होम / टेक / IPhone 14 पर आया बड़ा अपडेट, बेसब्री से इंतजार कर रहे यूजर्स झूम उठेंगे

iPhone 14 पर आया बड़ा अपडेट, बेसब्री से इंतजार कर रहे यूजर्स झूम उठेंगे

iPhone 14 New Update: आईफोन 14 और प्रो मॉडल 6.1 इंच स्क्रीन के साथ आएंगे. वहीं, मैक्स और प्रो मैक्स मॉडल 6.7 इंच स्क्रीन के साथ लॉन्च होंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

सैन फ्रांसिस्को: टेक दिग्गज एप्पल (Apple) को इस बात की पूरी उम्मीद है कि अपकमिंग आईफोन 14 (iphone 14) सीरीज पूरी दुनिया में धमाल मचा देगी. गिज्मोचाइना की रिपोर्ट के अनुसार, एप्पल विश्लेषक मिंग-ची कू द्वारा किए गए एक सर्वे में दावा किया गया है कि होलसेलर्स और रिटेलर्स iPhone 14 के लिए काफी अधिक जमा राशि का भुगतान कर रहे हैं.

भारत में संभावित लॉन्चिंग डेट
आपको बता दें कि कंपनी सितंबर में आईफोन 14, 14 प्रो, 14 मैक्स और 14 प्रो मैक्स लॉन्च कर सकती है. वहीं, भारत में इसकी लॉन्चिंग 31 अक्टूबर, 2022 को होने की संभावना है. अपकमिंग Iphone 14 को लेकर मार्केट में जबरदस्त क्रेज है.

6.1 इंच स्क्रीन
एक रिपोर्ट के अनुसार, आईफोन 14 और प्रो मॉडल 6.1 इंच स्क्रीन के साथ आएंगे. वहीं, मैक्स और प्रो मैक्स मॉडल 6.7 इंच स्क्रीन के साथ लॉन्च होंगे. बड़ी स्क्रीन की वजह से इसकी दिवानगी और बढ़ती जा रही है. खबर ये भी है कि टेक दिग्गज इस साल 5.4-इंच आईफोन मिनी को बंद कर सकते हैं.

अपग्रेड के साथ डिस्प्ले
अंदरूनी खबरों के मुताबिक इसका प्रो वर्जन बेहतर स्क्रीन रिफ्रेश रेट के कारण 'ऑलवेज ऑन डिस्प्ले' के साथ आ सकता है. जबकि आईफोन 13 प्रो सीरीज एक प्रोमोशन डिस्प्ले के साथ आई थी जिसमें 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट था. ऐसा लगता है कि इस साल के आईफोन 14 प्रो मॉडल में कुछ अपग्रेड के साथ इस डिस्प्ले तकनीक की भी सुविधा होगी.

कितनी हो सकती है कीमत
कीमत की बात करें तो अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन अनुमान के अनुसार Iphone 14 की शुरुआती कीमत भारत में 79,900 रुपये होगी. इसमें 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज दिया जाएगा. कैमरे की बात करें तो रिपोर्ट के अनुसार रियर में 12 MP + 12 MP का ड्यूल कैमरा होगा, जबकि फ्रंट में 12 MP + SL 3D कैमरा होगा, जिससे सेल्फी जबरदस्त आएगी. रिपोर्ट के अनुसार Apple iPhone 14 को ब्लैक, वाइट, रेड, ग्रीन, ब्लू और गोल्ड कलर्स में लॉन्च कर सकती है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

5 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

21 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

22 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

23 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago