होम / टेक / हिमाचल प्रदेश सरकार और स्काई एयर ने मिलाया हाथ, जानिए क्या हुई डील

हिमाचल प्रदेश सरकार और स्काई एयर ने मिलाया हाथ, जानिए क्या हुई डील

इस डील के तहत कंपनी पूरे प्रदेश में अपनी पेलोड डिलीवरी सेवाओं को प्रदान करेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

शिमला: स्काई एयर मोबिलिटी, प्रमुख ड्रोन-टेक्नोलॉजी आधारित लॉजिस्टिक्स फर्म ने हिमाचल प्रदेश में पेलोड डिलीवरी सर्विसेज प्रदान कर अपना पूरा समर्थन देने के लिए एचपीएसईडीसी (एचपी स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड) के साथ एक समझौता किया है. इसके तहत कंपनी पूरे प्रदेश में अपनी पेलोड डिलीवरी सेवाओं को प्रदान करेगी.

मुकेश रिपासवाल, प्रबंध निदेशक, एचपीएसईडीसी और अनिल सेमवाल, महाप्रबंधक एचपीएसईडीसी, हिमाचल प्रदेश सरकार और श्रीकांत सारदा, सह-संस्थापक और डायरेक्टर, गवर्नमेंट बिजनेस, स्काई एयर मोबिलिटी के उपस्थिति में आईटी भवन, शिमला में इस समझौते को औपचारिक रूप दिया गया.

अंकित कुमार, सीईओ, स्काई एयर मोबिलिटी ने इस मौके पर कहा कि हम हिमाचल प्रदेश सरकार के साथ जुड़कर खुश हैं. यह जुड़ाव महत्वपूर्ण है क्योंकि पहाड़ी इलाकों के कारण राज्य में कनेक्टिविटी और लॉजिस्टिक्स एक गंभीर चुनौती है. हम अपनी सर्विसेज के माध्यम से लॉजिस्टिक्स संबंधी राज्य में सड़क और रेल मार्गों की सुभाविक चुनौतियों को दूर करने में मदद करेंगे.

उन्होंने कहा कि यह सर्विस मॉडल अन्य राज्यों के लिए ड्रोन तकनीक को तेजी से अपनाने के लिए एक मॉडल के रूप में भी काम करेगा. यह जमीनी स्तर पर लोगों की सेवा करने के लिए टेक्नोलॉजी का उपयोग करने की दिशा में एक नए युग की शुरुआत करेगा. हिमाचल प्रदेश सरकार ड्रोन डिलीवरी के प्रति काफी उम्मीदें रखती हैं और उसके प्रगतिशील दृष्टिकोण के साथ ये बात स्पष्ट तौर पर सामने आई है. इसके साथ हम नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सहयोग से, हिमाचल प्रदेश राज्य में लोगों की सेवा के लिए नियमित उड़ानें स्थापित करने की आशा करते हैं. स्काई एयर रीयल-टाइम डिलीवरी की सुविधा के लिए अपने सबसे विश्वसनीय यूएवी, स्काई शिप वन का उपयोग करेगी.

स्काई एयर मोबिलिटी के साथ समझौते पर आगे जानकारी देते हुए, श्री मुकेश रिपासवाल, प्रबंध निदेशक, एचपीएसईडीसी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में विभिन्न ड्रोन सेवा प्रदाताओं और कंपनियों का पैनल प्रोजेक्ट गरुड़ (गवर्नेंस एंड रिफॉर्म्स यूजिंग ड्रोन्स) के एक हिस्से के रूप में संचालित किया जा रहा है. स्काई एयर को एक सर्विस के रूप में ड्रोन के प्रावधान के लिए एचपीएसईडीसी के साथ सूचीबद्ध किया गया है और हमें उम्मीद है कि वे अपने अनुभव के साथ राज्य के दूरदराज के क्षेत्रों में विशेष रूप से चिकित्सा क्षेत्र (मेडिकल सेक्टर) में सेवाओं के साथ राज्य के हर कोने तक डिलीवरीज में सुधार लाने की दिशा में काम करेंगे.

स्काई एयर पहले ही हिमाचल में दो सफल ड्रोन डिलीवरी प्रोजेक्ट कर चुकी है. स्काई एयर ने दिसंबर 2021 में हिमाचल सरकार द्वारा आयोजित ड्रोन मेला, धर्मशाला में अपनी क्षमता और उत्पादों का प्रदर्शन किया. इसने साई स्पोर्ट्स ग्राउंड से मेडिकल कॉलेज अस्पताल (टांडा) तक अपनी ऑटोनमस बीवीएलओएस फ्लाइट का प्रदर्शन किया, जिसने हिमाचल प्रदेश में लगभग 12 किमी (हवाई) की दूरी तय की. स्काई शिप वन नामक अपनी कस्टमाइज्ड स्माल कैटेगरी के ड्रोन द्वारा उड़ानों को टीकों और दवाओं की डिलीवरी देने के लिए तैयार किया गया था. इसका उद्देश्य ड्रोन की दक्षता को प्रदर्शित करना था कि कैसे रक्त, टीके और दवाओं जैसी जीवन रक्षक चिकित्सा वस्तुओं को सड़कों की तुलना में तेजी से वितरित किया जा सकता है.

इस साल फरवरी के महीने में, स्काई एयर ने हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में 6 से अधिक पीएचसी/सीएचसी और क्षेत्र के अस्पतालों को 170 किलोमीटर की हवाई दूरी को कवर करने वाले प्वाइंट्स के बीच कई उड़ानों के माध्यम से जोड़ने के लिए 3 दिवसीय बीवीएलओएस टेस्ट फ्लाइट्स को शुरू किया है. ड्रोन डिलीवरी टेक फर्म अपने सबसे विश्वसनीय यूएवी, स्काई शिप वन का उपयोग 2-8 डिग्री सेल्सियस की तय तापमान सीमा के भीतर टीकों और दवाओं की वास्तविक समय पर डिलीवरी की सुविधा के लिए कर रही है. चिकित्सा आपूर्ति की खेपों से सुसज्जित उड़ानें, चंबा जिले के एक तय ग्रीन जोन में जमीनी स्तर से 400 फीट की ऊंचाई से भी आगे निकल गईं. ये फ्लाइट्स 3 हवाई गलियारों यानि एयर कोरिडोर्स में हुईं जिनमें चानड, तिसा और मेहला शामिल हैं. स्काई शिप वन की विविधता का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न तापमान क्षेत्रों, खड़ी पर्वत श्रृंखला और एयर-पॉकेट को अपनाते हुए, इन ड्रोन डिलीवरीज को सफलतापूर्वक पूरा किया गया.

उल्लेखनीय है कि स्काई एयर ने अब तक 1500$ से अधिक उड़ानों का सफलतापूर्वक संचालन किया है. स्काई एयर पहले से ही मेडिकल सप्लाई और कृषि-उत्पादों की कुशल और लागत प्रभावी डिलीवरी के माध्यम से अपनी विशेषज्ञता की पेशकश कर रही है. इस प्रकार, इन प्रयासों के माध्यम से इस क्षेत्र में कनेक्टेड, स्वचालित और तेज लॉजिस्टिक्स को सक्षम करने का प्रयास किया जा रहा है.

क्या है स्काई एयर मोबिलिटी
स्काई एयर मोबिलिटी, भारत की एक सबसे बड़ी ड्रोन डिलीवरी कंपनी है जो मुख्य रूप से हेल्थकेयर, ई-कॉमर्स और हाइपरलोकल लॉजिस्टिक्स सेक्टर्स पर केंद्रित है. कंपनी ने प्रमुख हाइपरलोकल डिलीवरी, लॉजिस्टिक्स और ईकॉमर्स दिग्गज जैसे डंज़ो डिजिटल, ब्लूडार्ट एक्सप्रेस, फ्लिपकार्ट इंटरनेट और साथ ही हेल्थकेयर कंपनियों जैसे एस्टर, रेडक्लिफ, एसआरएल और अन्य के साथ काम किया है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

5 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

21 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

22 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

23 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago