होम / टेक / TikTok को पीछे छोड़, जानें कौन बना 2023 में दुनिया का सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाला App

TikTok को पीछे छोड़, जानें कौन बना 2023 में दुनिया का सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाला App

इंस्टाग्राम 2023 में 768 मिलियन डाउनलोड के साथ सबसे अधिक डाउनलोड होने वाले ऐप बन गया है. इंस्टाग्राम की लोकप्रियता दिन पर दिन बढ़ती जा रही है. बच्चों से लेकर बड़े-बुजुर्ग भी इस पर खूब रील बनाते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इंस्टाग्राम (Instagram) ऐप ने इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब धूम मचाई हुई है. छोटे छोटे गांव, कस्बों से लेकर बड़े बड़े शहरों में भी लोग रील बनाने के लिए इसका खूब इस्तेमाल कर रहे हैं. अब इंस्टाग्राम ने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 2023 में सबसे अधिक डाउनलोड किए जाने वाले ऐप का खिताब अपने नाम करा लिया है. इस रिकॉर्ड के साथ ही इंस्टाग्रम ने टिकटॉक को भी पीछे छोड़ दिया है. भारत के साथ ही दुनियाभर में इंस्टाग्राम की लोकप्रियता दिन पर दिन बढ़ती जा रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार  इंस्टाग्राम ऐप डाउनलोड की कुल संख्या 2023 में  2022 की तुलना में 20 प्रतिशत तक बढ़ी है. 

टिकटॉक को टक्कर दे रहा इंस्टाग्राम
इंस्टाग्राम ने टिकटॉक को देखकर ही 2020 में इंस्टाग्राम रील्स जैसे फीचर की शुरुआत की थी, जिसमें यूजर्स को 15 सेकेंड से लेकर 90 सेकेंड्स तक की वीडियो क्लिप शेयर करने की सुविधा है. सेंसर टावर के सीनियर इनसाइट्स मैनेजर अब्राहम यूसेफ ने मीडिया को बताया है कि पिछले कुछ सालों में इंस्टाग्राम ने अपने रील्स फीचर की लोकप्रियता के साथ पुराने सोशल मीडिया फीचर्स और फंक्शन्स को अपनाने के मामले में टिकटॉक से बेहतर प्रदर्शन किया है. एक्सपर्ट्स के अनुसार इंस्टाग्राम ने नए यूजर्स को शामिल करने के साथ ही शॉर्ट-फॉर्म वीडियो की मदद से अपने पुराने यूजर्स को भी ऐप से जोड़े रखा है. मार्केट इंटेलिजेंस फर्म सेंसर टॉवर ने जानकारी दी है कि इंस्टाग्राम ऐप डाउनलोड की कुल संख्या 2023 में पिछले वर्ष (2022) की तुलना में 20 प्रतिशत बढ़कर 768 मिलियन तक पहुंच गई, जबकि बाइटडांस के ऐप टिकटॉक की डाउनलोड संख्या केवल 4 प्रतिशत बढ़कर 733 मिलियन तक ही पहुंच सकी है.

लोगों को ऐसे आकर्षित कर रहा इंस्टाग्राम  
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लोग तेजी से इंस्टाग्राम की ओर आकर्षित हो रहे हैं, क्योंकि यह फॉलोअर्स बेस से पैसा कमाने का एक बेहतर मंच है. हालांकि टिकटॉक भी किसी से पीछे नहीं है यह कंटेंट क्रिएटर्स को रातोंरात वायरल होने में मदद करता है. वहीं, इंस्टागआम के टिकटॉक से आगे निकलने का एक बहुत बड़ा कारण ये भी है कि वह बिना किसी वॉटरमार्क के आपको वीडियो डाउनलोड करने देता है, जबकि टिकटॉक में टिकटॉक-वॉटरमार्क के साथ ही वीडियो डाउनलोड होती है. भारत में टिकटॉक का बैन होना भी इंस्टाग्राम के आगे बढ़ने का एक अहम कारण हो सकता है. पिछले साल की चौथी तिमाही में टिकटॉक पर 1 अरब से अधिक एक्टिव यूजर्स ने औसतन 95 मिनट बिताए, जबकि इंस्टाग्राम पर 62 मिनट बिताए गए.


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Samsung ने लॉन्च किए Galaxy A57 और A37 5G, कैशबैक और EMI ऑफर्स के साथ बिक्री शुरू

ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी कई ऑफर्स दे रही है. ‘ट्रिपल जीरो स्कीम’ के तहत बिना डाउन पेमेंट, बिना ब्याज और आसान प्रक्रिया के साथ फोन खरीदा जा सकता है.

09-April-2026

Oppo F33 Series: 50MP सेल्फी, रियर कैमरा और IP69K सुरक्षा के साथ 15 अप्रैल को लॉन्च

Oppo F33 Series 5G मॉडल्स भारतीय मार्केट में स्मार्टफोन शौकीनों के लिए रोमांचक विकल्प साबित हो सकते हैं. फोन के डिजाइन, कैमरा और फीचर्स को देखते हुए यह F सीरीज के लिए एक नया मील का पत्थर साबित होगा.

09-April-2026

7200mAh बैटरी के साथ Vivo T5x 5G लॉन्च, दमदार फीचर्स और 2000 रुपये तक का डिस्काउंट

इस स्मार्टफोन को तीन वेरिएंट्स 6GB RAM + 128GB स्टोरेज, 8GB RAM + 128GB स्टोरेज और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है.

17-March-2026

अब एसी की सर्विस होगी आसान: सैमसंग ने पेश किया स्मार्टथिंग्स होम केयर

यह सेवा भारत में एआई-आधारित होम एप्लायंसेज के भविष्य की दिशा को और स्पष्ट करती है और ग्राहकों को स्मार्ट और प्रीमियम तकनीक के साथ जोड़ती है.

10-February-2026

3-नैनोमीटर चिप की दौड़ में भारत, 2032 तक हाई-एंड सेमीकंडक्टर बनाने की तैयारी में सरकार

सरकार की यह पहल भारत को सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है. अगर तय समयसीमा में लक्ष्य हासिल होता है, तो भारत हाई-एंड चिप टेक्नोलॉजी के मामले में दुनिया के अग्रणी देशों की कतार में खड़ा हो सकता है.

28-January-2026


बड़ी खबरें

अडानी के अमेरिकी नियामकों के साथ शांत समझौता करने की संभावना

उच्च दांव वाला DOJ–SEC मामला “नो-एडमिशन” समझौते की ओर बढ़ रहा है, जो वाशिंगटन और भारत के सबसे शक्तिशाली व्यापारिक साम्राज्यों में से एक के बीच एक संतुलित रीसेट का संकेत देता है.

10 hours ago

उद्योग जगत के दिग्गजों ने लॉन्च की Daksham Capital, प्रीमियम फैमिली ऑफिस और वित्तीय सेवा फर्म

भारत में 2035 तक सर्विसेबल वेल्थ पूल के लगभग 9 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने की संभावना के बीच, दक्षम् कैपिटल का उद्देश्य बिखरी हुई सलाहकारी सेवाओं को एकीकृत और रिसर्च-आधारित प्लेटफॉर्म के माध्यम से सुव्यवस्थित करना है.

6 hours ago

भारत का विदेशी निवेश उछला, FY26 में 26.7 अरब डॉलर के पार

विशेषज्ञों का मानना है कि ODI में यह तेजी भारतीय कंपनियों के बढ़ते आत्मविश्वास को दर्शाती है. कंपनियां नए बाजारों और क्षेत्रों में अवसर तलाशते हुए वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा रही हैं.

6 hours ago

सर्विस सेक्टर में तेजी, अप्रैल में PMI 58.8 पर पहुंचा

अप्रैल में सर्विस सेक्टर की गतिविधियों में उछाल का सबसे बड़ा कारण मजबूत घरेलू मांग रही. कंपनियों को नए ऑर्डर्स में तेजी देखने को मिली, जिससे कुल बिजनेस गतिविधियों में सुधार हुआ.

7 hours ago

शशि शेखर वेम्पति बने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के नए अध्यक्ष

यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब वेम्पति ने हाल ही में ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BARC) के बोर्ड से इस्तीफा दिया है. वे 2024 से इस संस्था में प्रोफेशनल डायरेक्टर के रूप में कार्यरत थे.

8 hours ago