होम / टेक / IPhone 14 पर मिल रही इतनी भारी छूट, अब बहुत सस्ते में खरीद सकते हैं इसे

iPhone 14 पर मिल रही इतनी भारी छूट, अब बहुत सस्ते में खरीद सकते हैं इसे

7 सितंबर, 2022 को Apple ने iPhone 14 सीरीज को लॉन्च किया था. इस सीरीज में iPhone 14, iPhone 14 Plus, iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max शामिल हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: iPhone 14 कि डिलीवरी भारत में आज यानी शुक्रवार से होने लगी. iPhone 14 128 GB मॉडल फोन की वास्तविक कीमत 79,900 रुपये है, लेकिन क्या आपको पता है कि इस स्मार्टफोन पर आपको 26,000 रुपये तक की छूट मिल रही है? जी हां, इस नए iPhone पर कुछ टर्म एंड कंडीशन के साथ 26,000 रुपये तक की छूट मिल रही है. आइए, अब आगे इस छूट के बारे में हम आपको डिटेल में बता रहे हैं....

5,000 रुपये का कैशबैक
इतनी बड़ी छूट लेने के लिए सबसे पहले तो आपके पास HDFC का डेबिट या क्रेडिट कार्ड होना चाहिए. यदि आप बैंक के कार्ड से इस फोन की पेमेंट करते हैं तो आपको सीधे 5,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा. आप HDFC बैंक के किस भी कार्ड यानी क्रेडिट या डेबिट कार्ड से पेमेंट कर सकते हैं. इसके अलावा, यदि आप HDFC बैंक से EMI पर iPhone 14 खरीदते हैं, तब भी आपको 5,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा.

स्मार्टफोन एक्सचेंज + एक्सचेंज बोनस
अब दूसरी छूट की बात करते हैं. यदि आपके पास कोई पुराना स्मार्टफोन है, तो आप उसे iPhone लेते हुए एक्सचेंज कर सकते हैं. पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करने पर आपको 18,000 रुपये तक की छूट मिल सकती है. ध्यान रहे कि यह छूट आपके पुराने फोन की कंडीशन पर निर्भर करेगी. इसके अलावा एक्सचेंज करने पर आपको 3,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी मिलेगा. ये 3,000 रुपये एक्सचेंज बोनस तभी मिलेगा, जब आपके फोन की एक्सचेंज वैल्यू 18,000 रुपये होगी. ये एक्सचेंज बोनस भी आपके फोन की कंडीशन के हिसाब से घटेगा या बढ़ेगा.

अब बात करते हैं कुल छूट की
यदि आप कैशबैक (5,000 रुपये), पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज प्राइस (18,000 रुपये तक) और एक्सचेंज बोनस (3,000 रुपये तक) को मिला दें तो कुल छूट 26,000 रुपये हो जाएगी. आप किसी भी Apple के ऑथराइज्ड रिटेल शॉप पर जाकर इस ऑफर की डिमांड कर सकते हैं. यदि सबकुछ टर्म एंड कंडीशन के अनुसार हुआ, तो आपको iPhone 14 128 जीबी मॉडल पर जरूर बड़ी छूट मिलेगी.

iPhone 14 Plus की डिलीवरी
आपको बता दें कि 7 सितंबर, 2022 को Apple ने iPhone 14 सीरीज को लॉन्च किया था. इस सीरीज में iPhone 14, iPhone 14 Plus, iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max शामिल हैं. कंपनी ने इस बार Mini मॉडल लॉन्च नहीं किया है. iPhone 14 की ओरिजिनल कीमत 79,900 रुपए है, जबकि iPhone 14 Plus की ओरिजिनल कीमत 89,900 रुपए है. गौरतलब है कि iPhone 14 Plus की डिलीवरी 7 अक्टूबर से होनी है.

VIDEO : Flipkart The Big Billion Days: इन Mobiles पर मिलेगी अब तक की सबसे बड़ी छूट, कीमत का हुआ खुलासा


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

20 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

17 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

18 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

19 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago