होम / टेक / फीचर लोडेड IQoo 9T 5G स्मार्टफोन लॉन्च, जानिए कीमत और डिस्काउंट

फीचर लोडेड iQoo 9T 5G स्मार्टफोन लॉन्च, जानिए कीमत और डिस्काउंट

iQoo 9T 5G Smartphone: इस स्मार्टफोन में 16MP का फ्रंट कैमरा है, जिससे आप जबरदस्त क्वालिटी की सेल्फी ले सकते हैं. इतना ही नहीं, iQoo 9T 5G में 4,700mAh की बैट्री है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: iQoo India ने मंगलवार को अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन iQoo 9T 5G भारत में लॉन्च कर दिया. यह एक दमदार स्मार्टफोन है. इसमें Snapdragon 8+ Gen1 प्रोसेसर है. इसके अलावा iQoo 9T 5G में पीछे तीन कैमरा है. इसमें 50MP ISOCELL GN5 प्राइमरी कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ आता है. वहीं, 13MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 12MP का पोट्रेट सेंसर है.

iQoo 9T 5G की कीमत
इस स्मार्टफोन में 16MP का फ्रंट कैमरा है, जिससे आप जबरदस्त क्वालिटी की सेल्फी ले सकते हैं. इतना ही नहीं, iQoo 9T 5G में 4,700mAh की बैट्री है. भारत में iQoo 9T 5G की कीमत की बात करें तो इसकी शुरुआता 49,999 रुपये से हो जाती है. ये कीमत 8GB RAM और 128GB storage वैरिएंट की है. यदि आप 12GB RAM और 256GB storage वाला वैरिएंट लेंगे तो आपको 59,999 रुपये खर्च करने होंगे.

कहां से खरीदें
कलर्स ऑप्शन की बात करें तो iQoo 9T 5G दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा- Alpha and Legendary.इस स्मार्टफोन को आप Amazon और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर खरीद सकते हैं. यदि आपको पास ICICI Bank cards हैं तो आपको 4000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट दिया जाएगा.

iQoo 9T 5G के अन्य फीचर्स
इस स्मार्टफोन में दो सिम कार्ड स्लॉट है. इसके अलावा 6.78-inch full-HD+ E5 AMOLED डिस्प्ले है. डिस्प्ले का रेजल्यूशन 1,080 x 2,400 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है. इस फोन की बैट्री को 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है. कंपनी के अनुसार, फास्ट चार्जिंग की बदौलत आप इस स्मार्टफोन को सिर्फ 8 मिनट में 0 से 50 प्रतिशत तक चार्ज कर सकते हैं. वहीं, 20 मिनट में 100 प्रतिशत चार्ज हो जाएगा.

VIDEO: अडानी को टक्कर देने के लिए अंबानी ने तैयार किया ये प्लान


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

22 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

20 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

20 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

21 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago