होम / टेक / स्मार्टफोन की दुनिया में एक और दमदार फोन की एंट्री, चंद मिनट में हो जाएगा फुल चार्ज

स्मार्टफोन की दुनिया में एक और दमदार फोन की एंट्री, चंद मिनट में हो जाएगा फुल चार्ज

वनप्लस ने अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस-10T लॉन्च कर दिया है. कंपनी का दावा है कि ये उसका सबसे पावरफुल हैंडसेट है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

स्मार्टफोन की दुनिया में एक और दमदार फोन की एंट्री हुई है. वनप्लस ने अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस-10T लॉन्च कर दिया है. कंपनी का दावा है कि ये उसका सबसे पावरफुल हैंडसेट है. फोन की खास बात है इसकी बैटरी, जिसके बारे में कंपनी का कहना है कि वो महज 19 मिनट में फुल चार्ज हो जाएगी. वनप्लस-10T में स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर है.

डिज़ाइन में नयापन नहीं
वनप्लस के इस स्मार्टफोन में 4800mAh की बैटरी दी गई है. कैमरे की बात करें तो, यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है. हैंडसेट में आपको 16GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज का ऑप्शन भी मिलता है. हालांकि, डिज़ाइन के मामले में कंपनी ने कुछ खास बदलाव नहीं किया है. वनप्लस-10T का डिज़ाइन वनप्लस 10 प्रो जैसा ही है.

इतनी है कीमत
अब बात करते हैं वनप्लस 10T की कीमत की. यह फोन 49,999 रुपए की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ है. 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए आपको यह दाम चुकाने होंगे. वहीं 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वैरिएंट का प्राइज 54,999 रुपए है. जबकि, 16GB RAM + 256GB स्टोरेज वाले टॉप वैरिएंट के लिए आपको 55,999 रुपए देने होंगे. हैंडसेट फिलहाल जेड ग्रीन और मूनस्टोन ब्लैक यानी दो कलर ऑप्शन में आता है. इस फ़ोन को अमेजन और वनप्लस की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है.

फोन में क्या है खास?
वनप्लस 10T में आपको 6.7-इंच का फुल HD+ रिज्योलूशन वाला LTPO2 10-बिट अमोलेड डिस्प्ले मिलता है. इसकी स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है. स्क्रीन की सेफ्टी के लिए स्मार्टफोन में गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन दी गई है. इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक मिलता है. यह स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है. इसका मेन लेंस 50MP का है. साथ ही इसमें आपको 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP का मैक्रो कैमरा भी मिलता है. जबकि फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा है. कनेक्टिविटी ऑप्शन की बात करें, तो वनप्लस में 10T 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, GPS, NFC और USB टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

22 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

20 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

20 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

21 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago