होम / टेक / Google के इस फैसले से डिलीट हो सकता है आपका अकाउंट, इन बातों का रखें विशेष ध्यान!

Google के इस फैसले से डिलीट हो सकता है आपका अकाउंट, इन बातों का रखें विशेष ध्यान!

अगर आप चाहते हैं कि आपका Google Account बंद न हो तो इस हफ्ते में एक बार अपने अकाउंट में साईन-इन जरूर कर लें.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बहुत से लोग गूगल (Google) पर जाने या अनजाने में अकाउंट बनाकर भूल जाते हैं और फिर वो अकाउंट काफी लंबे समय तक बेवजह पड़ा रहता है. अगर आपका भी कोई गूगल अकाउंट (Google Account) ऐसा है जिसे आपने काफी समय पहले बना लिया था और अब वह अकाउंट इस्तेमाल हुए बिना ऐसे ही पड़ा हुआ है तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की खबर साबित हो सकती है. 

क्या है पूरा मामला?
दरअसल गूगल (Google) जल्द ही एक मुहीम की शुरुआत करने जा रहा है और जो भी अकाउंट (Google Account) काफी लंबे समय से इस्तेमाल नहीं किये गए हैं या फिर जिनमें साईन-इन नहीं किया गया है, ऐसे अकाउंटों को गूगल बंद कर देगा. अगर आप भी चाहते हैं कि आपका अकाउंट बंद न हो तो सबसे पहले इस हफ्ते के खत्म होने से पहले एक बार अपने अकाउंट में साईन-इन जरूर कर लें. गूगल ने बंद पड़े गूगल अकाउंटों को लेकर अपनी नीतियों में बदलाव भी किया है. इस साल मई में ही गूगल ने बंद पड़े अकाउंटों को लेकर नई नीति की घोषणा की थी. 

Google भेजेगा नोटिस
गूगल (Google) इस नई नीति के अनुसार, अगर आपने पिछले दो सालों में अकाउंट (Google Account) का प्रयोग नहीं किया है तो आपके अकाउंट को स्थायी रूप से डिलीट कर दिया जाएगा. इस मुहीम की शुरुआत शुक्रवार से होगी और ऐसे अकाउंट जिन्हें पिछले दो सालों से बंद पड़ा पाया जाएगा, उन्हें स्थायी रूप से डिलीट कर दिया जाएगा. इस मुहीम के केई दौर होंगे और पहले दौर की शुरुआत शुक्रवार से हो जायेगी. अगर आपका भी कोई अकाउंट ऐसा है जिसे आपने इस्तेमाल नहीं किया है या फिर आप अकाउंट बनाकर भूल गए हैं तो आपको गूगल की तरफ से कई बार सूचना दी जायेगी और अगर आपने उस ईमेल आईडी के साथ कोई रिकवरी मेल जोड़कर रखा है तो आपको रिकवरी मेल पर लगातार नोटिस भी भेजा जाएगा. 

Google क्यों डिलीट कर रहा है बंद पड़े अकाउंट?
Google ने जब मई में अपनी नई नीतियों की घोषणा की थी तो बंद पड़े अकाउंटों को सुरक्षा की दृष्टि से काफी महत्त्वपूर्ण भी बताया था. ऐसे अकाउंट जिन्हें बहुत लंबे समय से इस्तेमाल नहीं किया गया है, ऐसे अकाउंट का इस्तेमाल गलत वजहों से किया जा सकता है. क्योंकि ये पुराने अकाउंट होते हैं इसलिए इनमें पुराने पासवर्ड होते हैं और इनमें दो स्तर वाला सिक्योरिटी चेक भी नहीं लगा होता है. इन सभी कारणों की वजह से आपका अकाउंट हैक हो सकता है और इसका इस्तेमाल स्पैम के लिए भी किया जा सकता है. या फिर इस अकाउंट का इस्तेमाल करके आपकी पहचान भी चुराई जा सकती है. 
 

यह भी पढ़ें: इन शेयरों के मंगल प्रदर्शन से आज कर सकते हैं कमाई, दिख रहे तेजी के संकेत!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

9 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

6 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

7 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

8 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

15 hours ago