होम / टेक / चैटबॉट बार्ड का गलत जवाब गूगल को मार्केट में पड़ा काफी भारी

चैटबॉट बार्ड का गलत जवाब गूगल को मार्केट में पड़ा काफी भारी

गूगल द्वारा लॉन्च किये गए चैटबॉट बार्ड ने अपने डेमो में गलत जवाब दिया जिसके बाद मार्केट में कंपनी के शेयर्स में 9% की गिरावट आई और कंपनी को 100 डॉलर्स का नुक्सान भी उठाना पड़ा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

AlphabetINC के नए चैटबॉट  बार्ड (Bard) द्वारा एक प्रमोशनल विडियो में गलत जानकारी शेयर करने के कुछ देर बाद ही इसकी पैरेंट कंपनी, गूगल को  मार्केट में 100 डॉलर्स से अधिक का नुक्सान उठाना पड़ा. रेगुलर ट्रेडिंग के दौरान गूगल के शेयर्स लगभग 9% नीचे गिर गए जबकि गूगल की विरोधी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के शेयर्स में 3% की वृद्धि देखने को मिली.

ChatGPT ने किया हैरान बार्ड ने किया परेशान

सोमवार को अपना डेब्यू करने वाले चैटबॉट बार्ड के लिए गूगल द्वारा दिखाए गए विज्ञापन में सबसे पहले रायटर्स द्वारा गलती ढूंढ़ी गयी थी. यह एक आर्टिकल था जिसमें सवाल पूछा गया था की पृथ्वी के सोलर सिस्टम के बाहर स्थित प्लैनेट की तस्वीर सबसे पहले किस सैटेलाइट द्वारा खींची गयी थी? OpenAI द्वारा नवम्बर में इंट्रोड्यूस किये गए ChatGPT ने साधारण सवालों के अच्छे और सरल जवाब देकर कंज्यूमर्स को हैरान कर दिया है और सिलिकन वैली में लगातार बातचीत का हिस्सा बना हुआ है. OpenAI एक स्टार्टअप है जिसे माइक्रोसॉफ्ट से 10 मिलियन डॉलर्स की मदद मिली हुई है.

माइक्रोसॉफ्ट ने रिलीज किया ChatGPT वाला बिंग सर्च

बुधवार को गूगल की लाइव-स्ट्रीम प्रेजेंटेशन में बार्ड को अपने सर्च फंक्शन में शामिल करने के बारे में जानकारी नहीं दी गयी थी. इस प्रेजेंटेशन में गूगल ने यह भी नहीं बताया कि वह कब और कैसे बार्ड को अपने सर्च फंक्शन के साथ जोड़ेगा? कैलिफोर्निया में माउंटेन व्यू नाम की जगह पर होने वाली इस प्रेजेंटेशन से पहले ही चैटबोट बार्ड में कुछ गलतियां ढूंढ ली गयीं थीं.  एक दिन पहले ही गूगल की विरोधी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने इवेंट करके बताया था कि उन्होंने ChatGPT फंक्शन्स के साथ अपनी बिंग सर्च को पब्लिक के लिए रिलीज कर दिया है.

इस वजह से खराब हुआ डेमो

फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी DA Davidson में सीनियर सॉफ्टवेयर एनालिस्ट, गिल लुरिया ने कहा – पिछले कुछ सालों से गूगल AI इनोवेशन में एक लीडर की भूमिका निभाता आया है लेकिन इस नयी टेक्नोलॉजी को अपने सर्च प्रोडक्ट के साथ शामिल करने में वह काफी पीछे रह गया है. पिछले कुछ हफ्तों से ये टेक्नोलॉजी सर्च के साथ शामिल होने के लिए काफी संघर्ष कर रही है और इसी बीच मंगलवार को जल्दबाजी में डेमो की घोषणा की गयी जिसकी वजह से डेमो के दौरान इसने गलत जवाब देकर सब खराब कर दिया.

बार्ड नहीं कर पाया मदद

AlphabetINC ने ट्विटर पर बार्ड का एक विडियो शेयर किया. इस विडियो में बार्ड को एक्शन में दिखाया गया था. कंपनी द्वारा वादा किया गया था की बार्ड मुश्किल विषयों को भी आसन कर देगा लेकिन इस विडियो में बार्ड ने जो जवाब दिया वह गलत था. इस विडियो में बार्ड से सवाल पूछा गया कि ‘जेम्स वेब स्पेस टेलिस्कोप (JWST) के द्वारा ऐसी कौन सी नयी खोजें हैं जिनके बारे में मैं अपने 9 साल के बच्चे को बता सकता हूं?’ बार्ड ने बहुत से जवाब दिए जिनमें से एक में कहा गया था कि JWST का इस्तेमाल पृथ्वी के सोलर सिस्टम से बाहर मौजूद प्लेनेट की सबसे पहली तस्वीर लेने के लिए किया गया था. जबकि NASA ने भी कन्फर्म किया है की सबसे पहले इस तस्वीर को खींचने के लिए यूरोपियन सदर्न ऑब्जर्वेटरी के VLT (वैरी लार्ज टेलिस्कोप) का इस्तेमाल किया गया था.

पूछे गए सवालों के जवाब में AI द्वारा लिंक्स की लिस्ट बताने की बजाय साधारण भाषा में रिजल्ट्स दिखाने की वजह से AI वाली सर्च की मांग बढ़ रही है. साधारण भाषा में जवाब बताने की वजह से ब्राऊजिंग टाइम काफी कम हो जाता है. हालाँकि अभी यह क्लियर नहीं है कि गूगल जैसे सर्च इंजन की मुख्य ताकत, टार्गेटेड एडवरटाइजिंग में यह किस प्रकार से मदद करेगा?  

यह भी पढ़ें: आरोग्य सेतु अब नहीं करेगा कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग, डिलीट कर दिया गया पुराना डाटा


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

5 days ago

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026

भारत की गेमिंग अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव: टियर-2 और टियर-3 शहर बन रहे नए रेवेन्यू इंजन

टियर-2 और टियर-3 उपयोगकर्ताओं का बढ़ता प्रभाव यह दिखाता है कि भारत की गेमिंग और डिजिटल अर्थव्यवस्था अब केवल मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि छोटे शहर भी इसकी ग्रोथ और कमाई के बड़े केंद्र बनकर उभर रहे हैं.

16-May-2026

HP ने भारत में 20 से अधिक नए डिवाइस लॉन्च किए, Snapdragon-संचालित OmniPad 12 की शुरुआत

HP का यह बड़ा लॉन्च भारत में AI-संचालित कंप्यूटिंग और नए डिवाइस फॉर्म फैक्टर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो आने वाले वर्षों में काम करने और सीखने के तरीके को बदल सकता है.

12-May-2026

Samsung ने लॉन्च किए Galaxy A57 और A37 5G, कैशबैक और EMI ऑफर्स के साथ बिक्री शुरू

ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी कई ऑफर्स दे रही है. ‘ट्रिपल जीरो स्कीम’ के तहत बिना डाउन पेमेंट, बिना ब्याज और आसान प्रक्रिया के साथ फोन खरीदा जा सकता है.

09-April-2026


बड़ी खबरें

ग्रोसरी बाजार में बड़ी एंट्री, मीशो ने 202 करोड़ रुपये में खरीदा किराना क्लब

कंपनी का मानना है कि यह सौदा उसे विभिन्न रिटेल सेगमेंट्स में अपने B2B कारोबार का विस्तार करने में मदद करेगा.

4 hours ago

अब UPI और ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जून के अंत तक शुरू हो सकती है नई सुविधा

नई व्यवस्था लागू होने के बाद सदस्य क्लेम की स्वीकृत राशि सीधे अपने बैंक खाते में प्राप्त कर सकेंगे और फिर जरूरत पड़ने पर ATM से नकदी निकाल सकेंगे.

2 hours ago

सरकारी खजाना हुआ मालामाल, डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 5.21 लाख करोड़ रुपये के पार

सरकार ने इस अवधि के दौरान करदाताओं को 89,026 करोड़ रुपये का टैक्स रिफंड जारी किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 1.19 प्रतिशत अधिक है. इसके बावजूद शुद्ध कर संग्रह में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई.

3 hours ago

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

4 hours ago

भारत फोर्ज की अमेरिकी रक्षा कंपनी से बड़ी डील, मिलकर बनाएंगी 155mm मोबाइल तोप

फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित यूरोसैटरी डिफेंस एक्सपो के दौरान इस साझेदारी पर मुहर लगी. समझौते का उद्देश्य दुनियाभर की सेनाओं के लिए अत्याधुनिक 155mm मोबाइल आर्टिलरी प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है.

6 hours ago