होम / टेक / खूबियों से भरपूर है X-Fit M57 फुल-टच स्मार्टवॉच, जानें फीचर्स
खूबियों से भरपूर है X-Fit M57 फुल-टच स्मार्टवॉच, जानें फीचर्स
XFit M57 को इस्तेमाल करना आसान है. एक बार फोन से कनेक्ट करने के बाद सारे काम स्मार्टवॉच से किए जा सकते हैं. चाहे वो कॉल करना हो या फिर मैसेज देखना.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
स्मार्टवॉच के बढ़ते क्रेज के चलते कंपनियां नए-नए मॉडल लॉन्च कर रही हैं. इसी कड़ी में AXL World ने हाल ही में X-Fit M57 फुल-टच स्मार्टवॉच पेश की है. 3,599 रुपए कीमत वाली इस स्मार्टवॉच को AXL की वेबसाइट के साथ ही अमेजन, फिल्पकार्ट से खरीदा जा सकता है.
10 दिन की बैटरी लाइफ
X-Fit M57 में 1.28 इंच HD फुल स्क्रीन दी गई है और यह 240 पिक्सल के साथ आती है. बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज पर यह 10 दिन चल सकती है. कंपनी की मानें तो यह महज एक फिटनेस ट्रैकर नहीं है, X-Fit M57 में बाकी स्मार्टवॉच से काफी ज्यादा है.
स्टैंडर्ड ब्लैक कलर
AXL X-Fit M57 में BT V5.0 कॉलिंग प्रदान की गई है. इसमें मल्टी-स्पोर्ट्स मोड्स हैं, जिसमे चलने, दौड़ने, साइकिल चलाने, बास्केटबॉल, योग आदि शामिल हैं. फिलहाल यह स्टैंडर्ड ब्लैक कलर में उपलबध है. AXL X-Fit M57 काफी स्टाइलिश लुक में आती है. खास बात ये है कि X-Fit M57 लाइट वेट है. घड़ी के स्ट्रैप्स भी शानदार क्वालिटी के हैं.
इस्तेमाल में आसान
इसमें 240x240 रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले है. XFit M57 को इस्तेमाल करना काफी आसान है. एक बार फोन से कनेक्ट करने के बाद सारे काम स्मार्टवॉच से किए जा सकते हैं. चाहे वो कॉल करना हो या फिर मैसेज देखना. इस स्मार्टवॉच में रिमोट कैमरा कंट्रोल, म्यूजिक कंट्रोल, स्टॉपवॉच जैसे कई अन्य फीचर्स भी हैं. इसके अलावा, घड़ी में स्टेप्स काउंट, हर्ट रेट, ब्लड प्रेशर, टेम्परेचर, स्लीप मॉनिटरिंग आदि भी मौजूद है.
टैग्स