होम / टेक / Report: Amazon और Flipkart सेल पर इतने हजार करोड़ का बिकेगा स्मार्टफोन!

Report: Amazon और Flipkart सेल पर इतने हजार करोड़ का बिकेगा स्मार्टफोन!

भारत में इस त्योहारी सीजन में लगभग 7.7 अरब डॉलर (61,000 करोड़ रुपये से अधिक) स्मार्टफोन की रिकॉर्ड बिक्री होने की संभावना है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: 23 सितंबर से Amazon और Flipkart पर बंपर सेल शुरू हो रही है. ऐसी उम्मीद है कि इस सेल में सबसे अधिक मोबाइल फोन्स की डिमांड है. दोनों सेल में मोबाइल फोन पर भी बंपर छूट दी जा रही है. ऐसी उम्मीद है कि iPhone 13 दोनों सेल में 50 हजार रुपये से भी कम कीमत में ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगी.

61,000 करोड़ रुपये से अधिक बिक्री की संभावना
काउंटरप्वाइंट द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में इस त्योहारी सीजन में लगभग 7.7 अरब डॉलर (61,000 करोड़ रुपये से अधिक) स्मार्टफोन की रिकॉर्ड बिक्री होने की संभावना है. इस दौरान हर 3 स्मार्टफोन में से 1 स्मार्टफोन 5जी कैपेबल होगा. त्योहारी सीजन के दौरान स्मार्टफोन का औसत बिक्री मूल्य (ASP) 242 डॉलर (19,300 रुपये) के उच्चतम स्तर पर पहुंच जाएगा, जो पिछली बार के मुकाबले 12 फीसदी ज्यादा होगा.

दिवाली तक चलेगी सेल
रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत का स्मार्टफोन बाजार इस त्योहारी सीजन में 10 सप्ताह से अधिक की अब तक की सबसे अधिक चैनल इन्वेंट्री के साथ प्रवेश कर रहा है. एक्सपर्ट प्रचिर सिंह ने कहा, "पूर्वानुमान के अनुसार, त्योहारी सीजन स्मार्टफोन की बिक्री लगभग 7.7 अरब डॉलर होगी, जो सबसे अधिक है." गौरतलब है कि दिवाली सेल के साथ फेस्टिव शॉपिंग सीजन खत्म हो जाएगा.

मिड-टियर और प्रीमियम सेगमेंट में रहेगी ज्यादा डिमांड
रिपोर्ट में कहा गया है कि मिड-टियर और प्रीमियम सेगमेंट में कंज्यूमर डिमांड ज्यादा रहने की संभावना है. सोशल मीडिया पर ब्रांडों और चैनलों द्वारा 15,000 रुपये के सेगमेंट को लक्षित करने वाले विभिन्न प्रचारों और प्रस्तावों की घोषणा पहले ही की जा चुकी है. रिपोर्ट में कहा गया है कि एंट्री-टियर और बजट सेगमेंट में हाल की तिमाहियों में काफी गिरावट देखी गई है. हालांकि, उम्मीद है कि ये सेगमेंट उत्सव सेल के दौरान बढ़ेंगे.

23 सितंबर से हो रही सेल की शुरुआत
गौरतलब है कि 23 सितंबर से Amazon Great Indian Festival की शुरुआत हो रही है, जबकि 23 सितंबर से 30 सितंबर तक Flipkart पर The Big Billion Days की शुरुआत हो रही है. दोनों ही सेल में उपभोक्ताओं के लिए बंपर छूट की पेशकश की गई है. ऐसा अनुमान है कि Flipkart पर iPhone 13 49,900 रुपये की ऐतिहासिक कीमत पर मिलेगा, वहीं Amazon पर भी इस स्मार्टफोन की कीमत इसी के आस-पास रहने की संभावना है.

कई बड़े ब्रांड्स के स्मार्टफोन पर भारी छूट
इसके अलावा, रेडमी, रियलमी, सैमसंग, ओप्पो, वीवो जैसे ब्रांड्स पर भी भारी छूट की पेशकश की गई है. ऐसा दावा किया जा रहा है कि इन स्मार्टफोन्स पर इससे पहले इतनी बड़ी छूट कभी नहीं दी गई. इस बार ग्राहकों को सबसे अधिक फायदा होने वाला है. यही कारण है कि ग्राहक भी इस सेल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

VIDEO : iPhone 14 पर मिल रही इतनी भारी छूट, अब बहुत सस्ते में खरीद सकते हैं इसे


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

20 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

17 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

18 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

19 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago