होम / टेक / खबरदार! मार्केट में आ गया बेहतर और ताकतवर ChatGPT 3.5 Turbo

खबरदार! मार्केट में आ गया बेहतर और ताकतवर ChatGPT 3.5 Turbo

OpenAI ने दावा किया है कि उनका यह ChatGPT API, सिर्फ AI आधारित चैट इंटरफेस बनाने के अलावा बहुत से अन्य जरूरी और महत्त्वपूर्ण काम भी कर सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

हाल ही में OpenAI ने घोषणा है कि अब थर्ड-पार्टी डेवेलपर्स एक API (एप्लीकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस) के माध्यम से अपने ऐप्स और सुविधाओं में ChatGPT को जोड़ सकते हैं.  OpenAI की मानें, तो उनके प्रोडक्ट्स के परिवार का यह नया मॉडल GPT 3.5 Turbo, “ऐसे मामलों के लिए सर्वश्रेष्ठ है जिनमें बातचीत यानि चैट की आवश्यकता नहीं है”.
GPT 3.5 मॉडल से 10 गुना कम होगी कीमत 
OpenAI का दावा है कि उनका यह ChatGPT API सिर्फ AI आधारित चैट इंटरफेस बनाने के अलावा बहुत से अन्य जरूरी काम भी कर सकता है. OpenAI द्वारा यह दावा तब किया गया है जब बहुत सी कंपनियों ने ChatGPT का इस्तेमाल चैट इंटरफेस बनाने के लिए किया है, जिनमें ‘स्नैपचैट का My AI’ फीचर भी शामिल है जिसे हाल ही में लॉन्च किया गया है. OpenAI 0.002 डॉलर्स में एक हजार टोकन दे रहा है और उसका दावा है कि, ‘यह हमारे GPT 3.5 मॉडल्स से 10 गुना ज्यादा सस्ता है’.
माइक्रोसॉफ्ट ने OpenAI में किया है बड़ा इन्वेस्टमेंट 
आपको बता दें कि, यह माइक्रोसॉफ्ट के सर्च इंजन Bing द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला मॉडल नहीं है. माइक्रोसॉफ्ट Bing द्वारा इस्तेमाल किये जाने वाले इस मॉडल को माइक्रोसॉफ्ट “नया, अगली जनरेशन का OpenAI लार्ज लैंग्वेज मॉडल” कहता है और माइक्रोसॉफ्ट की मानें तो “यह ज्यादा सटीक, तेज, और पहले से ज्यादा काबिल है” और यह ChatGPT एवं GPT 3.5 से ज्यादा बेहतर है. OpenAI में माइक्रोसॉफ्ट द्वारा की गयी प्रमुख इन्वेस्टमेंट को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि इसमें कोई शक नहीं है कि माइक्रोसॉफ्ट उस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रहा है जो किसी और मामूली डेवलपर के लिए उपलब्ध नहीं है. माइक्रोसॉफ्ट अपने सर्च इंजन Bing के लिए प्रमुख टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल भी कर रहा है. 
डेवेलपर्स को मिलेगा बेहतर कंट्रोल और लम्बी बातचीत का ऑप्शन
OpenAI के डॉक्यूमेंटेशन के अनुसार आमतौर पर एक टोकन लगभग 4 अंग्रेजी कैरेक्टर्स का बना होता है और API को टेक्स्ट का एक टुकड़ा मात्र भेजकर रिस्पांस लेने में ही बहुत से टोकन खर्च हो जायेंगे. इसके साथ-साथ अगर डेवेलपर्स API के तहत बहुत बड़ी मात्रा में डाटा चला रहे हैं तो इसके लिए OpenAI उन्हें ChatGPT का एक समर्पित उदाहरण देगा जिससे डेवेलपर्स को बॉट पर ज्यादा कण्ट्रोल, रिस्पांस का ज्यादा समय, और लम्बी बातचीत के ऑप्शंस भी मिलेंगे. 
Whisper के लिए भी आएगा नया API
डेवेलपर्स के लिए ChatGPT API की घोषणा करने के साथ-साथ OpenAI ने अपने स्पीच-टू-टेक्स्ट मॉडल, Whisper के लिए भी एक नए API की घोषणा की है. Whisper, 0.006 डॉलर प्रति मिनट की कीमत पर ऑडियो को टाइप या ट्रांसलेट कर सकता है. हालांकि, Whisper मॉडल एक ओपन सोर्स मॉडल है, लेकिन माना जा रहा है कि OpenAI के पास ज्यादा मजबूत हार्डवेयर भी मौजूद है जो फोन जैसे कम ताकतवर डिवाइसों के लिये एक प्रमुख ऑप्शन हो सकता है और यह API को ज्यादा रफ्तार भी प्रदान करेगा. 
OpenAI ने डेवेलपर्स के लिए अपनी मौजूदा शर्तों और नियमों में कुछ बदलाव भी किये हैं. जैसे, जब तक खुद कस्टमर ही अनुमति नहीं दे देता कंपनी API के माध्यम से जमा किये गए किसी प्रकार के डाटा का इस्तेमाल अपने मॉडल की ट्रेनिंग के लिए नहीं करेगी. इस बदलाव से बॉट में डाले जाने वाली प्रमुख जानकारी को लेकर सामने आने वाली परेशानियों के मामलों में भी कमी आएगी. आपको बता दें, कुछ कंपनियों ने अपने कर्मचारियों द्वारा इस तकनीक के इस्तेमाल पर रोक लगा रखी है.
 

यह भी पढ़ें: इस एक Kit से हेल्थकेयर सेक्टर में क्रांति लाएंगे Mukesh Ambani, जानें पूरा प्लान

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

14-June-2026

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026

भारत की गेमिंग अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव: टियर-2 और टियर-3 शहर बन रहे नए रेवेन्यू इंजन

टियर-2 और टियर-3 उपयोगकर्ताओं का बढ़ता प्रभाव यह दिखाता है कि भारत की गेमिंग और डिजिटल अर्थव्यवस्था अब केवल मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि छोटे शहर भी इसकी ग्रोथ और कमाई के बड़े केंद्र बनकर उभर रहे हैं.

16-May-2026

HP ने भारत में 20 से अधिक नए डिवाइस लॉन्च किए, Snapdragon-संचालित OmniPad 12 की शुरुआत

HP का यह बड़ा लॉन्च भारत में AI-संचालित कंप्यूटिंग और नए डिवाइस फॉर्म फैक्टर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो आने वाले वर्षों में काम करने और सीखने के तरीके को बदल सकता है.

12-May-2026

Samsung ने लॉन्च किए Galaxy A57 और A37 5G, कैशबैक और EMI ऑफर्स के साथ बिक्री शुरू

ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी कई ऑफर्स दे रही है. ‘ट्रिपल जीरो स्कीम’ के तहत बिना डाउन पेमेंट, बिना ब्याज और आसान प्रक्रिया के साथ फोन खरीदा जा सकता है.

09-April-2026


बड़ी खबरें

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

7 hours ago

Mobavenue AI Tech का बड़ा दांव, नई ब्रांड पहचान के साथ लॉन्च किया AI आधारित Neural Engine

कंपनी की यह रीब्रांडिंग एक बूटस्ट्रैप्ड मुंबई स्टार्टअप से सूचीबद्ध वैश्विक AdTech प्लेटफॉर्म तक के उसके विकास को दर्शाती है. इसके साथ ही कंपनी ने एक नई AI इंटेलिजेंस लेयर भी पेश की है, जिसे इस तरह तैयार किया गया है कि वह मार्केटर्स के विज्ञापन की योजना बनाने, लॉन्च करने और उसके प्रदर्शन को मापने के तरीके को बदल सके.

1 hour ago

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

4 hours ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

4 hours ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

5 hours ago