होम / टेक वर्ल्ड / IPL का स्टेडियम आएगा आपके घर, Samsung का ये टीवी आपको बनाएगा क्रिकेटर

IPL का स्टेडियम आएगा आपके घर, Samsung का ये टीवी आपको बनाएगा क्रिकेटर

दक्षिण कोरियाई इलेक्ट्रॉनिक्स दिग्गज Samsung ने बेंगलुरु के सैमसंग ओपेरा हाउस में आयोजित 'अनबॉक्स एंड डिस्कवर' इवेंट में AI-ऑपरेट टेलिवीजन लॉन्च किये है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Samsung ने भारत में अपना अल्ट्रा-प्रीमियम नियो QLED 8K, नियो QLED 4K और OLED टीवी को लॉन्च करते हुए AI टीवी के लिए एक नए युग की घोषणा की है. नियो QLED 8K, नियो QLED 4K और OLED टीवी की 2024 सीरीज पावरफुल, AI आधारित सोल्यूशन के साथ आपके घरेलू एंटरटेनमेंट को और बेहतर बनाएगी. कंपनी ने 55, 65, 75 और 98 इंच साइज में इन्हें पेश किया है. गेमिंग को बेहतर बनाने के लिए भी ये टीवी बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकते हैं.

कितनी है कीमत?

सेमसंग नियो QLED 8K की कीमत 3,19,990 रुपये से शुरू होती है. वहीं नियो QLED 4K सीरीज की कीमत 1,39,990 रुपये से शुरू होती है. सेमसंग OLED टीवी सीरीज की कीमत 1,64,990 रुपये से शुरू होती है. सैमसंग ने इनके साथ कुछ स्पेशल ऑफर्स का भी ऐलान किया है. सैमसंग का कहना है कि ब्रैंड के लेटेस्ट स्मार्ट टीवी के साथ कंपनी 79,990 रुपये की कीमत वाला साउंडबार फ्री दे रही है. इसके अलावा म्यूजिक फ्रेम भी अवील कर सकते हैं, जिसकी कीमत 29,990 रुपये है.

शानदार ऑडियो और स्मार्ट एक्सपीरिएंस

सैमसंग का फ्लैगशिप टीवी नियो QLED 8K में एडवांस NQ8 AI GEN3 प्रोसेसर दिया गया है. ये AI टीवी तकनीक में एक महत्वपूर्ण छलांग है. NQ8 AI GEN3 प्रोसेसर में एक न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिट (NPU) दी गई है जो अपने पिछले वर्जन की तुलना में दोगुनी गति प्रदान करता है, साथ ही न्यूरल नेटवर्क में 64 से 512 तक आठ गुना बढ़त करता है. इससे इनपुट स्रोत की परवाह किए बिना स्पष्ट विवरण के साथ एक शानदार पिक्चर देखने को मिलती है.

मिलेगा खास AI एक्सीरियंस

2024 नियो QLED 8K सीरीज में बड़े स्क्रीन के अनुभव को फिर से परिभाषित करने के लिए कई AI फीचर्स एक साथ मिलते हैं. AI पिक्चर टेक्नोलॉजी चेहरे के भाव और अन्य सूक्ष्म बारीकियों सहित एकदम स्पष्ट और स्वाभाविक डिटेल के साथ टीवी देखने का अनुभव शानदार बनाती है. AI अपस्केलिंग प्रो 8K डिस्प्ले से निकटता से मेल खाने के लिए कंटेंट को बदल देता है. मैच के दौरान, यह बिना किसी रूकावट के गेंद को ट्रैक करने में मदद करता है, जिससे यूजर को लगता है कि वे स्टेडियम में लाइव मैच देख रहे हैं. रियल डेप्थ एन्हैंसर प्रो तस्वीर में जीवंतता और गहराई लाता है और दर्शकों को अलग ही एक्सीरियंस मिलता है.

बैकग्राउंड शोर करता है कम

AI साउंड टेक्नोलॉजी एक्टिव वॉयस एम्प्लीफायर प्रो के साथ सटीक ऑडियो देने में मदद करती है. ये बैकग्राउंड शोर का पता लगाता है और टीवी के वॉल्यूम को अपने आप एडजस्ट करता है. ऑब्जेक्ट ट्रैकिंग साउंड प्रो ऑन-स्क्रीन एक्शन के साथ ऑडियो को सिंक करके, ज्यादा डायनैमिक और आकर्षक ऑडियो-विजुअल इफेक्ट जेनरेट करता है. एडेप्टिव साउंड प्रो वास्तव में स्पष्ट और जीवंत साउंड के लिए कंटेंट और कमरे की जरूरत के मुताबिक ऑडियो को एडजस्ट करके ऑडियो अनुभव को और शानदार बनाता है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सरकार ने साइबर धोखाधड़ी पर कसी नकेल, 17,000 से अधिक WhatsApp नंबर किए ब्लॉक

साइबर फ्रॉड पर लगाम कसने के लिए गृह मंत्रालय ने दूरसंचार विभाग के साथ मिलकर साइबर अपराधियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले 17,000 व्हाट्सएप अकाउंट को ब्‍लॉक कर दिया है.

22-November-2024

Zomato देगा Bookmyshow को टक्कर, लॉन्च किया नया District ऐप, मिलेंगे ढेरों फायदे

इस ऐप के माध्यम से यूजर इवेंट मूवी और डाइनिंग टिकट के लिए बुक कर सकते हैं. ऐसा माना जा रहा है कि इस ऐप से Bookmyshow के लिए कॉम्पिटिशन बढ़ेगा.

18-November-2024

Android 15 का Beta 2 वर्जन रिलीज, इन खास फीचर्स से बदलेगा फोन चलाने का अंदाज

Android 15 में यूजर्स को खास फीचर्स मिलेंगे, जो यूजर के स्मार्टफोन को पहले के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित करेगा. Android 15 Beta 2 के साथ इन फीचर्स को रोल आउट किया गया है.

17-May-2024

खत्म हुआ इंतजार! Google ने लॉन्च किए कई AI फीचर्स, यूजर्स को मिलेगा बेहतरीन एक्सपीरियंस

Google IO 2024 इवेंट का आयोजन हुआ. इस इवेंट की शुरुआत Alphabet CEO सुंदर पिचाई ने की. इस दौरान उन्होंने कई नए फीचर्स और अपकमिंग सर्विस की जानकारी दी.

15-May-2024

कंपनियों के अनचाहे कॉल से मिलने वाली है निजात, सरकार ने कर ली है खास तैयारी

सरकार ने आपके नंबर पर दिन भर आने वाले बैंकिंग, इंश्योरेंस, लोन आदि से जुड़े फर्जी कॉल्स पर लगाम लगाने की तैयारी कर ली है. इससे संबंधित नियमों का ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है.

14-May-2024


बड़ी खबरें

कच्चा तेल सस्ता होने से भारत को राहत, FY27 में 6.5% रह सकती है GDP ग्रोथ: रिपोर्ट

गोल्डमैन सैक्स ने अपनी नई रिपोर्ट में भारत की जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान 6.1 प्रतिशत से बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया है.

1 day ago

भारत का निजी सुरक्षा उद्योग 2.0 युग में प्रवेश

गृह मंत्रालय की ऐतिहासिक पहल ने नियामकीय सुधार और व्यावसायिकता के एक नए अध्याय का संकेत दिया

16 hours ago

1 जुलाई से महंगा होगा पासपोर्ट बनवाना, नए शुल्क लागू, जानें कितना बढ़ेगा खर्च

पासपोर्ट नियम, 1980 में संशोधन के बाद सामान्य और तत्काल दोनों श्रेणी के पासपोर्ट की फीस बढ़ा दी गई है. 36 पेज वाले सामान्य पासपोर्ट के लिए अब 2,500 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि पहले इसके लिए 1,500 रुपये लगते थे.

20 hours ago

भारत में AI विस्तार की तैयारी, OpenAI ने Uber इंडिया के प्रभजीत सिंह को बनाया इंडिया हेड

प्रभजीत सिंह सितंबर 2026 से कंपनी की भारतीय इकाई का नेतृत्व संभालेंगे और देश में AI अपनाने, रणनीतिक साझेदारियों और कारोबार विस्तार की जिम्मेदारी निभाएंगे.

20 hours ago

JSW ग्रीन मोबिलिटी का लिथियम अर्बन टेक्नोलॉजीज में निवेश, ई-मोबिलिटी सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

मुंबई में 25 जून 2026 को लिथियम अर्बन टेक्नोलॉजीज ने घोषणा की कि उसे JSW ग्रीन मोबिलिटी से रणनीतिक निवेश प्राप्त हुआ है. कंपनी का लक्ष्य अगले दो वर्षों में अपने कारोबार को तीन गुना तक बढ़ाना है.

21 hours ago