होम / टेक / Tecno ने लॉन्च किया 108MP कैमरे वाला 5G फोन, क्या आपके लिए है ये बेहतर विकल्प?

Tecno ने लॉन्च किया 108MP कैमरे वाला 5G फोन, क्या आपके लिए है ये बेहतर विकल्प?

टेक्नो (Techno) ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. इस स्मार्टफोन में 108MP कैमरा और 6000mAh की बैटरी है. इसकी कीमत भी मिड रेंड वाले खरीदारों को आकर्षित करती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

चीनी स्मार्टफोन कंपनी टेक्नो (Techno) ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है. Tecno POVA 6 Pro स्मार्टफोन 108MP कैमरा और 6000mAh की बैटरी के साथ आता है. इस फोन में 5G सपोर्ट मिलता है. हैंडसेट फास्ट चार्जिंग के साथ आता है. आपको बता दें इस फोन की कीमत कंपनी ने 20 हजार रुपये के आसपास रखी है, जोकि मिड रेंज बजट फोन खरीदारों के लिए अच्छा विकल्प है, लेकिन क्या ये आपको खरीदना चाहिए? तो आइए हम आपके साथ साझा करते हैं इस फोन से जुड़ी कुछ जरूरी जानकारी, जिसे पढ़कर आप इस फोन को खरीदना है या नहीं, इस पर विचार कर सकते हैं.  आइए जानते हैं इस फोन की कीमत और दूसरी डिटेल्स

कब होगी फोन की सेल? 

कंपनी ने इस साल फरवरी में हुए MWC  2024 में पेश किया था. टेक्नो ने इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स पहले ही रिवील कर दिए थे. कंपनी ने इस फोन को दो कॉन्फिग्रेशन में लॉन्च किया है. ये हैंडसेट 8GB RAM और 256GB स्टोरेज के बेस वेरिएंट में आता है, जिसकी कीमत 19,999 रुपये है. वहीं, इसके 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये है. इसे दो कलर- ग्रीन और ग्रे में Amazon से खरीद सकते हैं. फोन की सेल 4 अप्रैल से शुरू होगी. 

क्या हैं फीचर्स? 

Tecno POVA 6 Pro में 6.78-inch का FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. स्मार्टफोन MediaTek  Dimensity 6080 प्रोसेसर पर काम करता है. इसमें 12GB तक RAM और 256GB स्टोरेज का विकल्प मिलता है. ये हैंडसेट 108MP के प्राइमरी कैमरा के साथ आता है, जिसके साथ कंपनी ने 2MP का सेकेंडरी कैमरा और एक AI लेंस दिया है. वहीं फ्रंट में कंपनी ने 32MP का सेल्फी कैमरा दिया है. स्मार्टफोन Android 14 पर बेस्ड HiOS 14 पर काम करता है. डिवाइस को पावर देने के लिए 6000mAh की बैटरी दी गई है, जो 70W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है.

स़ॉफ्टवेयर और चिपसेट के मामले में पीछे 

इस बजट में आपको Realme Narzo 70 Pro 5G, iQOO Z9 5G और Lava Blaze Curve 5G जैसे फोन मिलते हैं.  इस फोन में आपको बेहतर बैटरी जरूर मिलती है, लेकिन ये दूसरे समार्टफोन से सॉफ्टवेयर और चिपसेट के मामले में पीछे है. वहीं, लावा का फोन कम कीमत पर बेहतर डील ऑफर करता है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

6 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

3 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

4 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

4 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

11 hours ago