के तेजी से रोल आउट के लिए पहचाना जा रहा है. आज भारत में बने टेलीकॉम इक्विपमेंट 70 से ज्यादा देशों में जा रहे हैं. आज दुनिया भर में भारत ऐसा देश है जहां सबसे सस्ती डाटा सर्विसेज है. आज देश में 114 करोड़ मोबाइल सब्सक्राइबर हैं. भारत में 10 साल पहले 98% मोबाइल फोन इंपोर्ट होते थे. आज 98% भारत में मेक इन इंडिया मोबाइल का इस्तेमाल हो रहा है. पिछले साल 90000 करोड रुपए से ज्यादा के मोबाइल एक्सपोर्ट हुए.

क्‍या बोले आकाश अंबानी? 
रिलायंस जियो इंफोकॉम लिमिटेड के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कहा कि जनरेशन को महान काम करने के लिए एक विजन चाहिए होता है. आपने हमारी जनरेशन को भारत को बदलने के लिए एक महत्वपूर्ण विजन दिया है. अगर किसी को यह जानना है कि भारत में कैसे बदलाव आया है तो उसे इंडिया मोबाइल कांग्रेस में आना चाहिए. प्रधानमंत्री ने अपने आप को विचार और दिल से यंग रखा है. युवाओं की भांति आपको इनोवेशन बहुत पसंद है और आप हमेशा ही बदलाव के समर्थक रहे हैं. आप हमेशा ही नई तकनीक को लेकर काम करते रहे हैं जो युवाओं की जिंदगी को बदल सकती है. इसका सबसे बेहतरीन उदाहरण भारत का डिजिटल इंडिया प्रोग्राम है जिसकी दुनिया भर में तारीफ हुई है. मेरे जैसे हजारों युवा आपके इसी विजन से काफी प्रभावित है.

पिछले साल आपने हमें चुनौती दी थी कि हम 5G टेक्नोलॉजी में भारत को सबसे ऊपर लेकर आए आपका चैलेंज ने हमें ऊर्जा दी. मैं जिओ के हवाले से कहना चाहूंगा कि हम पूरी दुनिया में तेजी से विकसित होने वाले 5G नेटवर्क की कंपनी है. हम हर 10 सेकंड में 5G सेल डेप्लॉय कर रहे हैं. जिओ ने पूरे भारत के 22 सर्कल में 10  5G सेल डेप्लॉय किए हैं. 
 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

सरकार ने साइबर धोखाधड़ी पर कसी नकेल, 17,000 से अधिक WhatsApp नंबर किए ब्लॉक

साइबर फ्रॉड पर लगाम कसने के लिए गृह मंत्रालय ने दूरसंचार विभाग के साथ मिलकर साइबर अपराधियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले 17,000 व्हाट्सएप अकाउंट को ब्‍लॉक कर दिया है.

22-November-2024

Zomato देगा Bookmyshow को टक्कर, लॉन्च किया नया District ऐप, मिलेंगे ढेरों फायदे

इस ऐप के माध्यम से यूजर इवेंट मूवी और डाइनिंग टिकट के लिए बुक कर सकते हैं. ऐसा माना जा रहा है कि इस ऐप से Bookmyshow के लिए कॉम्पिटिशन बढ़ेगा.

18-November-2024

Android 15 का Beta 2 वर्जन रिलीज, इन खास फीचर्स से बदलेगा फोन चलाने का अंदाज

Android 15 में यूजर्स को खास फीचर्स मिलेंगे, जो यूजर के स्मार्टफोन को पहले के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित करेगा. Android 15 Beta 2 के साथ इन फीचर्स को रोल आउट किया गया है.

17-May-2024

खत्म हुआ इंतजार! Google ने लॉन्च किए कई AI फीचर्स, यूजर्स को मिलेगा बेहतरीन एक्सपीरियंस

Google IO 2024 इवेंट का आयोजन हुआ. इस इवेंट की शुरुआत Alphabet CEO सुंदर पिचाई ने की. इस दौरान उन्होंने कई नए फीचर्स और अपकमिंग सर्विस की जानकारी दी.

15-May-2024

कंपनियों के अनचाहे कॉल से मिलने वाली है निजात, सरकार ने कर ली है खास तैयारी

सरकार ने आपके नंबर पर दिन भर आने वाले बैंकिंग, इंश्योरेंस, लोन आदि से जुड़े फर्जी कॉल्स पर लगाम लगाने की तैयारी कर ली है. इससे संबंधित नियमों का ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है.

14-May-2024


बड़ी खबरें

जुलाई में फिर बढ़ी महंगाई की मार, 4.45% पर पहुंची खुदरा महंगाई; खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

लगातार दूसरे महीने RBI के 4% लक्ष्य से ऊपर रही खुदरा महंगाई. जुलाई में खाद्य महंगाई 5.52% पर पहुंची, जबकि ट्रांसपोर्ट, कपड़े-जूते और पर्सनल केयर से जुड़े खर्चों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई.

3 hours ago

Shiprocket IPO: आज से खुला ₹1,617 करोड़ का IPO, एंकर निवेशकों से जुटाए ₹727 करोड़

12 से 14 अगस्त तक चलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹92-97 प्रति शेयर तय किया गया प्राइस बैंड; कर्ज चुकाने में खर्च होंगे ₹210 करोड़

2 hours ago

टाटा संस में हिस्सेदारी पर बड़ी डील की तैयारी? शापूर मिस्त्री परिवार से ₹10,000 करोड़ के बायबैक पर चर्चा

प्रस्तावित ₹10,000 करोड़ का सौदा मिस्त्री परिवार की केवल एक शाखा को कवर करेगा और इसके एक वैकल्पिक निवेश कोष के माध्यम से किए जाने की संभावना है, मामले से जुड़े लोगों ने बताया.

5 hours ago

भारत की सबसे युवा पीढ़ी के प्रति हमारी सामाजिक जिम्मेदारी

पहली नौकरी के विरोधाभास से लेकर AI साक्षरता और लोकतांत्रिक असहमति की सेहत तक, Gen Z को भारत के भविष्य में भागीदार के रूप में देखने का तर्क, न कि एक ऐसी समस्या के रूप में जिसे संभालने की जरूरत है

4 hours ago

डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 23% बढ़कर ₹8.11 लाख करोड़ पहुंचा, पूरे साल के लक्ष्य का करीब एक-तिहाई

10 अगस्त तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में 23.09% की वृद्धि, नॉन-कॉरपोरेट टैक्स और सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स ने बढ़ाया राजस्व

7 hours ago