होम / टेक वर्ल्ड / Google ने भारत सरकार से क्‍यों मांगी माफी, किस मामले के लिए झुकी कंपनी

Google ने भारत सरकार से क्‍यों मांगी माफी, किस मामले के लिए झुकी कंपनी

Gemini की इस गलती के सामने आने के बाद Google ने उसे फिलहाल वापस ले लिया. गूगल ने बताया था कि टूल टेस्टिंग में है, लेकिन अब वो उसे वापस ले रही है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दुनिया की नामी टेक कंपनी Google ने भारत सरकार ने माफी मांगी है. कंपनी ने ये माफी उसके Gemini App के द्वारा पीएम मोदी को लेकर दिए गए जवाब को लेकर मांगी है. भारत सरकार ने इसे लेकर कंपनी को नोटिस जारी किया था. इसी नोटिस का जवाब देते हुए कंपनी ने माफी मांगी है और Gemini को भरोसा न करने लायक (Unreliable) बताया है. 

Google और OpenAI को जारी किया था नोटिस 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत सरकार की ओर से इस तरह के जनरेटिव एआई को लेकर काम करने वाली दोनों कंपनियों को नोटिस जारी किया गया था. इस नोटिस में उनसे कहा गया था कि उनके प्‍लेटफॉर्म ऐसी किसी जानकारी को नहीं दे सकते हैं जो भारतीय कानून के खिलाफ हों. केन्‍द्र की ओर से कहा गया था कि जो भी कंपनियां अपने प्‍लेटफॉर्म का परीक्षण करना चाह रही हों उन्‍हें पहले इसके लिए केन्‍द्र से अनुमति लेनी चाहिए. सरकार ये भी चाहती है कि कंपनियां जब कभी भी इस तरह के प्‍लेटफॉर्म को लॉन्‍च करें तो उसके साथ इन पर वीडियो या कंटेट जनरेट करने वाले के लिए ट्रेसेबल सिस्‍टम को भी लॉन्‍च करें. इससे अगर वो गलत कंटेट लॉन्‍च करता है तो उस पर कार्रवाई हो सके. 

आखिर Gemini ने किया क्‍या था? 
Google के ऐप Gemini ने पीएम मोदी को लेकर सर्च करने पर जो जवाब दिया था उसे लेकर सरकार ने आपत्ति जता दी थी. ज्‍यादा विवाद इस बात को लेकर जब वही सवाल जेलेंस्‍की और बाइडेन को लेकर पूछा गया तो ऐप ने सवाल को ही गलत बता दिया था. इसी को लेकर भारत सरकार ने सख्‍त रवैया अपनाते हुए गूगल से इस मामले को लेकर सवाल जवाब किया था. ये पूरा मामला एक यूजर के माध्‍यम से सामने आया था जिसने एक्‍स पर तीनों नेताओं को लेकर पूछे गए सवाल और जवाब के स्‍क्रीन शॉट को साझा किया था और केन्‍द्रीय आईटी राज्‍य मंत्री से इस पर कार्रवाई करने की मांग की थी. 

केन्‍द्र सरकार जारी कर चुकी है एडवाइजरी 
इस मामले के सामने आने के बाद गूगल ने सफाई देते हुए कहा था कि उसका ऐप टेस्टिंग में है और अब उसने उसे फिलहाल वापस ले लिया है. गूगल के इस बयान के बाद शनिवार को बकायदा सरकार की ओर से एआई को लेकर एक जनरल एडवाइजरी भी जारी कर दी है जिसमें उसकी ओर से कहा गया है कि ऐसा कोई भी टूल जारी करने से पहले सरकार की अनुमति लेना अनिवार्य है.

ये भी पढ़ें: इन कंपनियों को मिलेगा 4400 करोड़ रुपये से ज्‍यादा का इंसेटिव, इस स्‍कीम से मिलेगा फायदा
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सरकार ने साइबर धोखाधड़ी पर कसी नकेल, 17,000 से अधिक WhatsApp नंबर किए ब्लॉक

साइबर फ्रॉड पर लगाम कसने के लिए गृह मंत्रालय ने दूरसंचार विभाग के साथ मिलकर साइबर अपराधियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले 17,000 व्हाट्सएप अकाउंट को ब्‍लॉक कर दिया है.

22-November-2024

Zomato देगा Bookmyshow को टक्कर, लॉन्च किया नया District ऐप, मिलेंगे ढेरों फायदे

इस ऐप के माध्यम से यूजर इवेंट मूवी और डाइनिंग टिकट के लिए बुक कर सकते हैं. ऐसा माना जा रहा है कि इस ऐप से Bookmyshow के लिए कॉम्पिटिशन बढ़ेगा.

18-November-2024

Android 15 का Beta 2 वर्जन रिलीज, इन खास फीचर्स से बदलेगा फोन चलाने का अंदाज

Android 15 में यूजर्स को खास फीचर्स मिलेंगे, जो यूजर के स्मार्टफोन को पहले के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित करेगा. Android 15 Beta 2 के साथ इन फीचर्स को रोल आउट किया गया है.

17-May-2024

खत्म हुआ इंतजार! Google ने लॉन्च किए कई AI फीचर्स, यूजर्स को मिलेगा बेहतरीन एक्सपीरियंस

Google IO 2024 इवेंट का आयोजन हुआ. इस इवेंट की शुरुआत Alphabet CEO सुंदर पिचाई ने की. इस दौरान उन्होंने कई नए फीचर्स और अपकमिंग सर्विस की जानकारी दी.

15-May-2024

कंपनियों के अनचाहे कॉल से मिलने वाली है निजात, सरकार ने कर ली है खास तैयारी

सरकार ने आपके नंबर पर दिन भर आने वाले बैंकिंग, इंश्योरेंस, लोन आदि से जुड़े फर्जी कॉल्स पर लगाम लगाने की तैयारी कर ली है. इससे संबंधित नियमों का ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है.

14-May-2024


बड़ी खबरें

जुलाई में फिर बढ़ी महंगाई की मार, 4.45% पर पहुंची खुदरा महंगाई; खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

लगातार दूसरे महीने RBI के 4% लक्ष्य से ऊपर रही खुदरा महंगाई. जुलाई में खाद्य महंगाई 5.52% पर पहुंची, जबकि ट्रांसपोर्ट, कपड़े-जूते और पर्सनल केयर से जुड़े खर्चों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई.

1 hour ago

Shiprocket IPO: आज से खुला ₹1,617 करोड़ का IPO, एंकर निवेशकों से जुटाए ₹727 करोड़

12 से 14 अगस्त तक चलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹92-97 प्रति शेयर तय किया गया प्राइस बैंड; कर्ज चुकाने में खर्च होंगे ₹210 करोड़

1 hour ago

टाटा संस में हिस्सेदारी पर बड़ी डील की तैयारी? शापूर मिस्त्री परिवार से ₹10,000 करोड़ के बायबैक पर चर्चा

प्रस्तावित ₹10,000 करोड़ का सौदा मिस्त्री परिवार की केवल एक शाखा को कवर करेगा और इसके एक वैकल्पिक निवेश कोष के माध्यम से किए जाने की संभावना है, मामले से जुड़े लोगों ने बताया.

4 hours ago

भारत की सबसे युवा पीढ़ी के प्रति हमारी सामाजिक जिम्मेदारी

पहली नौकरी के विरोधाभास से लेकर AI साक्षरता और लोकतांत्रिक असहमति की सेहत तक, Gen Z को भारत के भविष्य में भागीदार के रूप में देखने का तर्क, न कि एक ऐसी समस्या के रूप में जिसे संभालने की जरूरत है

2 hours ago

डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 23% बढ़कर ₹8.11 लाख करोड़ पहुंचा, पूरे साल के लक्ष्य का करीब एक-तिहाई

10 अगस्त तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में 23.09% की वृद्धि, नॉन-कॉरपोरेट टैक्स और सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स ने बढ़ाया राजस्व

6 hours ago