होम / टेक / ग्रुप एडमिन के लिए WhatsApp का ये नया फीचर आपको मिला या नहीं? ऐसे करें चेक

ग्रुप एडमिन के लिए WhatsApp का ये नया फीचर आपको मिला या नहीं? ऐसे करें चेक

WhatsApp ये फीचर बीटा टेस्टिंग के बाद अब धीरे-धीरे आम यूजर्स को ट्रांसफर कर रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp यूजर एक्सपीरियंस को और बेहतर करने के लिए कई नए फीचर्स पर काम कर रहा है. इनमें से तो कई नए फीचर्स की बीटा टेस्टिंग भी चल रही है. इसी बीच यह जानकारी सामने आई है कि WhatsApp ने ग्रुप एडमिन को ग्रुप का कोई भी मैसेज 'सभी के लिए डिलीट' करने का पावर देना शुरू कर दिया है.

नया फीचर सिर्फ ग्रुप एडमिन के लिए
WABetInfo के अनुसार, WhatsApp ये फीचर बीटा टेस्टिंग के बाद अब धीरे-धीरे आम यूजर्स को ट्रांसफर कर रहा है. रिपोर्ट के अनुसार, WhatsApp का यह नया फीचर सिर्फ ग्रुप एडमिन के लिए है. यह फीचर ग्रुप एडमिन को और ताकतवर बनाएगा. इसके बाद ग्रुप एडमिन के पास ये ताकत होगी कि वह ग्रुप का कोई भी मैसेज, चाहे किसी भी सदस्य ने क्यों न किया है, उसे 'सभी के लिए डिलीट' कर सकता है.

इस फीचर को सबसे पहले 2021 में देखा गया था
रिपोर्ट में कहा गया है कि ग्रुप को अच्छे से मॉडरेट करने के लिए इस फीचर की बहुत जरूरत थी. इस फीचर को सबसे पहले 2021 में देखा गया था. तब से इसकी टेस्टिंग चल रही थी. अब कहा जा रहा है कि इसकी टेस्टिंग सफल रही और यह धीरे-धीरे आम यूजर्स को दिया जा रहा.

लिमिटेड थी ग्रुप एडमिन की ताकत
आपको बता दें कि फिलहाल ग्रुप एडमिन के पास संबंधित ग्रुप में किसी सदस्य को जोड़ने या हटाने की ही ताकत थी. यदि ग्रुप का कोई सदस्य ग्रुप में कोई आपत्तिजनक कमेंट डालता था, तो उसे सिर्फ वही व्यक्ति सभी के लिए डिलीट कर सकता था. उसे डिलीट करने का पावर किसी और के पास नहीं था, लेकिन इस फीचर के बाद अब ग्रुप एडमिन आसानी से किसी भी आपत्तिजनक मैसेज को सभी के लिए डिलीट कर सकता है.

कैसे करें चेक
WhatsApp ने फीचर अभी आपको दिया या नहीं, इसे चेक करने के लिए WhatsApp को अपडेट कर लें. इसके बाद फोन को रीस्टार्ट कर लें. इसके बाद उस ग्रुप में जाएं, जिस ग्रुप में आप एडमिन हैं. उस ग्रुप में किसी दूसरे के मैसेज को सेलेक्ट कर टॉप पर दिए डिलीट ऑप्शन को टैप करें. यदि टैप करने के बाद आपको 'Delete For Everyone' दिखाई दे तो समझ लीजिए कि ये फीचर आपके अकाउंट पर काम कर रहा है. यदि ये मैसेज नहीं दिखाई दे तो थोड़ा इंतजार कीजिए. कुछ दिनों में ही ये फीचर आपको भी मिल जाएगा.

VIDEO: WhatsApp का Voice Note वाला धमाका फीचर, आपको आ जाएगा मजा


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

3 days ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

1 week ago

सैमसंग की Galaxy Z Series लॉन्च: AI फीचर्स, दमदार कैमरा और कीमत, जानिए क्या है खास

नई सीरीज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), बेहतर मल्टीटास्किंग, उन्नत कैमरा तकनीक और मजबूत प्राइवेसी फीचर्स पर खास जोर दिया गया है.

1 week ago

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

14-June-2026

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026


बड़ी खबरें

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

10 hours ago

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

14 hours ago

NCR में प्रीमियम ऑफिस स्पेस पर M3M का बड़ा दांव, 600 करोड़ रुपये से बनेगा प्रीमियम बिजनेस हब

कंपनी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs), बहुराष्ट्रीय कंपनियों, वित्तीय संस्थानों और बड़े कॉरपोरेट्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.

11 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

17 hours ago

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

16 hours ago