होम / टेक / टीवी खरीदने का है प्लान? इन बातों पर भी कर लें गौर

टीवी खरीदने का है प्लान? इन बातों पर भी कर लें गौर

यदि आप नया टीवी खरीदने का सोच रहे हैं, तो यहां बताए गए टिप्स आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

TV कोई ऐसी चीज़ नहीं होती, जिसे आप हर दिन खरीद सकते हैं. इसलिए जब बात नए TV को घर लाने की हो, तो सोच-समझकर फैसला लेना चाहिए. ऐसा नहीं कि ख्याल आया, मार्केट गए या ऑनलाइन बैठे-बैठे TV ऑर्डर कर दिया. टीवी खरीदने से पहले आपको खुद से कुछ सवाल पूछने होंगे. मसलन, साइज़ क्या चाहिए, टेक्नोलॉजी कौनसी चाहिए, कौन से फीचर आपके लिए ज़रूरी हैं, स्मार्ट टीवी की ज़रूरत है या नहीं, आदि.

परफेक्ट साइज़ 
परफेक्ट साइज़ का टीवी चुनना पहली चुनौती है. इसलिए पहले उस रूम का डायमेंशन देखें जहां आपको TV लगाना है. क्योंकि छोटे रूम में बड़ा टीवी या बड़े रूम में छोटा TV अटपटा हो जाएगा और उसे देखकर-देखकर आपका मूड ख़राब होना लाजमी है. वैसे, यदि आपका रूम थोड़ा बड़ा है तो 55 से 65इंच का टीवी खरीदना सही रहेगा. आमतौर पर 55-इंच टीवी किसी भी साइज़ के रूम के लिए परफेक्ट रहता है.

LCD-LED या QLED-OLED
आजकल कई तरह के टीवी बाजार में हैं. जैसे, LCD, LED, QLED और OLED. यदि आपका बजट ज्यादा है, तो OLED (organic light-emitting diode) या QLED (Quantum dot display) TV खरीद सकते हैं. ये दोनों ही आपको बेस्ट व्यइंग एक्सपीरियंस प्रदान करते हैं. अगर बजट ज्यादा नहीं है, तो LCD या LED टीवी बेहतर रहेगा. हालांकि, LCD खरीदते समय ध्यान रखें कि उसके दो पैनल होते हैं -IPS और VA. इसमें VA पैनल वाला एलसीडी ज्यादा अच्छा है, क्योंकि ये अधिक बेहतर कंट्रास्ट रेंज प्रदान करता है.

स्क्रीन रेजोल्यूशन
स्क्रीन रेजोल्यूशन का चुनाव भी चुनौती वाला काम है. आजकल बाज़ार में 8K टीवी भी आ गए हैं, लेकिन उसके लिहाज से पर्याप्त 8K कंटेंट नहीं है, इसलिए इस HD और 4K (UHD) आप्शन ही बेस्ट हैं. HD टीवी का रेजोल्यूशन 1920X1080 होता है, जबकि 4K का लगभग 3840X2160 पिक्सेल. लिहाजा, अगर आप 50-इंच से बड़ा टीवी खरीदने जा रहे हैं, तो आपको 4K चुनना चाहिए. क्योंकि इसमें HD के मुकाबले ज्यादा अच्छी पिक्चर क्वालिटी मिलेगी. HD-Ready टीवी खरीदने से बचें.

पोर्ट और साउंड 
ऐसा टीवी चुनें, जिसके पोर्ट तक पहुंचना आसान हो. कई टीवी सेट्स में HDMI और USB पोर्ट पीछे की तरफ दिए होते हैं, ऐसे में जब आप TV को दीवार पर लटकाते हैं तो पोर्ट तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है. इसके साथ ही HDMI 2.0 या HDMI 2.1 पोर्ट वाले TV चुनें, क्योंकि इससे आपको हायर रेजोल्यूशन और फ़ास्ट फ्रेम रेट्स मिलते हैं. TV सिलेक्ट करते समय साउंड का भी ख्याल रखें, क्योंकि बेहतर साउंड के बिना आप टीवी का भरपूर मजा नहीं उठा सकते. इसलिए केवल Dolby Atmos और DTS पर ही न जाएं. ऐसा टीवी चुनें जिसमें दो अच्छे स्टीरियो स्पीकर और एक सब-वूफर हो.        

Android TV या TizenOS?
आजकल हर टीवी को स्मार्ट बताया जाता है, लेकिन वास्तव में कौनसा TV स्मार्ट है? आमतौर पर तीन प्लेटफ़ॉर्म है, Android TV, TizenOS और WebOS. Android के बारे में आपने पहले भी सुना होगा. TizenOS सैमसंग TV में मिलता है और WebOS LG टीवी के लिए एक Linux बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम है. मौजूदा वक्त में  Android TV वाइडर कम्पैटेबिलिटी के साथ आते हैं, इसलिए ये बेहतर चुनाव होगा. हालांकि, चुनाव करते समय यह भी ध्यान में रखें समय पर अपडेट उपलब्ध कराने में किस ब्रांड की रेपुटेशन अच्छी है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

5 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

21 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

22 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

23 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago