होम / टेक / WhatsApp के दो नए सबसे जबर्दस्त फीचर, स्टेटस से जुड़ा है ये बड़ा अपडेट

WhatsApp के दो नए सबसे जबर्दस्त फीचर, स्टेटस से जुड़ा है ये बड़ा अपडेट

WABetaInfo के अनुसार, अब यूजर्स चैट लिस्ट में ही अपने कॉन्टैक्ट्स के स्टेटस अपडेट देख सकेंगे. फिलहाल इस फीचर की टेस्टिंग चल रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: WhatsApp यूजर्स को बहुत जल्द एक नया फीचर मिलने जा रहा है. यह नया फीचर स्टेटस अपडेट से जुड़ा है. यदि अभी आप अपने किसी कॉन्टैक्ट का स्टेटस देखना चाहते हैं तो उसके लिए आपको एक नए टैब पर क्लिक करना होता है, जो चैट टैब के बगल में होता है. लेकिन रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले समय में आपको नए टैब पर क्लिक नहीं करना होगा और स्टेटस देखना आसान हो जाएगा.

फोटो के चारों ओर एक सर्कल बन जाएगा
WABetaInfo के अनुसार, अब यूजर्स चैट लिस्ट में ही अपने कॉन्टैक्ट्स के स्टेटस अपडेट देख सकेंगे. फिलहाल इस फीचर की टेस्टिंग चल रही है. टेस्टिंग पूरी होने के बाद इसे आम यूजर्स के लिए लागू कर दिया जाएगा. इस फीचर के अंतर्गत आपके कॉन्टैक्ट लिस्ट में शामिल कोई यूजर यदि अपना स्टेटस अपडेट करता है तो उसकी प्रोफाइल फोटो के चारों ओर एक सर्कल बन जाएगा. उसके बाद फोटो पर क्लिक करते ही आप उनका स्टेटस आसानी से देख सकते हैं.

डिसेबल करने का भी मिलेगा ऑप्शन
इसका सबसे अधिक फायदा उन यूजर्स को मिलेगा, जो लगातार अपना स्टेटस अपडेट करते हैं या फिर दूसरों का स्टेटस देखते हैं. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि यदि आप इस फीचर को यूज नहीं करना चाहते तो सेटिंग्स में जाकर इसे डिसेबल कर सकते हैं. डिसेबल करने के बाद आप यह फीचर आपके लिए बंद हो जाएगा, लेकिन स्टेटस टैब का ऑप्शन तब भी आपके लिए रहेगा. आप वहां जाकर स्टेटस चेक कर सकते हैं.

डिलीटेड मैसेज को कर सकेंगे रिकवर
स्टेटस अपडेट फीचर के अलावा WhatsApp आपको बहुत जल्द एक और सुविधा देने जा रहा. यह सुविधा है, डिलीटेड मैसेज को अनडू (Undo) करने का ऑप्शन. यानी, गलती से आपसे चैट बॉक्स से कोई मैसेज डिलीट हो जाता है, तो उसे आप रिकवर कर सकेंगे. इसके लिए WhatsApp आपको एक Undo बटन का ऑप्शन देगा, जिसे दबाते ही डिलीटेड मैसेज दोबारा आ जाएगा. फिलहाल इसकी टेस्टिंग भी चल रही है.

VIDEO: राकेश झुनझुनवाला के 7 सबसे अहम टिप्स: फॉलो करेंगे तो शेयर बाजार में हो जाएंगे मालामाल


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

2 days ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

6 days ago

सैमसंग की Galaxy Z Series लॉन्च: AI फीचर्स, दमदार कैमरा और कीमत, जानिए क्या है खास

नई सीरीज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), बेहतर मल्टीटास्किंग, उन्नत कैमरा तकनीक और मजबूत प्राइवेसी फीचर्स पर खास जोर दिया गया है.

1 week ago

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

14-June-2026

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026


बड़ी खबरें

पतंजलि की इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री, मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में ₹4,500 करोड़ की डील को IRDAI की मंजूरी

यह अधिग्रहण पतंजलि के लिए एफएमसीजी और आयुर्वेद उत्पादों से आगे बढ़कर वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में प्रवेश का रास्ता खोलेगा.

19 hours ago

हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स लिस्ट 2026: कारोबार से खेल तक 117 महिलाओं ने बनाई खास जगह

इस वर्ष सूची में 12 श्रेणियों के तहत 117 महिलाओं को सम्मानित किया गया है. बिजनेस, स्टार्टअप, खेल, मीडिया, साहित्य और सामाजिक प्रभाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन महिलाओं ने भारत में नेतृत्व की नई मिसाल पेश की है.

14 hours ago

Eicher Motors ने Royal Enfield के आंध्र प्रदेश प्लांट के लिए 1,225 करोड़ रुपये के निवेश को दी मंजूरी, बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियामकीय सूचना में Eicher Motors ने कहा कि यह निवेश भविष्य में मिलने वाले दीर्घकालिक विकास अवसरों के लिए कंपनी को तैयार रखने और चरणबद्ध तरीके से उत्पादन क्षमता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है.

14 hours ago

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’: क्यों हीरो की यात्रा आज भी बेहतरीन नेतृत्व को परिभाषित करती है

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ का रूपांतरण जोसेफ कैंपबेल की ‘हीरो जर्नी’ और नेतृत्व, दृढ़ता व व्यक्तिगत बदलाव पर इसके स्थायी सबक को फिर से देखने का अवसर देता है.

14 hours ago

Marvell का भारत में बड़ा निवेश, AI और सेमीकंडक्टर विकास के लिए अगले 3 साल में लगाएगी $250 मिलियन

कंपनी के मुताबिक, भारत में बढ़ाया जा रहा यह विस्तार उसके वैश्विक इनोवेशन नेटवर्क को मजबूत करेगा और AI, क्लाउड कंप्यूटिंग तथा डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर एप्लिकेशन के लिए एडवांस्ड सेमीकंडक्टर सॉल्यूशंस के डिजाइन और विकास में मदद करेगा.

20 hours ago