✕

होम / टेक वर्ल्ड / गूगल हेड सुंदर पिचई ने भारत के नजरिए से कही ये बड़ी बात

गूगल हेड सुंदर पिचई ने भारत के नजरिए से कही ये बड़ी बात

सुंदर पिचई ने कहा कि अमेरिका में स्टार्टअप की सफलता इसलिए हुई क्योंकि इसकी पहुंच 300 मिलियन आबादी तक थी. उन्होंने कहा कि भारत में इस अवसर को और बढ़ाए जाने की आवश्यकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

कई लोगों के लिए मौजूदा समय में गूगल पर किसी भी जानकारी को सर्च करने में सबसे बड़ी समस्‍या ये होती है कि वो उस जानकारी को अपनी भाषा में नहीं पढ़ पाते लेकिन सोमवार को गूगल फॉर इंडिया 2022 समिट में गूगल और अल्‍फाबेट कंपनी के प्रमुख सुंदर पिचाई ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ हुई एक बातचीत में कहा कि उनकी तैयारी है कि आने वाले दिनों में वो गूगल पर 1000 भाषाओं में सूचना दे सके. उन्‍होंने कहा कि उन्‍हें बड़ी खुशी हो रही है कि अभी वो जल्‍द ही नौ भाषाओं को लॉन्‍च करने  जा रहें है. सोमवार को केंद्रीय आईटी मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव के साथ फायरसाइड चैट में गूगल प्रमुख सुंदर पिचाई ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस को लेकर भी कई महत्वपूर्ण बातें कहीं. उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर कहा कि आने वाले समय में यह सबसे बड़ा फोकस एरिया होने वाला है और इसे लेकर भारत महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाने जा रहा है. 

हर आम आदमी को फायदा पहुंचाएगी 
इस बातचीत में अश्विनी वैष्णव ने उन्हें डाटा बिल और डिजिटल इंडिया बिल को लेकर भी जानकारी दी. सुंदर पिचाई ने कहा कि डेटा बिल और डिजिटल इंडिया बिल को लेकर ऐसा लगता है कि आने वाले समय में टेक्नोलॉजी गरीब से लेकर मध्यम क्लास तक सभी लोगों को फायदा देने जा रही है उन्होंने कहा कि जबकि सरकार कई तरीके के प्लेटफॉर्म उपलब्ध करा रही है तो ऐसे में मुझे लगता है कि प्राइवेट सेक्टर का रोल आने वाले समय में और महत्वपूर्ण होने जा रहा है. उन्होंने कहा मुझे लगता है कि आने वाले समय में प्राइवेट सेक्टर कई तरीके के उपायों को ऑफर करेगा

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का भविष्‍य उज्‍जवल 
उन्होंने भारत की एक्सपोर्ट स्टोरी की सराहना करते हुए कहा कि भारत में रहने वाली प्रतिभाओं के लिए इसकी बहुत संभावनाएं हैं. उन्होंने कहा कि यूपीआई और गूगल पर कई अन्य देशों में भी काम कर रहे हैं. सुंदर पिचाई ने AI को लेकर कहा कि अब हमारे पास बाढ़ पूर्वानुमान तकनीक है जो बांग्लादेश जाने से पहले भारत आई थी. उन्होंने कहा कि नियमों की भूमिका को लेकर कुछ चर्चा जरूर है. 

फ्रेमवर्क को लेकर क्‍या बोले पिचाई 
सुंदर पिचाई ने कहा कि तकनीक को जिम्मेदार नियमों की आवश्यकता होती है. लेकिन भारत के पास इसके पैमाने को देखते हुए एक नेतृत्व की भूमिका है.उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि फ्रेमवर्क में संतुलन और सुरक्षा के बीच में सही तालमेल होना चाहिए. सुंदर पिचाई ने स्टार्टअप इकोसिस्टम को लेकर कहा कि यह एक महत्वपूर्ण समय है. उन्होंने कहा कि अमेरिका में इसकी सफलता इसलिए हुई क्योंकि इसकी पहुंच 300 मिलियन आबादी तक थी. उन्होंने कहा कि भारत में इस अवसर को और बढ़ाए जाने की आवश्यकता है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सरकार ने साइबर धोखाधड़ी पर कसी नकेल, 17,000 से अधिक WhatsApp नंबर किए ब्लॉक

साइबर फ्रॉड पर लगाम कसने के लिए गृह मंत्रालय ने दूरसंचार विभाग के साथ मिलकर साइबर अपराधियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले 17,000 व्हाट्सएप अकाउंट को ब्‍लॉक कर दिया है.

22-November-2024

Zomato देगा Bookmyshow को टक्कर, लॉन्च किया नया District ऐप, मिलेंगे ढेरों फायदे

इस ऐप के माध्यम से यूजर इवेंट मूवी और डाइनिंग टिकट के लिए बुक कर सकते हैं. ऐसा माना जा रहा है कि इस ऐप से Bookmyshow के लिए कॉम्पिटिशन बढ़ेगा.

18-November-2024

Android 15 का Beta 2 वर्जन रिलीज, इन खास फीचर्स से बदलेगा फोन चलाने का अंदाज

Android 15 में यूजर्स को खास फीचर्स मिलेंगे, जो यूजर के स्मार्टफोन को पहले के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित करेगा. Android 15 Beta 2 के साथ इन फीचर्स को रोल आउट किया गया है.

17-May-2024

खत्म हुआ इंतजार! Google ने लॉन्च किए कई AI फीचर्स, यूजर्स को मिलेगा बेहतरीन एक्सपीरियंस

Google IO 2024 इवेंट का आयोजन हुआ. इस इवेंट की शुरुआत Alphabet CEO सुंदर पिचाई ने की. इस दौरान उन्होंने कई नए फीचर्स और अपकमिंग सर्विस की जानकारी दी.

15-May-2024

कंपनियों के अनचाहे कॉल से मिलने वाली है निजात, सरकार ने कर ली है खास तैयारी

सरकार ने आपके नंबर पर दिन भर आने वाले बैंकिंग, इंश्योरेंस, लोन आदि से जुड़े फर्जी कॉल्स पर लगाम लगाने की तैयारी कर ली है. इससे संबंधित नियमों का ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है.

14-May-2024


बड़ी खबरें

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

14 hours ago

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

12 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

15 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

15 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

15 hours ago