होम / टेक / कहीं आप भी तो नहीं हो रहे हिडन कैमरे का 'शिकार', ऐसे आसानी से करें चेक

कहीं आप भी तो नहीं हो रहे हिडन कैमरे का 'शिकार', ऐसे आसानी से करें चेक

आज हम आपको बता रहे हैं कि यदि आप कभी होटल में रुकें या चेंजिंग रूम में जाएं या फिर वाशरूम में जाएं तो Spy Camera का पता कैसे लगाएं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने का मामला बढ़ता ही जा रहा है. एक छात्रा पर आरोप है कि उसने अन्य छात्राओं का चुपके से नहाते हुए वीडियो बना लिया और बॉयफ्रेंड को भेज दिया. जब आरोपी छात्रा वीडियो बना रही थी, तो अन्य छात्राओं को इसकी भनक तक नहीं लगी.

होटल के कमरे, वॉशरूम और चेंजिंग रूम में खतरा
हिडन कैमरे से किसी के निजी पलों का वीडियो बनाने का मामला तेजी से बढ़ रहा है. कुछ असामाजिक तत्व हिडन कैमरे ज्यादातार होटल्स, चेंजिंग रूम और वाशरूम में लगा देते हैं, जिनकी भनक शिकार हुए लोगों को नहीं होती. ऐसे में आज हम आपको बता रहे हैं कि यदि आप कभी होटल में रुकें या चेंजिंग रूम में जाएं या फिर वाशरूम में जाएं तो Spy Camera का पता कैसे लगाएं.

होटल के कमरे में क्या-क्या चेक करें
यदि आप किसी होटल के कमरे में जाएं तो सबसे पहले ध्यान से पूरे कमरे को चेक करें. उन सभी चीजों को मार्क करें, जो आपको संदिग्ध लगे. उन सभी संदिग्ध सामानों की अच्छी से जांच करें. आपको बता दें कि होटल के कमरे में हिडन कैमरे आमतौर पर स्मोक डिटेक्टर, अलार्म सेंसर, नाइट लैंप, टेबल पर रखे सामान, घड़ी, फ्लावर पॉट, दीवारों पर लगी फैंसी लाइट, बेड के साइड में, टीवी पैनल या झूमड़ में लगाए जाते हैं.

बाथरूम में क्या-क्या चेक करें
यदि आप बाथरूम में जाएं तो वहां मिरर, वॉटर फ्लश, वेंटिलेशन, फैंसी लाइट, टॉवेल होल्डर, शॉवर और शॉवर स्टार्टर को अच्छे से चेक कर लें, ये वे सभी संभावित जगह हैं, जहां आसानी से हिडन कैमरे लगाए जा सकते हैं.

चेजिंग रूम में क्या-क्या चेक करें
यदि आप होटल या किसी शोरूम के चेंजिंग रूम में जाएं तो हैंगर, फैन, फैन स्विच, टॉप कॉर्नर, मिरर स्क्रू को जरूर चेक करें. इन सभी जगह हिडन कैमरे आसानी से लगाए जा सकते हैं. यदि चेंजिंग रूम का कोई हिस्सा क्षतिग्रस्त नजर आए तो तुरंत सतर्क हो जाएं और उसकी जांच करें.

कैसे पता करें हिडन कैमरा लगा है या नहीं
सबसे पहले कमरे की लाइट बंद कर दें. उसके बाद मोबाइल की फ्लैश लाइट जला दें. फिर पूरे कमरे या बाथरूम को अच्छी तरह चेक करें. यदि हिडन कैमरा लगा होगा, मोबाइल की फ्लैश लाइट के सामने उसका छोटा सा लेंस चमकने लगेगा. इससे आप आसानी से हिडन कैमरे की पहचान कर सकते हैं. हिडन कैमरे का पता लगाना कोई बहुत मुश्किल काम नहीं है, बस आपको सतर्क रहने की जरूरत है.

VIDEO : दुनियाभर में सस्ता लेकिन भारत में महंगा क्यों बिकता है iPhone?


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

4 days ago

सैमसंग की Galaxy Z Series लॉन्च: AI फीचर्स, दमदार कैमरा और कीमत, जानिए क्या है खास

नई सीरीज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), बेहतर मल्टीटास्किंग, उन्नत कैमरा तकनीक और मजबूत प्राइवेसी फीचर्स पर खास जोर दिया गया है.

5 days ago

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

14-June-2026

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026

भारत की गेमिंग अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव: टियर-2 और टियर-3 शहर बन रहे नए रेवेन्यू इंजन

टियर-2 और टियर-3 उपयोगकर्ताओं का बढ़ता प्रभाव यह दिखाता है कि भारत की गेमिंग और डिजिटल अर्थव्यवस्था अब केवल मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि छोटे शहर भी इसकी ग्रोथ और कमाई के बड़े केंद्र बनकर उभर रहे हैं.

16-May-2026


बड़ी खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

9 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

9 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

9 hours ago

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

12 hours ago

Nvidia ने लॉन्च किया Open Secure AI Alliance, AI सुरक्षा के लिए टेक कंपनियों का वैश्विक गठबंधन

Hugging Face साइबर हमले के बाद उठाया कदम. Adobe, Dell, CrowdStrike समेत कई कंपनियां हुईं शामिल, AI सुरक्षा के लिए ओपन-सोर्स टूल्स विकसित किए जाएंगे.

12 hours ago