होम / टेक / दमदार बैटरी और शानदार कैमरे के साथ धूम मचाने आ रहा है Xiaomi का ये फोन

दमदार बैटरी और शानदार कैमरे के साथ धूम मचाने आ रहा है Xiaomi का ये फोन

रेडमी भारतीयों का विश्वसनीय और पसंदीदा ब्रांड बन गया है. यदि वजह है कि बाजार में आते ही इसके फोन धड़ाधड़ बिक जाते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

भारतीय मोबाइल बाजार में अपनी पैठ बना चुकी Xiaomi एक दमदार स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है. Kseries के तहत लॉन्च किए जाने वाले इस फोन में दमदार बैटरी मिलेगी. इसके अलावा, Xiaomi Redmi K50i का कैमरा भी शानदार होगा.

कल हो सकता है लॉन्च 
शाओमी रेडमी ब्रांड का नया फोन K50i कल यानी 20 जुलाई को लॉन्च कर सकती है. लॉन्चिंग से पहले ही अपनी खूबियों के चलते K50i लोगों के बीच छा गया है. वैसे भी, रेडमी भारतीयों का विश्वसनीय और पसंदीदा ब्रांड बन गया है. यदि वजह है कि बाजार में आते ही इसके फोन धड़ाधड़ बिक जाते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लॉन्चिंग इवेंट कंपनी के यूट्यूब चैनल पर होगा. 

5080mAh की बैटरी
स्मार्टफोन के साथ सबसे बड़ी समस्या होती है बैटरी जल्द डिस्चार्ज हो जाना. इसे ध्यान में रखते हुए Xiaomi Redmi K50i में 5080mAh की बैटरी लगाई गई है. रिपोर्ट बताती है कि फोन को तेज चार्ज करने के लिए 67W की फास्ट चार्जिंग कैपेसिटी मौजूद है. फोन 5G तकनीक की कनेक्टिविटी के साथ बाजार में आ रहा है.

कई कलर में मिलेगा K50i
Xiaomi Redmi K50i में 144Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है, जो रेडमी फोन में सबसे ज्यादा है. मोबाइल में रैम और रोम स्टोरेज क्षमता क्या है, इसका खुलासा भी नहीं हुआ है. जो तस्वीर सामने आई है, उसमें ये फोन हल्के ब्लू कलर में नज़र आ रहा है. हालांकि, K50i  को कई कलर में उतारा जा सकता है.  

ये हो सकती है कीमत
रिपोर्ट्स के मुताबिक, K50i में 3 कैमरे इस्तेमाल किए गए हैं. बताया जा रहा है कि प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल, दूसरा 8 मेगापिक्सल का वाइड और तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का माइक्रो फॉर्म में होगा. वैसे Xiaomi ने Redmi K50i की कीमत तो अभी नहीं बताई है, लेकिन माना जा रहा है कि 6GB/128GB स्टोरेज क्षमता वाले फोन के दाम 24,000 से 29,000 रुपए तक हो सकते हैं. वहीं, 8GB/256GB स्टोरेज क्षमता के स्मार्टफोन की कीमत 30,000 से 33,000 रखी जा सकती है.  
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

22 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

20 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

20 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

21 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago