होम / टेक / देश में बढ़ रहा ट्विटर का दबदबा, जानें क्या है फेसबुक का हाल

देश में बढ़ रहा ट्विटर का दबदबा, जानें क्या है फेसबुक का हाल

भारत में ट्विटर इस्तेमाल करने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है. हालांकि, अमेरिका इस मामले में सबसे आगे है. अमेरिका में 80 मिलियन एक्टिव ट्विटर यूजर हैं. जबकि भारत में 24.5 मिलियन.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

सोशल मीडिया मार्केट में ट्विटर तेजी से अपनी पकड़ बनाता जा रहा है. इस साल जनवरी से मार्च के बीच उसका राजस्व 16 फीसदी की वृद्धि के साथ 1.2 अरब डॉलर हो गया है. इसके साथ ही कंपनी के एक्टिव यूजर्स की संख्या में भी इजाफा हुआ है. भारत की बात करें तो बीते 3 साल में ट्विटर इस्तेमाल करने वालों की संख्या करीब 210% बढ़ी है. हालांकि, सबसे ज्यादा ट्विटर यूजर्स अभी भी अमेरिका में हैं. 

भारत तीसरे नंबर पर 
Datareportal की एक रिपोर्ट बताती है कि अप्रैल, 2022 के आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका में 80 मिलियन एक्टिव ट्विटर यूजर हैं. दूसरे नम्बर पर जापान आता है, यहां 59.8 मिलियन लोग ट्विटर इस्तेमाल कर रहे हैं. भारत की बात करें तो यह फिगर 24.5 मिलियन है. यानी भारत तीसरा ऐसा देश है जहां सबसे ज्यादा ट्विटर इस्तेमाल करने वाले हैं. 

अन्य देशों में स्थिति 
ब्राजील में एक्टिव ट्विटर यूजर्स की संख्या 20 मिलियन है. पांचवें नंबर पर है इंडोनेशिया, यहां 19.9 मिलियन लोग ट्विटर इस्तेमाल करते हैं. इसके बाद यूके (19.2 मिलियन), तुर्की (17.2 मिलियन), मेक्सिको (15.3 मिलियन), दक्षिण अफ्रीका (14.5 मिलियन) का नंबर आता है. थाईलैंड में 12.8 मिलियन एक्टिव ट्विटर यूजर्स हैं. 
मेल यूजर्स ज्यादा
ट्विटर इस्तेमाल करने वालों में पुरुषों की संख्या काफी ज्यादा है. अप्रैल 2022 के डेटा के अनुसार, ट्विटर के ग्लोबल यूजर्स में महिलाओं की संख्या 28.8 प्रतिशत है. जबकि 71.2% पुरुष इस सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म को इस्तेमाल करते हैं.   

फेसबुक की स्थिति
फेसबुक इस्तेमाल करने वाले सबसे ज्यादा भारत में हैं. देश में 339.8 मिलियन फेसबुक यूजर हैं. पिछले तीन सालों में इसमें इजाफा ज़रूर हुआ है, लेकिन ट्विटर के मुकाबले नहीं. अमेरिका इस मामले में दूसरे स्थान पर हैं. 180.1 मिलियन अमेरिकी फेसबुक इस्तेमाल कर रहे हैं. इसके बाद इंडोनेशिया ब्राजील और मेक्सिको का नंबर आता है. इन देशों में क्रमश: 130.9, 116.6, 91.4 मिलियन फेसबुक यूजर हैं. पड़ोसी देश बांग्लादेश में भी 47.5 मिलियन एक्टिव फेसबुक यूजर हैं.  

मेल-फेमल यूजर्स 
फेसबुक इस्तेमाल करने वालों में भी पुरुषों की संख्या ज्यादा है, लेकिन ट्विटर जितना अंतर नहीं है. रिपोर्ट बताती है कि फेसबुक के ग्लोबल यूजर्स में महिलाओं की संख्या 43.2% है जबकि पुरुषों की 56.8 प्रतिशत.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

5 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

22 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

23 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago