होम / टेक / जानिए, IPhone 14 लॉन्च होते ही कितना सस्ता हो जाएगा IPhone 13, 12 और 11

जानिए, iPhone 14 लॉन्च होते ही कितना सस्ता हो जाएगा iPhone 13, 12 और 11

हम आपको बताते हैं कि iPhone 14 की लॉन्चिंग के बाद इसके पहले के मॉडल्स यानी iPhone 11, iPhone 12 और iPhone 13 की कीमतों में कितनी गिरावट आ सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: iPhone 14 आज लॉन्च हो जाएगा. इसकी लॉन्चिंग का इंतजार कर रहे लोगों की दो तरह की कैटेगरी है. एक कैटेगरी में वे लोग हैं जो iPhone 14 लॉन्च होते ही उसे खरीदना चाहते हैं, तो दूसरी कैटेगरी में वे लोग हैं जो इस बात के इंतजार में हैं कि iPhone 14 की लॉन्चिंग के बाद इसके पहले के मॉडल यानी iPhone 11, iPhone 12 और iPhone 13 की कीमतों में कितनी गिरावट आएगी, जिससे वे उसे खरीद सकें.

आइए, हम आपको बताते हैं कि iPhone 14 की लॉन्चिंग के बाद इसके पहले के मॉडल्स यानी iPhone 11, iPhone 12 और iPhone 13 की कीमतों में कितनी गिरावट आ सकती है.

15 हजार रुपये सस्ता हो सकता है iPhone 13
सबसे पहले बात करते हैं iPhone 13 की. iPhone 14 की लॉन्चिंग से पहले मार्केट में अभी यही लेटेस्ट मॉडल है. जिनका बजट थोड़ा कम है, वे इस इंतजार में हैं कि iPhone 13 की कीमत कब और कितनी कम होगी. एक्सपर्ट की मानें, तो iPhone 14 लॉन्च होने के बाद iPhone 13 की कीमत लॉन्चिंग प्राइस के मुकाबले करीब 15 हजार रुपये कम हो सकती है.

iPhone 13 की लॉन्चिंग 14 सितंबर, 2021 को हुई थी. लॉन्च के दौरान इसकी कीमत 79,900 रुपये थी. कीमत गिरने के बाद 128 जीबी वाला मॉडल ग्राहकों को करीब 65,000 रुपये में मिल सकता है.

14 हजार रुपये सस्ता हो सकता है iPhone 12
iPhone 14 के लॉन्च होने के बाद iPhone 12 लॉन्चिंग प्राइस के मुकाबले करीब 14 हजार रुपये सस्ता हो सकता है. आपको बता दें कि iPhone 12 की लॉन्चिंग 13 अक्टूबर, 2020 को हुई थी. लॉन्चिंग के दौरान इसकी कीमत 65,900 रुपये थी. अनुमान के अनुसार, करीब 14 हजार रुपये सस्ता होने के बाद iPhone 12 के 64 GB वाले मॉडल को लोग 52,000 रुपये में खरीद सकते हैं.

30,000 रुपये सस्ता हो सकता है iPhone 11 
iPhone 14 लॉन्च होने के बाद iPhone 11 की कीमत सबसे अधिक गिर सकती है. यानी, जिनका बजट बहुत कम है, वो iPhone 11 खरीदने के बार में सोच सकते हैं. एक्सपर्ट के अनुसार, iPhone 11 लॉन्चिंग प्राइस के मुकाबले करीब 30 हजार रुपये सस्ता हो सकता है. iPhone 11 की लॉन्चिंग 10 सितंबर, 2019 को हुई थी. लॉन्च के दौरान इसकी कीमत 69,900 रुपये थी. अनुमान के अनुसार, 30,000 सस्ता होने के बाद आप इसके 64 GB वाले मॉडल को सिर्फ 40,000 रुपये में खरीद सकते हैं.

Video : जिस कार में सवार थे साइरस मिस्त्री, उसे चला रही थी एक महिला, जानें कौन हैं वो


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

20 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

17 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

18 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

19 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago