होम / टेक / इस IPhone की कीमत 28 लाख रुपये? चौंकिए नहीं, ये सच है; जानिए पूरा मामला

इस iPhone की कीमत 28 लाख रुपये? चौंकिए नहीं, ये सच है; जानिए पूरा मामला

फर्स्ट जेनरेशन iPhone में 2 MP कैमरे के अलावा विजुअल वॉयसमेल की भी सुविधा दी गई थी. फोन जून, 2007 से लोगों को मिलना शुरू हुआ था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: 7 सितंबर, 2022 को iPhone 14 की लॉन्चिंग है. इसकी कीमत 85 हजार रुपये के आस-पास हो सकती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि फर्स्ट जेनरेशन iPhone 2007 28 लाख रुपये में बिका है. अमेरिका में एक ऑक्शन के दौरान फर्स्ट जेनरेशन iPhone 35,000 डॉलर (करीब 28 लाख रुपये) में नीलाम हुआ.

2007 में किया गया था लॉन्च
आपको बता दें कि Apple के पूर्व CEO स्टीव जॉब्स ने 9 जनवरी, 2007 को सैन फ्रांसिस्को में आईफोन लॉन्च किया था. उसके साथ-साथ iPod की भी लॉन्चिंग हुई थी. उस वक्त उस iPhone में टचस्क्रीन दिया गया था. इसके अलावा कैमरे और वेब ब्राउजिंग की भी फैसिलिटी दी गई थी. उस वक्त ये सारे फीचर्स लोगों के लिए किसी अजूबा से कम नहीं हुआ करते थे.

फर्स्ट जेनरेशन iPhone में था 2 MP कैमरा
फर्स्ट जेनरेशन iPhone में 2 MP कैमरे के अलावा विजुअल वॉयसमेल की भी सुविधा दी गई थी. फोन जून, 2007 से लोगों को मिलना शुरू हुआ था. उस वक्त iPhone 4GB और 8GB मॉडल में लॉन्च हुआ था. 4GB मॉडल की कीमत 499 डॉलर थी, जबकि 8GB मॉडल की कीमत 599 डॉलर थी. अब 15 साल बाद 8GB मॉडल वाला iPhone 35,000 डॉलर में बिका है. सबसे बड़ी बात यह है कि फोन अभी भी सीलपैक था. यानी, उसकी अनबॉक्सिंग नहीं हुई थी.

फर्स्ट जेनरेशन Apple iPod
इसके अलावा 5GB वाले फर्स्ट जेनरेशन Apple iPod की भी नीलामी हुई. यह भी पूरी तरह से सीलपैक था. ये iPod 25,000 डॉलर (19.96 लाख रुपये) में नीलाम हुआ.

7 सितंबर को लॉन्च होगा iPhone 14
आपको बता दें कि Apple ने कयासों पर विराम लगाते मीडिया को 7 सितंबर को होने वाले अपने इवेंट का न्यौता भेज दिया है. इस इवेंट में Apple अपने कई प्रोडक्ट से पर्दा उठा सकता है. जो लोग बड़ी बेसब्री से iPhone 14 का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए भी 7 सितंबर का दिन काफी खास रहने वाला है.

कहां और कब शुरू होगा इवेंट
Apple का ये इवेंट कैलिफोर्निया क्यूपर्टिनो में आयोजित होगा, साल 2020 के बाद से जबसे दुनिया में कोरोना महामारी फैली, Apple ने अपने इवेंट्स वर्चुअल किए हैं. लेकिन इस बार कंपनी ने कैलिफोर्निया क्यूपर्टिनो में कई लोगों को आमंत्रित किया है. हालांकि Apple का ये इवेंट इस बार भी वर्चुअल मोड में होगा, लोग ये इवेंट Apple की वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं, इसके अलावा इस इवेंट को ऑनलाइन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म-ट्विटर, फेसबुक, यूट्यूब पर भी जाकर देखा जा सकता है. Apple का ये इवेंट भारतीय समय के अनुसार रात 10:30 बजे शुरू होगा.

VIDEO: कभी 1 रुपये का था इस कंपनी का शेयर, आज निवेश करने वाले बन गए करोड़पति


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

2 days ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

6 days ago

सैमसंग की Galaxy Z Series लॉन्च: AI फीचर्स, दमदार कैमरा और कीमत, जानिए क्या है खास

नई सीरीज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), बेहतर मल्टीटास्किंग, उन्नत कैमरा तकनीक और मजबूत प्राइवेसी फीचर्स पर खास जोर दिया गया है.

1 week ago

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

14-June-2026

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026


बड़ी खबरें

पतंजलि की इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री, मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में ₹4,500 करोड़ की डील को IRDAI की मंजूरी

यह अधिग्रहण पतंजलि के लिए एफएमसीजी और आयुर्वेद उत्पादों से आगे बढ़कर वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में प्रवेश का रास्ता खोलेगा.

15 hours ago

हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स लिस्ट 2026: कारोबार से खेल तक 117 महिलाओं ने बनाई खास जगह

इस वर्ष सूची में 12 श्रेणियों के तहत 117 महिलाओं को सम्मानित किया गया है. बिजनेस, स्टार्टअप, खेल, मीडिया, साहित्य और सामाजिक प्रभाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन महिलाओं ने भारत में नेतृत्व की नई मिसाल पेश की है.

10 hours ago

Eicher Motors ने Royal Enfield के आंध्र प्रदेश प्लांट के लिए 1,225 करोड़ रुपये के निवेश को दी मंजूरी, बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियामकीय सूचना में Eicher Motors ने कहा कि यह निवेश भविष्य में मिलने वाले दीर्घकालिक विकास अवसरों के लिए कंपनी को तैयार रखने और चरणबद्ध तरीके से उत्पादन क्षमता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है.

11 hours ago

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’: क्यों हीरो की यात्रा आज भी बेहतरीन नेतृत्व को परिभाषित करती है

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ का रूपांतरण जोसेफ कैंपबेल की ‘हीरो जर्नी’ और नेतृत्व, दृढ़ता व व्यक्तिगत बदलाव पर इसके स्थायी सबक को फिर से देखने का अवसर देता है.

11 hours ago

Marvell का भारत में बड़ा निवेश, AI और सेमीकंडक्टर विकास के लिए अगले 3 साल में लगाएगी $250 मिलियन

कंपनी के मुताबिक, भारत में बढ़ाया जा रहा यह विस्तार उसके वैश्विक इनोवेशन नेटवर्क को मजबूत करेगा और AI, क्लाउड कंप्यूटिंग तथा डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर एप्लिकेशन के लिए एडवांस्ड सेमीकंडक्टर सॉल्यूशंस के डिजाइन और विकास में मदद करेगा.

17 hours ago