होम / टेक वर्ल्ड / ऐसे अमीरों पर है मेटावर्स कंपनियों की नज़र, तैयार कर रहीं ‘खास’ प्रोडक्ट 

ऐसे अमीरों पर है मेटावर्स कंपनियों की नज़र, तैयार कर रहीं ‘खास’ प्रोडक्ट 

मेटावर्स कंपनियों की नजर ज्यादा कमाने वाले ऐसे लोगों पर है, जिनकी लाइफ में स्ट्रेस काफी ज्यादा है और उन्हें सुकून की तलाश है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

रियल लाइफ जैसी वर्चुअल लाइफ का अहसास कराने वाली टेक्नोलॉजी 'मेटावर्स' का क्रेज बढ़ता जा रहा है. कंपनियों में इसमें एक ऐसा बाजार नज़र आ रहा है, जिसमें मोटा मुनाफा मौजूद है. यही वजह है कि इस टेक्नोलॉजी पर काम करने वाली कंपनियों की संख्या में इजाफा हुआ है. एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल जुलाई तक करीब 200 कंपनियां मेटावर्स पर काम कर रही थीं, लेकिन आज ये संख्या बढ़कर 500 हो गई है. मेटावर्स कंपनियां खासतौर पर ऐसे लोगों पर फोकस कर रही हैं, जो अमीर हैं, लेकिन तनाव में घिरे हुए हैं.

नया हेडसेट आया बाजार में
एक रिपोर्ट में बताया गया है कि मेटावर्स कंपनियों की नजर ज्यादा कमाने वाले ऐसे लोगों पर है, जिनकी लाइफ में स्ट्रेस काफी ज्यादा है और उन्हें सुकून की तलाश है. इसी को ध्यान में रखते हुए नए हेडफोन लॉन्च किए गए हैं, जिसकी कीमत 40 हजार से शुरू होती है. इन हेडफोन के जरिए आभासी दुनिया में खोने के साथ-साथ वर्चुअल मीटिंग भी की जा सकती हैं. इससे पहले 2020 में हेडसेट क्वेस्ट-2 लॉन्च किया गया था, जिसके अब तक डेढ़ करोड़ हेडसेट बिक चुके हैं. दरअसल, मेटावर्स कंपनियां इस धारणा को बदलना चाहती हैं कि ये टेक्नोलॉजी केवल गेमिंग के लिए है. इसलिए वो हर दिन कुछ नया करने पर ध्यान दे रही हैं.

खेलेंगे और काम भी करेंगे
फेसबुक से Meta हुई कंपनी के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग का कहना है कि मेटावर्स इंटरनेट का वो एडिशन है, जिस पर अंत में लोग खेलेंगे भी और काम भी करेंगे. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि आने वाला समय मेटावर्स का ही है. याजी वजह है कि कंपनियों ने इस टेक्नोलॉजी पर तेजी से काम शुरू कर दिया है. वो ऐसे प्रोडक्ट तैयार कर रही हैं, जिन्हें सुकून की तलाश करने वाले अमीर लोग आसानी से खरीद सकें.  

क्या है मेटावर्स
Metaverse दो शब्दों से मिलकर बना है, Meta और Verse, जिसमें Meta का मतलब ग्रीक में होता है Beyond या परे या बाहर या आगे की चीज और verse का मतलब यूनिवर्स से है. यानी ऐसी दुनिया जो यूनिवर्स से परे हो. अगर एक लाइन में कहें तो मेटावर्स एक ऐसी आभासी दुनिया है जहां पर आपको शरीर के साथ मौजूद होने की जरूरत नहीं, आप टेक्नोलॉजी की मदद से वहां मौजूद रहते हैं. इंटरनेट के जमाने में जैसे हम आजकल फोन पर बात करते हैं, वीडियो कॉल करते हैं और जूम कॉन्फ्रेंस कॉल करते है. Metaverse इससे आगे की टेक्नोलॉजी है. इस टेक्नोलॉजी में हम महसूस करते हैं कि हम जिनसे बात कर रहे हैं, हम उनके साथ वहीं मौजूद हैं, उन्हें ऐसे देख पाते हैं जैसे वो हमारे सामने ही बैठे हैं. दूसरे शब्दों में कहें तो मेटावर्स वर्चुअल रियलिटी और ऑगमेंटेड रियलिटी से तैयार की गई ऐसी जगह है, जिस पर दुनियाभर के लोग आपस में मिल सकते हैं.  

किसने रखा मेटावर्स का नाम? 
मेटावर्स का नाम किसी वैज्ञानिक, किसी लेखक या राजनीतिज्ञ ने नहीं बल्कि नोबल पुरस्कार विजेताओं के एक समूह ने रखा है. हालांकि मेटावर्स कोई नया नाम नहीं है, नील स्टीफेंसन ने 1992 में अपने एक उपन्यास "स्नो क्रैश" में मेटावर्स का जिक्र किया था. इसमें मेटावर्स को एक ऐसी दुनिया के रूप में पेश किया गया था, जिसमें लोग किसी गैजेट जैसे VR- वर्चुअल रिएलिटी हेडसेट की सहायता से एक दूसरे से जुड़ते थे. इसी तरह साल 2003 में लॉन्च हुए 'Second Life' को मेटावर्स का पूर्व वर्जन मान सकते हैं जो कि मल्टीमीडिया प्लेटफॉर्म है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सरकार ने साइबर धोखाधड़ी पर कसी नकेल, 17,000 से अधिक WhatsApp नंबर किए ब्लॉक

साइबर फ्रॉड पर लगाम कसने के लिए गृह मंत्रालय ने दूरसंचार विभाग के साथ मिलकर साइबर अपराधियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले 17,000 व्हाट्सएप अकाउंट को ब्‍लॉक कर दिया है.

22-November-2024

Zomato देगा Bookmyshow को टक्कर, लॉन्च किया नया District ऐप, मिलेंगे ढेरों फायदे

इस ऐप के माध्यम से यूजर इवेंट मूवी और डाइनिंग टिकट के लिए बुक कर सकते हैं. ऐसा माना जा रहा है कि इस ऐप से Bookmyshow के लिए कॉम्पिटिशन बढ़ेगा.

18-November-2024

Android 15 का Beta 2 वर्जन रिलीज, इन खास फीचर्स से बदलेगा फोन चलाने का अंदाज

Android 15 में यूजर्स को खास फीचर्स मिलेंगे, जो यूजर के स्मार्टफोन को पहले के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित करेगा. Android 15 Beta 2 के साथ इन फीचर्स को रोल आउट किया गया है.

17-May-2024

खत्म हुआ इंतजार! Google ने लॉन्च किए कई AI फीचर्स, यूजर्स को मिलेगा बेहतरीन एक्सपीरियंस

Google IO 2024 इवेंट का आयोजन हुआ. इस इवेंट की शुरुआत Alphabet CEO सुंदर पिचाई ने की. इस दौरान उन्होंने कई नए फीचर्स और अपकमिंग सर्विस की जानकारी दी.

15-May-2024

कंपनियों के अनचाहे कॉल से मिलने वाली है निजात, सरकार ने कर ली है खास तैयारी

सरकार ने आपके नंबर पर दिन भर आने वाले बैंकिंग, इंश्योरेंस, लोन आदि से जुड़े फर्जी कॉल्स पर लगाम लगाने की तैयारी कर ली है. इससे संबंधित नियमों का ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है.

14-May-2024


बड़ी खबरें

भारत @ 80: उपलब्धियों की लंबी छलांग, अधूरी चुनौतियां और विकसित भारत 2047 की राह

लेखक डॉ. ब्रजेश कुमार तिवारी कहते हैं, अब भारत के सामने सवाल बदल चुका है. सवाल केवल यह नहीं रह गया है कि देश विकास कर सकता है या नहीं, बल्कि यह है कि क्या विकास संतुलित, उत्पादक, समावेशी और मानवीय बन सकता है.

2 hours ago

जी के 3,100 करोड़ रुपये के फंड जुटाने पर रोक क्यों? सैट ने सेबी के फैसले पर उठाए सवाल

प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण ने कहा कि जब दो महीने की रोक खत्म होने के बाद निवेश की अनुमति है, तो अभी इस पर रोक लगाने का आधार क्या है. सार्वजनिक शेयरधारकों के भारी समर्थन को भी न्यायाधिकरण ने अहम माना.

8 hours ago

स्टेशनरी बेचने से IIGJ के CEO तक... देबाशीष बिस्वास की 30 साल की प्रेरक यात्रा

बैंकिंग से शिक्षा जगत तक 30 साल का सफर, 60 हजार से ज्यादा छात्रों को दे चुके हैं मार्गदर्शन देवाशीष बिस्वास

2 hours ago

लिस्टिंग के बाद LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया की सबसे मजबूत तिमाही, मुनाफा 27% बढ़ा

## वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में कंपनी की आय 15.5 प्रतिशत बढ़कर 7,233 करोड़ रुपये पहुंच गई. वहीं, शुद्ध मुनाफा 27.2 प्रतिशत की तेजी के साथ 653 करोड़ रुपये रहा.

6 hours ago

कूल किंग तेल विवाद में डाबर को राहत, 30 सितंबर तक पुराना स्टॉक बेचने की मंजूरी

दिल्ली हाईकोर्ट ने डाबर इंडिया को 9,020 कार्टन मौजूदा स्टॉक बेचने की अनुमति दी है. हालांकि कंपनी को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से उत्पाद हटाना होगा और 30 सितंबर के बाद बचा हुआ स्टॉक वापस लेना होगा.

7 hours ago