होम / टेक / सावधान! यदि बजाया यह गाना तो आपका और दूसरों का लैपटॉप हो सकता है क्रैश

सावधान! यदि बजाया यह गाना तो आपका और दूसरों का लैपटॉप हो सकता है क्रैश

इस गाने में कुछ ऐसे धुन थे, जिसे कुछ Windows XP वाले लैपटॉप या कम्प्यूटर बर्दाश्त नहीं कर पा रहे थे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: क्या आपने कभी ऐसा सुना है कि गाना बजाने से आपका लैपटॉप क्रैश हो सकता है? ये सच है. ऐसा हम नहीं, बल्कि माइक्रोसॉफ्ट ने दावा किया है. Janet Jackson का मोस्ट पॉपुलर गाना 'रिदम नेशन (Rhythm Nation)' आश्चर्यजनक रूप से कुछ लैपटॉप्स को क्रैश कर रहा था. यही नहीं, जिस लैपटॉप में यह गाना बजता, उसके बगल वाला लैपटॉप भी क्रैश हो रहा था.

माइक्रोसॉफ्ट ने क्या किया दावा
माइक्रोसॉफ्ट के सॉफ्टवेयर इंजीनियर रेमंड चेन के दावे के अनुसार, "इस गाने में कुछ ऐसे धुन थे, जिसे कुछ Windows XP वाले लैपटॉप या कम्प्यूटर बर्दाश्त नहीं कर पा रहे थे. रहस्यमयी धुन के कारण खास तरह के लैपटॉप की हार्ड ड्राइव क्रैश हो जा रही थी. इस धुन के कारण आस-पास के कम्प्यूटर भी प्रभावित हो रहे थे."

 

 

ऐसा कैसे हो रहा था
रेमंड चेन ने इसके पीछे का खुलासा करते हुए बताया, "इस गाने के कारण जो लैपटॉप क्रैश हुए, सभी में 5400 RPM हार्ड ड्राइव थी. यानी, सिर्फ वही लैपटॉप या कम्प्यूटर क्रैश हो रहे थे, जिसमें 5400 RPM हार्ड ड्राइव थी. इसके कारण दूसरा कम्प्यूटर भी क्रैश हो रहा था, भले ही उसमें ये गाना नहीं बज रहा होता था. जैसे, तेज आवाज से कोई शीशा टूट जाता है, यह भी कुछ इसी प्रकार से हो रहा था. जैसे ही यह गाना लैपटॉप पर बजता तो रहस्मयी ध्वनि तरंगों के कारण 5400 RPM वाली हार्ड ड्राइव वाइब्रेट होने लगती थी. इन ध्वनि तरंगों के कारण आस-पास के कम्प्यूटर की हार्ड ड्राइव भी वाइब्रेट करने लगती थी और कंप्यूटर क्रैश हो जाता."

प्रॉब्लम कैसे हुआ सॉल्व
रेमंड चेन ने बताया कि जब ये पता चला कि इस गाने के कारण कुछ लैपटॉप क्रैश हो रहे हैं तो निर्माताओं ने ऑडियो पाइपलाइन में एक कस्टम फिल्टर लगा दिया, जिसके कारण रहस्यमयी ध्वनि तरंगों का पता लगाया जा सका और फिर उसे हटा दिया गया. 

गाने के बारे में
1989 में रिलीज हुआ गाना Rhythm Nation को अमेरिकी सिंगर Janet Jackson ने गाया है. यह गाना इतना पॉपुलर हुआ था कि इसे कई अवॉर्ड्स भी मिले थे. इस गाने के लिए Janet Jackson को "बेस्ट लॉन्ग फॉर्म म्यूजिक वीडियो" का अवॉर्ड भी मिला था.

VIDEO: WhatsApp के दो नए सबसे जबर्दस्त फीचर, स्टेटस से जुड़ा है ये बड़ा अपडेट


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

21 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

18 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

19 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

20 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago