होम / टेक / इस देश में ऑनलाइन अपमान पड़ेगा भारी, जेल के साथ भरना होगा जुर्माना

इस देश में ऑनलाइन अपमान पड़ेगा भारी, जेल के साथ भरना होगा जुर्माना

जापान की सरकार ने साइबरबुलिंग को रोकने के लिए सख्त कानून बनाया है. जिसमें जुर्माने और सजा दोनों का प्रावधान है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

सोशल मीडिया के बढ़ते क्रेज के साथ उसके नुकसान भी सामने आने लगे हैं. किसी को ऑनलाइन अपमानित करना, ट्रोल करना फैशन बन गया है. हालांकि, जापान में ये 'फैशन' अब भारी पड़ सकता है. सरकार ने साइबरबुलिंग को रोकने के लिए सख्त कानून बनाया है. जिसमें जुर्माने और सजा दोनों का प्रावधान है.

इसलिए ‘सख्त’ हुई सरकार 
जापान में ऑनलाइन अपमान करने वालों को अब एक साल तक की जेल हो सकती है. इसके अलावा, दोषी से 300,000 येन (2,200 डॉलर) जुर्माना भी वसूला जा सकता है. मई 2020 में 22 वर्षीय पेशेवर पहलवान और लोकप्रिय नेटफ्लिक्स रियलिटी शो की कास्ट मेंबर हाना किमुरा की आत्महत्या के बाद से जापान में साइबरबुलिंग पर लगाम लगाने के लिए सख्त कानून की मांग उठ रही थी. अब सरकार ने उसी को ध्यान में रखते हुए संशोधन के तहत कानून को पहले से ज्यादा सख्त बना दिया है.

मिल रहे थे हेट मैसेज
हाना किमुरा को सोशल मीडिया पर हेट मैसेज मिल रहे थे, जिसकी वजह से वह डिप्रेशन में चली गईं और उन्होंने आत्महत्या कर ली. वैसे, जापान में ऑनलाइन अपमान करने के लिए पहले भी सजा मिलती रही है. किमुरा की मौत से पहले दो लोगों पर 9,000 येन का जुर्माना लगाया गया था. उस वक्त अधिकांश लोगों का मानना था कि जुर्माने की राशि कम है, इस वजह से लोगों में कानून का भय नहीं है. किमुरा की आत्महत्या के बाद यह मांग तेज हो गई थी. 

कानून का विरोध भी शुरू 
2021 में, न्याय मंत्रालय की विधान परिषद ने जापान के न्याय मंत्री से सिफारिश की थी कि दंड कठिन होना चाहिए. हालांकि, अब जब सख्त कानून बन गया है, तो इसका विरोध भी शुरू हो गया है. आलोचकों का कहना है कि इससे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार प्रभावित होगा.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

4 days ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

1 week ago

सैमसंग की Galaxy Z Series लॉन्च: AI फीचर्स, दमदार कैमरा और कीमत, जानिए क्या है खास

नई सीरीज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), बेहतर मल्टीटास्किंग, उन्नत कैमरा तकनीक और मजबूत प्राइवेसी फीचर्स पर खास जोर दिया गया है.

1 week ago

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

14-June-2026

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026


बड़ी खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

6 hours ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

14 hours ago

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

9 hours ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

11 hours ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

11 hours ago