होम / टेक / भारत में सबसे ज्यादा सुना जाता है ये म्यूजिक ऐप, Youtube Music-JioSaavn को छोड़ा पोछे!

भारत में सबसे ज्यादा सुना जाता है ये म्यूजिक ऐप, Youtube Music-JioSaavn को छोड़ा पोछे!

फर्स्ट टाइम म्यूजिक लिसनर्स को भारतीय OTT मार्केट में लाने में स्वीडन के ऑडियो-स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Spotify का बहुत बड़ा हाथ है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

 

स्ट्रेटेजी कंसलटेंट कंपनी Redseer द्वारा की गयी एक स्टडी में सामने आया है कि Youtube Music, JioSaavn, Wynk, Apple Music, Amazon Prime Music, Gaana और अन्य स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स को पीछे छोड़ते हुए भारतीय म्यूजिक और ऑडियो स्ट्रीमिंग मार्केट में 26% हिस्से के साथ Spotify भारत का सबसे बड़ा म्यूजिक स्ट्रीमिंग ऐप बन चुका है. 

हर दिन प्ले हुआ 460 मिलियन गाने
स्टडी की मानें तो 15 से 30 साल की उम्र के फर्स्ट टाइम म्यूजिक लिसनर्स को भारतीय OTT मार्केट में लाने में स्वीडन के ऑडियो-स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Spotify का बहुत बड़ा हाथ है. अंतरराष्ट्रीय भाषाओं कि बजाय क्षेत्रीय भाषाओं और हिंदी पर प्रमुख रूप से ध्यान देने की वजह से भी Spotify को काफी फायदा हुआ है. Spotify के अलावा भी भारतीय OTTA मार्केट बहुत तेज रफ्तार से बढ़ रही है. Redseer द्वारा की गयी स्टडी की मानें तो भारत में हर तीन मिनट के अन्दर लगभग 1 मिलियन म्यूजिक स्ट्रीम्स को प्ले किया जाता है जिसकी बदौलत वित्त वर्ष 23 के दौरान हर दिन लगभग 460 मिलियन म्यूजिक स्ट्रीम्स को प्ले किया गया था. 

अंग्रेजी म्यूजिक से भी आगे है क्षेत्रीय म्यूजिक
Redseer स्ट्रेटेजी कंसल्टेंट में पार्टनर उज्जवल चौधरी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि, कोविड-19 महामारी के दौरान वित्त वर्ष 21 और वित्त वर्ष 22 में OTTA मार्केट बहुत तेजी से आगे बढ़ी थी. इस दौरान OTTA मार्केट से लगभग 50 मिलियन नए म्यूजिक लिसनर्स जुड़े थे. इन नए म्यूजिक लिसनर्स में सिर्फ यंग लोग ही नहीं थे बल्कि 40 साल से ज्यादा उम्र के लोग भी शामिल थे. रोजाना स्ट्रीम होने वाले म्यूजिक में 34% हिस्सा क्षेत्रीय म्यूजिक का था. माना जा रहा है कि क्षेत्रीय म्यूजिक हिंदी और अंग्रेजी म्यूजिक से भी ज्यादा तेजी से आगे बढ़ रहा है. 

पंजाबी है सबसे आगे
स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स भी क्षेत्रीय म्यूजिक लेबल्स के साथ ज्यादा से ज्यादा पार्टनरशिप कर रहे हैं और अपने लिसनर्स को गानों की बेहतर प्लेलिस्ट उपलब्ध करवा रहे हैं. जहां साउथ इंडियन गानों को सुनने वाले लोगों की संख्या बढ़ी है वहीं क्षेत्रीय भाषाओं में सबसे ज्यादा योगदान अभी भी पंजाबी भाषा का ही है. इतना ही नहीं, OTTA एप्स में नॉन-फिल्म कैटेगरी में भी पंजाबी ही सबसे आगे है. रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले 4 सालों में AP ढिल्लन और दलजीत दोसांझ जैसे कलाकारों के गाने सिर्फ नॉर्थ में ही नहीं बल्कि सभी राज्यों में बहुत ज्यादा बड़े स्तर पर प्ले हो रहे हैं. 

सब्सक्रिप्शन में हुई है वृद्धि
अगर सब्सक्रिप्शन से होने वाली कमाई की बात करें तो मासिक आधार पर वित्त वर्ष 23 में OTTA एप्स के 5% एक्टिव यूजर्स पेड यूजर्स थे और हर यूजर से लगभग 60 से 70 रुपयों का औसत रेवेन्यु है. हालांकि भारत की OTTA मार्केट अभी भी प्रमुख रूप से ऐड से होने वाले कमाई के भरोसे ही बनी हुई है लेकिन अब सब्सक्रिप्शन से होने वाली कमाई में भी वृद्धि देखने को मिल रही है. इन एप्स को 80% से ज्यादा सब्सक्रिप्शन मेट्रो सिटिज से मिलता है. रिपोर्ट की मानें तो पिछले 2 से 3 सालों में सब्सक्रिप्शन पैक्स की विवधता में वृद्धि हुई है. इसकी बदौलत सब्सक्रिप्शन में वृद्धि हुई है और ज्यादातर सब्सक्रिप्शन टॉप 10-12 शहरों से आती है.

यह भी पढ़ें: आखिर 22 नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों ने क्यों सरेंडर किया रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट?

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

1 week ago

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026

भारत की गेमिंग अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव: टियर-2 और टियर-3 शहर बन रहे नए रेवेन्यू इंजन

टियर-2 और टियर-3 उपयोगकर्ताओं का बढ़ता प्रभाव यह दिखाता है कि भारत की गेमिंग और डिजिटल अर्थव्यवस्था अब केवल मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि छोटे शहर भी इसकी ग्रोथ और कमाई के बड़े केंद्र बनकर उभर रहे हैं.

16-May-2026

HP ने भारत में 20 से अधिक नए डिवाइस लॉन्च किए, Snapdragon-संचालित OmniPad 12 की शुरुआत

HP का यह बड़ा लॉन्च भारत में AI-संचालित कंप्यूटिंग और नए डिवाइस फॉर्म फैक्टर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो आने वाले वर्षों में काम करने और सीखने के तरीके को बदल सकता है.

12-May-2026

Samsung ने लॉन्च किए Galaxy A57 और A37 5G, कैशबैक और EMI ऑफर्स के साथ बिक्री शुरू

ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी कई ऑफर्स दे रही है. ‘ट्रिपल जीरो स्कीम’ के तहत बिना डाउन पेमेंट, बिना ब्याज और आसान प्रक्रिया के साथ फोन खरीदा जा सकता है.

09-April-2026


बड़ी खबरें

सेबी का नया विज्ञापन कोड: सेलिब्रिटी करेंगे ब्रांड प्रमोट, स्कीम बेचने पर रोक

नए नियमों के तहत अब स्टॉक ब्रोकर, म्यूचुअल फंड हाउस, इन्वेस्टमेंट एडवाइजर और पोर्टफोलियो मैनेजर अपने कॉरपोरेट ब्रांड के प्रचार के लिए सेलिब्रिटी की सेवाएं ले सकेंगे.

18 hours ago

MoEngage ने AI कंपनी Aampe का किया अधिग्रहण, ग्राहक जुड़ाव तकनीक को मिलेगी नई ताकत

पर्सनलाइज्ड मार्केटिंग और एआई-आधारित कस्टमर एंगेजमेंट को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम

13 hours ago

टियर-2 शहरों और जेन-जेड ने बढ़ाई रफ्तार, फ्लिपकार्ट मिनट्स की पहुंच 130 शहरों तक

कंपनी के अनुसार, क्विक कॉमर्स की अगली वृद्धि देश के उभरते बाजारों से आ रही है. टियर-2 और टियर-3 शहरों में पिछले एक वर्ष के दौरान 42 गुना वृद्धि दर्ज की गई है.

13 hours ago

हेल्थ एंड न्यूट्रिशन कारोबार में होनासा का कदम, फ्लुएंस फार्मा में खरीदी 58% हिस्सेदारी

इस अधिग्रहण के बाद होनासा कंज्यूमर अपनी नई सहायक कंपनी ‘होनासा हेल्थ’ की स्थापना करेगी. इस इकाई के माध्यम से कंपनी उपभोक्ताओं के लिए पोषण और स्वास्थ्य से जुड़े उत्पादों का पोर्टफोलियो तैयार करेगी.

15 hours ago

किसानों के लिए अमित शाह का बड़ा ऐलान, दलहन-तिलहन का एक-एक दाना खरीदेगी NAFED-NCCF

सहकारिता मंत्री ने कहा कि फसल खरीद के बाद किसानों को भुगतान के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. उन्होंने निर्देश दिया कि खरीद के 48 घंटे के भीतर किसानों के बैंक खातों में सीधे भुगतान किया जाए.

17 hours ago