होम / टेक / डिजिटल पेमेंट में बढ़ते साइबर क्राइम पर अब लगेगी रोक, IIT से हुआ ये करार

डिजिटल पेमेंट में बढ़ते साइबर क्राइम पर अब लगेगी रोक, IIT से हुआ ये करार

इस समझौते के तहत साइबर सिक्योरिटी से जुड़े फैकल्टी मेंबर समय समय पर NPCI के लोगों के साथ अपने अनुभव शेयर करेंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

कानपुर: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), कानपुर और भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) ने अपने विचारों को साझा करने और डिजिटल भुगतान में साइबर क्राइम को रोकने के लिए एक समझौते (MoU) पर हस्ताक्षर किया. इस समझौते से NPCI और इसकी सहायक कंपनियों के उत्पादों में साइबर सुरक्षा नियंत्रण को बढ़ाने में मदद करेगा.

साइबर सिक्योरिटी के नए तकनीकी शेयर करेगा IIT कानपुर
इस समझौते के तहत साइबर सिक्योरिटी से जुड़े फैकल्टी मेंबर समय समय पर NPCI के लोगों के साथ अपने अनुभव शेयर करेंगे. साथ ही नए तकनीकी के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), मशीन लर्निंग (ML), सुरक्षा उत्पाद रोडमैप और डिस्ट्रीब्यूटेड लेजर टेक्नोलॉजी (DLT) के विषय में भी बताएंगे. वहीं NPCI, आईआईटी कानपुर के छात्रों को इंटर्नशिप के अवसर प्रदान करेगा, जिससे उन्हें एनपीसीआई की परियोजनाओं पर काम करने का एक अनुभव मिलेगा.

'साइबर सिक्योरिटी तकनीकी को विकसित करने में मिलेगा सहयोग'
इस समझौते पर IIT कानपुर के निदेशक, प्रोफेसर अभय करंदीकर ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए बताया कि डिजिटल लेनदेन और डेटा के भंडारण के लिए सुरक्षित समाधान विकसित करने में आईआईटी कानपुर हमेशा से आगे रहा है. साइबर सुरक्षा समाधान और साइबर प्रणालियों को विकसित करने के लिए संस्थान में C3i हब मौजूद है. NPCI के साथ यह समझौता साइबर सुरक्षित तकनीकी प्राप्त करने के हमारे लक्ष्य को ना केवल मजबूत बनायेगा, बल्कि एक मजबूत डिजिटल भुगतान प्रणाली विकसित करने में दोनों संस्थानों के सर्वश्रेष्ठ को एकजुट करेगा.

NPCI के मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारी ने क्या कहा
वहीं, NPCI के मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारी (CISO) एंटनी प्रकाश ने कहा, "एनपीसीआई में हम एक मजबूत डिजिटल भुगतान बुनियादी ढांचे का निर्माण करने जा रहे हैं. साथ ही उपभोक्ताओं को भुगतान में कोई परेशानी ना हो इसक लिए नये नये तकनीकी को आजम भी रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस समझौते के तहत NCPI और IIT कानपुर मिलकर नए तकनिकी को विकसित करेंगे, जो उपभोक्ताओं को बेहतर सर्विस और सुरक्षित भुगतान करने में सहयोगी होगा.

VIDEO: आर्थिक मंदी को लेकर आप भी डरे हुए हैं? जानिए इसकी भारत में कितनी आशंका


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

22 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

20 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

20 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

21 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago