होम / टेक / Koo App ने दूर कर दीं बड़ी मुश्किलें, लॉन्च हुआ ये फीचर; जानें कैसे करें इस्तेमाल

Koo App ने दूर कर दीं बड़ी मुश्किलें, लॉन्च हुआ ये फीचर; जानें कैसे करें इस्तेमाल

माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Koo App ने MLK यानी Multi-Lingual Koo फीचर पेश किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: सोचिए आप क्या करेंगे अगर आप ऐसी जगह जाते हैं जहां लोगों को आपकी भाषा नहीं समझ में आती है और आपको लोगों की. भारत की ही बात ले लेते हैं. मान लीजिए आप उत्तर भारतीय है और दक्षिण भारत की ऐसी जगह पहुंच जाते हैं, जहां कोई ना हिंदी बोलता है और ना समझ पाता है, या फिर इसका बिल्कुल उल्टा मामला है. आपको कोई इमरजेंसी है और आपको अपनी बात समझाना और दूसरे की बात समझना बेहद जरूरी है. सोचिए क्या करेंगे? अगर यह बात कुछ वर्षों पहले की होती, तो इसका समाधान बेहद मुश्किल था, लेकिन अब यह बेहद आसान है और इसे आसान बनाया है इंटरनेट, स्मार्टफोन के इस्तेमाल से देश के पहले बहुभाषी माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Koo App ने.

Koo बेहद कमाल का और कारगर साबित हो सकता है
जी हां, सुनने में भले ही आपको यह अटपटा लगे लेकिन ऐसी स्थिति में यह देसी सोशल मीडिया ऐप Koo बेहद कमाल का और कारगर साबित हो सकता है. एक-दूसरे संग अलग भाषा में कम्यूनिकेट करने और अपनी जुबान को कई भाषाओं के लोगों तक पहुंचाने में कू ऐप का कोई जवाब नहीं है. सोशल मीडिया की दुनिया में क्रांति लाने वाला यह बहुभाषी मंच भाषाई चुनौतियों को चुटकियों में हल कर देता है. इस तरह की परेशानी के हालात में कू ऐप का एमएलके यानी मल्टी-लिंगुअल कू और टॉक टू टाइप फीचर आपके काम आएंगे.

क्या है MLK फीचर
दरअसल, माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Koo App ने MLK यानी Multi-Lingual Koo फीचर पेश किया है. अपनी तरह के इस पहले फीचर को चुने जाने पर Koo App हिंदी, मराठी, कन्नड़, तमिल, असमिया, बंगाली, तेलुगु, पंजाबी, गुजराती और अंग्रेजी में से किसी भी एक भाषा में किए गए मैसेज का इन बाकी नौ भाषाओं में तुरंत अनुवाद कर देता है.

फीचर की खासियत
इस फीचर की खासियत यह कि है मूल टेक्स्ट से जुड़ा संदर्भ और भाव अन्य भाषाओं में भी वैसे ही बना रहता है और रीयल टाइम में कई भाषाओं में ट्रांसलेशन होने के साथ मैसेज चला जाता है. इससे देश भर के लोग अपनी पसंद की भाषा में इस संदेश को देखते हैं और यूजर्स की पहुंच बढ़ जाती है, जिससे कम समय में ही कंटेंट क्रिएटर्स की फॉलोअरशिप बढ़ जाती है. तकनीक-संचालित इस अनुवाद सुविधा को सक्षम करने वाला Koo App, दुनिया का पहला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है.

कैसे करें इस्तेमाल

- सबसे पहले एंड्रॉयड स्मार्टफोन के गूगल प्ले स्टोर या एप्पल आईफोन के आईओएस ऐप स्टोर से कू ऐप डाउनलोड करें

- कू ऐप इंस्टॉल होने के बाद अपना फोन नंबर डाले और ओटीपी आते ही आपका अकाउंट शुरू

- अब अपनी भाषा चुने, फिलहाल कू पर हिंदी, अंग्रेजी समेत 10 भाषाएं मौजूद हैं 

- नए कू को करने या फिर किसी की आवाज को टेक्स्ट के रूप में टाइप करने के लिए नीचे दाहिनी ओर +कू पर क्लिक करें

- अब नीचे बाएं से पांचवां आइकन (बोलता हुआ इमोजी) दबाएं और टॉक टू टाइप फीचर शुरू हो जाएगा 

- इसके बाद आपको जो भी लिखना है, उसे बोलें और सबकुछ आपकी भाषा में टाइप होता चला जाएगा

- फिर टेक्स्ट के ऊपर दिए गए प्लस (+) आइकन को चुनें और जिन भाषा में आपको ट्रांसलेट करना है, उसे सेलेक्ट करें

- भाषाएं चुनने के बाद हर भाषा के आइकन पर क्लिक करें और आपका मैसेज ऑटो ट्रांसलेट हो जाएगा.

VIDEO: भारत में Youtube के यूजर्स की संख्या में हुआ 2.7 गुना इजाफा, ये है वजह


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

22 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

19 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

20 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

21 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago