होम / टेक / BW TechTORS:हमें डीप टेक्‍नोलॉजी पर काम करने की ज्‍यादा जरूरत है, जैसे इजराइल कर रहा है

BW TechTORS:हमें डीप टेक्‍नोलॉजी पर काम करने की ज्‍यादा जरूरत है, जैसे इजराइल कर रहा है

अगर फिनटेक में फंडिंग की बात करें तो शुरुआती तौर में इसकी समस्‍या नहीं है. लेकिन जैसे-जैसे ये आगे बढ़ता है उसमें फंडिंग की समस्‍या आती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

BW Techtors 5th Edition के पहले सेशन में स्‍टार्टअप सेक्‍टर के एक्‍सपर्ट रहे विशेषज्ञों ने कई अहम बातें कहीं. उन्‍होंने कहा कि दरअसल स्‍टार्टअप (Startup) के लिए किसी तरह की फंडिंग की कमी नहीं है, दरअसल फंडिंग का ये सारा काम अमेरिकन एलपी के जरिए होता है. उन्‍हें लगता है कि अभी रिटर्न अच्‍छा नहीं मिलेगा इसलिए अभी वो फंड नहीं कर रहे हैं. इसी तरह से कई अन्‍य विशेषज्ञों ने स्‍टार्टअप को लेकर कई और बातें कहीं. इस कार्यक्रम में BW Businessworld के एडिटर-इन-चीफ और एक्‍सचेंज4मीडिया के फाउंडर डॉ. अनुराग बत्रा भी मौजूद रहे. 

स्‍टार्टअप को माइक्रो लेवल पर जज नहीं करना चाहिए 
Deciml के CEO और फाउंडर सत्‍यजीत कुंजूर ने कहा कि मैं मानता हूं कि ये तो हमें तय मानना चाहिए हमारी कंट्री का भविष्‍य उज्‍जवल है. हमारे देश में तेजी से डिजिटलाइजेश हो रहा है. लेकिन अभी इसकी पहुंच बहुत ज्‍यादा नहीं हुई है. आज जरूरत ये है कि हमें खुद को 10 साल का समय देना चाहिए.  इन 10 सालों में हम बहुत आगे होंगे.

उन्‍होंने कहा कि मुझे लगता है कि जब हम एक लॉन्‍ग टर्म गेम की बात कर रहे हैं तो हमें इतना शॉर्ट नहीं सोचना चाहिए. आज हमारे वहां देखने को मिलता है कि हम स्‍टार्टअप की ग्रोथ को क्‍वार्टर लेवल पर जांच रहे हैं, लेकिन ये ऐसा नहीं है. इसे ग्रो करने के लिए हमारे पास 10 साल हैं हमें इतना माइक्रो लेवल पर इसका आंकलन नहीं करना चाहिए. उन्‍होंने कहा कि अगर फिनटेक में फंडिंग की बात करें तो शुरुआती तौर में इसकी समस्‍या नहीं है. लेकिन जैसे-जैसे ये आगे बढ़ता है उसमें फंडिंग की समस्‍या आती है.

भारत में कभी कोई कंपनी बंद नहीं होती है
Queuebuster  के Founder और CEO, वरुण टांगरी ने कहा कि हमारे देश में शुरू होने वाली कंपनी कभी बंद नहीं होती है. हमारे यहां कभी कोई कंपनी बंद नहीं होती है. अगर किसी कंपनी से दो या तीन फाउंडर कम भी हो जाते हैं तो भी 2 लोगों में कंपनी चलती रहती है. भारत को किसी से कंपेयर करने की जरूरत नहीं है.

आप अगर ग्रोथ की बात करते हैं तो आपको ये जानना पड़ेगा कि हमारे देश में 20 बिग सिटी हैं, जबकि चाइना में ऐसी ही 200 सिटी हैं. उनके वहां किसी भी स्‍टार्टअप की ग्रोथ के ज्‍यादा चांसेस हैं. वरुण ने कहा कि जहां तक बात है फंडिंग की कमी की तो दुनिया में फंडिंग की कोई कमी नहीं है. उन्‍होंने कहा हमें समझने की जरूरत है कि निवेश करने वाले यूएस एलपी हैं. जिस दिन एलपी, इनवेस्‍टरों को कह देंगें कि जाओ निवेश करो उस दिन ये फंडिंग की ड्राईनेस खत्‍म हो जाएगी. स्‍टार्टअप को आसानी से फंडिंग मिलने लगेगी. 

इजराइल में डीप टेक पर काम हो रहा है
Biz2credit के Co-founder और CEO रोहित अरोरा ने कहा कि हमारे देश में टेक स्‍टॉर्टअप पर उतना काम नहीं हो रहा है जितना कि इजराइल आज डीप टेक पर काम कर रहा है. हमें ये समझने की जरूरत है कि यूएस डॉमिनेट कर रहा है. अगर आप अमेरिका में जाएंगे और वीसी से मिलेंगे तो वो लोग पे रोल के टर्म पर काम करते हैं. मैं दो चीजें कहना चाहूंगा. कई कंपनियों के लिए फंडिंग ड्राई हो चुकी है. 

हमें डिजिटाइजेशन को बढ़ाना होगा
QuoDeck की Co-founder और CEO कमालिका भट्टाचार्य ने कहा कि आज अगर मैं टियर 2 सिटी में हूं तो वहां पर लोग घर पर ही खाना बनाते हैं. अगर हम Zomato जैसे स्‍टॉर्टअप की बात करें तो उनके लिए काम करने के लिए लिमिटेड एरिया है. इस सेक्‍टर के लिए सबसे बड़े चैलेंज के तौर पर ये है कि आज हमारी इंडस्‍ट्री में प्रोडक्‍ट बनाने वाली कंपनियों को सामने लाना होगा. हमारी इंडस्‍ट्री में उनकी बड़ी कमी है. उन्‍होंने इसके लिए मीशो का उदाहरण दिया. उन्‍होंने फंडिंग को लेकर कहा कि ज्‍यादातर फंड 12 साल के लिए होते हैं. उनमें पहले 3 साल में आपको ज्‍यादा खर्च करना होता है. एआई अगले 10 साल बाद ज्‍यादा सक्रिय होगा जब ये बड़ी आबादी को प्रभावित करेगा.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

10 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

7 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

8 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

8 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

15 hours ago