होम / टेक / वाह, ये हुई न बात! ट्विटर देने जा रही अब तक की सबसे बड़ी और जरूरी सुविधा

वाह, ये हुई न बात! ट्विटर देने जा रही अब तक की सबसे बड़ी और जरूरी सुविधा

इसकी टेस्टिंग हो चुकी है शुरू. ट्विटर ने खुद ट्वीट कर दी इस बात की जानकारी

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: आप फेसबुक, इंस्टाग्राम पर कोई भी पोस्ट आसानी से एडिट कर सकते हैं, पर ट्विटर पर नहीं. ये बात तो आप जानते ही होंगे कि ट्विटर पर यदि आपने कोई पोस्ट कर दिया तो उसे एडिट नहीं कर सकते. ट्वीट करते वक्त यदि आपसे कोई गलती हो जाए तो आपको मजबूरन उसे डिलीट ही करना होता है. पर बहुत जल्द आपको ट्विटर पर एडिट करने का ऑप्शन मिल सकता है.

ट्विटर ने ही दी इस बात की जानकारी
ट्विटर ने ट्वीट करके ये जानकारी दी है कि उसने एडिट बटन ऑप्शन की टेस्टिंग शुरू की है. ट्विटर ने लिखा है, "यदि आपको अपने अकाउंट पर एडिट का बटन दिखने लगे तो समझिए कि ये टेस्टिंग के लिए हो रहा है." खबर ये भी है कि यूजर्स को ट्वीट करने के आधे घंटे बाद तक उसे एडिट करने का मौका मिलेगा. एडिट वाला टेस्टिंग बटन शुरुआत में सिर्फ वेरिफाइड अकाउंट पर ही दिख सकता है.

 

 

यूजर्स को दिखेंगे सभी ट्वीट्स
यदि आप इस फीचर से बहुत अधिक खुश हैं तो जरा ये भी जान लीजिए. ये सुविधा वाली बात तो है कि आने वाले समय में आप अपने ट्वीट को एडिट कर सकेंगे, पर ध्यान रखिए कि जिस ट्वीट को आप एडिट करेंगे, उसका पुराना वर्जन भी यूजर्स को दिखेगा. यानी आप जितनी बार एडिट करेंगे, यूजर्स को आपके पहले वाले सारे ट्वीट्स दिखेंगे. यानी दूसरे लोग ये आसानी से देख सकेंगे कि आपने एडिट करने से पहले क्या लिखा था.

कई दिनों से थी इसकी डिमांड
इसके अलावा, जो यूजर्स आपके एडिटेड ट्वीट्स देखेंगे, उसपर उन्हें एडिटेड लिखा भी दिखेगा. आपको बता दें कि ट्विटर के 320 मिलियन एक्टिव यूजर्स हैं. ट्विटर से एडिट बटन की डिमांड पिछले कई दिनों से की जा रही थी. टेस्ला के CEO एलन मस्क ने भी एडिट बटन की डिमांड की थी. फिलहाल टेस्टिंग के दौरान एडिट करने का मौका सिर्फ वेरिफाइड यूजर्स को ही दिया जाएगा. जब टेस्टिंग सफल हो जाएगी, तब इसे सभी यूजर्स के लिए लागू कर दिया जाएगा.

VIDEO : JIO 5G सर्विस को लेकर मुकेश अंबानी की 10 बड़ी घोषणाएं, जानिए क्या-क्या कहा


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

1 day ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

5 days ago

सैमसंग की Galaxy Z Series लॉन्च: AI फीचर्स, दमदार कैमरा और कीमत, जानिए क्या है खास

नई सीरीज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), बेहतर मल्टीटास्किंग, उन्नत कैमरा तकनीक और मजबूत प्राइवेसी फीचर्स पर खास जोर दिया गया है.

6 days ago

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

14-June-2026

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026


बड़ी खबरें

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

3 hours ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

3 hours ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

5 hours ago

लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक संशोधन बिल; दोषियों को 10 साल जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 27 जुलाई को यह संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया था. यह कदम देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच उठाया गया है.

3 hours ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

8 hours ago