होम / टेक / MetaVerse के सहारे ऐसे ग्रो करेगी AR और VR इंडस्ट्री, इन सेक्टर्स को मिलेगा फायदा

MetaVerse के सहारे ऐसे ग्रो करेगी AR और VR इंडस्ट्री, इन सेक्टर्स को मिलेगा फायदा

2022 के अंत तक मेटावर्स के सहारे इनकी ग्रोथ में काफी उछाल देखने को मिल सकता है. इससे कई सेक्टर्स को फायदा मिलने की संभावना है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्लीः 20 सदी से दुनिया में मौजूद वर्चुअल रियल्टी और ऑगमेंटेड रियल्टी की पिछले कुछ वर्षों में काफी ग्रोथ देखने को मिली है. 2022 के अंत तक मेटावर्स के सहारे इनकी ग्रोथ में काफी उछाल देखने को मिल सकता है. इससे कई सेक्टर्स को फायदा मिलने की संभावना है.

फ्यूचरिस्टिक कंपनियां कर रही है इस टेक्नोलॉजी में निवेश

दुनिया भर की टेक दिग्गज फ्यूचरिस्टिक मेटावर्स वर्ल्ड के लिए VR और AR टेक्नोलॉजी में निवेश कर रही हैं. वर्चुअल रियलिटी को-वर्किंग स्पेस, शॉपिंग सेंटर, म्यूजिक कंसर्ट, गेमिंग जोन आदि में अपना स्थान बना रही है. अनुमान है कि वीआर/एआर का बाजार 2024 तक लगभग 300 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच जाएगा. कंपनियां वीआर और एआर तकनीक को बढ़ाने के लिए काम कर रही हैं जो वर्चुअल अवतारों को शरीर की भाषा और मानवीय भावनाओं को दोहराने की अनुमति देता है ताकि यूजर्स को जो अनुभव हो उसे अधिक प्रभावशाली और प्रयोगात्मक बनाया जा सके.

स्टार्टअप्स ने किया 1.9 बिलियन डॉलर का निवेश

क्रंचबेस के आंकड़ों के अनुसार पिछले कैलेंडर वर्ष की अंतिम तिमाही में, VR/AR हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर क्षेत्र में स्टार्टअप्स ने लगभग 1.9 बिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश किया है, जो किसी भी तिमाही में सबसे अधिक निवेश किया हुआ माना गया है. मेटावर्स फैशन, मार्केटिंग, यात्रा, मनोरंजन, चिकित्सा विज्ञान और कई अन्य उद्योगों के लिए नए अवसर पैदा कर रहा है.

कंपनियां मेटा के ओकुलस वीआर हेडसेट प्लेटफॉर्म, माइक्रोसॉफ्ट के होलोलेन्स, Google और Apple द्वारा लॉन्च किए गए AR उत्पादों में निवेश कर रही हैं.

डिजिटल मार्केटिंग को इससे मिल रही है बढ़त

डिजिटल मार्केटिंग को इससे काफी बढ़त मिल रही है. इससे ब्रांड के साथ कस्टमर्स जल्दी से कनेक्ट होते हैं. उदाहरण के लिए
फ्रांसीसी हाई-एंड फैशन हाउस लुई वीटन ने अपनी स्थापना के 200 साल पूरे होने पर एक डिजिटल गेम "लुई द गेम" लॉन्च किया, जिसके तहत सभी स्टोर्स को 200 जन्मदिन की मोमबत्तियां इकठ्ठा करने के लिए कहा गया था. कंपनी का दावा है कि उसने मेटावर्स पर अपने जेन-नेक्स्ट स्नीकर्स लॉन्च करने के 7 मिनट के भीतर 3.1 मिलियन अमेरिकी डॉलर की कमाई कर ली है.

बना रहा है एक नया मार्केटप्लेस

मेटावर्स एक नया मार्केटप्लेस बना रहा है जो वर्चुअल अवतार और वर्चुअल वर्ल्ड को बढ़ाने के लिए विभिन्न मूल्य बिंदुओं पर उपलब्ध अधिक आकर्षक डिवाइस पेश करेगा. वेब 3.0 और 5जी के विकास के साथ जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी आम लोगों तक पहुंचेगी, वैसे ही यह एक नया B2C सेगमेंट तैयार करेगा.

VIDEO: WhatsApp का धमाका फीचर, आपको आ जाएगा मजा

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

3 days ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

1 week ago

सैमसंग की Galaxy Z Series लॉन्च: AI फीचर्स, दमदार कैमरा और कीमत, जानिए क्या है खास

नई सीरीज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), बेहतर मल्टीटास्किंग, उन्नत कैमरा तकनीक और मजबूत प्राइवेसी फीचर्स पर खास जोर दिया गया है.

1 week ago

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

14-June-2026

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026


बड़ी खबरें

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

3 hours ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

34 minutes ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

44 minutes ago

मेडिकल लॉजिस्टिक्स में आएगी नई उड़ान, एयर इंडिया, स्काईड्राइव और सुजुकी ने किया समझौता

इस साझेदारी के तहत कंपनियां यह आकलन करेंगी कि eVTOL विमान 'लास्ट-माइल' आपातकालीन मेडिकल लॉजिस्टिक्स में किस तरह मददगार साबित हो सकते हैं.

1 hour ago

अजंता फार्मा का Q1 मुनाफा 31% बढ़कर 334 करोड़ रुपये पहुंचा, आय में 25% की बढ़ोतरी

US जेनरिक और अफ्रीका कारोबार ने कंपनी की ग्रोथ को दी मजबूती, एडजस्टेड EBITDA बढ़कर 454 करोड़ रुपये हुआ.

49 minutes ago