होम / टेक / भारत में इन बड़े बदलावों के साथ फोर्ड की वापसी, जानें नए वैरिएंट में क्या फीचर्स मिलेंगे?

भारत में इन बड़े बदलावों के साथ फोर्ड की वापसी, जानें नए वैरिएंट में क्या फीचर्स मिलेंगे?

Ford Motor)भारत में वापसी करने वाली है. अगर कंपनी की यहां एंट्री होती है, तो Endeavour फिर से भारतीय सड़कों पर दौड़ते हुए नजर आएगी. बता दें, फोर्ड ने 2021 में भारत में अपना कारोबार समेट लिया था. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अमेरिका की बड़ी कार निर्माता कंपनी जल्द ही भारत में वापसी करने जा रही है. बता दें, फोर्ड ने 2021 में भारत में अपना कारोबार बंद कर दिया था. अब यह कंपनी अपनी एसयूवी एंडेवर (Endeavour) के साथ भारत में वापसी करेगी. इस नए वेरिएंट में कई बदलाव किए गए हैं. कार के सामने की ओर बड़ी ग्रिल और मैट्रिक्स एलईडी हेडलाइट और एलईडी डीआरएल यूनिट्स के साथ SUV का आकार अब और चौकोर हो गया है. हेडलाइट यूनिट एक हॉरिजेंटल पट्टी से जुड़ी हुई हैं. वेरिएंट के आधार पर अलॉय व्हील का आकार 17 इंच से 21 इंच के बीच रखा गया है.

ग्लोबल मार्केट में इस नाम से बिकती है फोर्ड एंडेवर

आपको बता दें कि Ford अपनी इस प्रीमियम एसयूवी को ग्लोबल मार्केट में Everest के नाम से बेचती है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फोर्ड मोटर पर दो साल के अंतराल के बाद भारत लौटने की योजना बना रही है. जिन मॉडलों को यह लॉन्च कर सकता है, उनमें एंडेवर भी शामिल है. इस एसयूवी को हाल ही में Ford Ranger के साथ देखा गया था,  इसके बाद फोर्ड की भारत में वापसी की संभावना तेज हो गई है.

Ford Endeavour (Everest) में क्या नया?
फोर्ड, एंडेवर को ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण-पूर्व एशिया जैसे वैश्विक बाजारों में एवरेस्ट के नाम से बेची जाती है. फोर्ड के भारत से 2022 में बाहर निकलने के बाद अब Endeavour  यहां फिर से वापसी करने जा रही है. अपने नए अवतार में एंडेवर का आकार 146 मिमी तक बढ़ गया है. इसमें लैडर फ्रेम आर्किटेक्चर पहले जैसा ही है. एसयूवी की लंबाई और ऊंचाई में भी मामूली वृद्धि हुई, जबकि व्हीलबेस 2,850 मिमी से बढ़कर 2,900 मिमी हो गया,  जिससे केबिन के अंदर अधिक जगह दी गई है.

ऐसा होगा डिजाइन
नई एंडेवर में कई बदलाव किए गए हैं. सामने की ओर बड़ी ग्रिल और मैट्रिक्स एलईडी हेडलाइट और एलईडी डीआरएल यूनिट्स के साथ एसयूवी का आकार अब अधिक बड़ा और चौकोर हो गया है. हेडलाइट यूनिट एक हॉरिजेंटल पट्टी से जुड़ी हुई हैं. वेरिएंट के आधार पर अलॉय व्हील का आकार 17 इंच से 21 इंच के बीच रखा गया है.

ये होंगे फीचर्स
ये एसयूवी कई बेहतरीन फीचर्स के साथ आएगी, जिसमें 12 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, पावर्ड फ्रंट सीट्स, पावर्ड टेलगेट, ऑटो-फोल्डिंग थर्ड रो सीट्स शामिल हैं. इसके अलावा एसयूवी का इंटीरियर ऑल-ब्लैक थीम के साथ आएगा. 

कैसा होगा इंजन
भारत में देखी गई एवरेस्ट एसयूवी 2.0-लीटर टर्बो डीजल या 2.0-लीटर बाई-टर्बो डीजल इंजन वाली हो सकती है. टर्बो इंजन 168 bhp की पावर प्रोड्यूस कर सकता है, जबकि बाई-टर्बो 208 bhp की पावर जेनरेट कर सकता है. टॉर्क आउटपुट 405 एनएम है. टर्बो डीजल इंजन 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का उपयोग करता है, जबकि Bi-टर्बो में 10-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Samsung ने लॉन्च किए Galaxy A57 और A37 5G, कैशबैक और EMI ऑफर्स के साथ बिक्री शुरू

ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी कई ऑफर्स दे रही है. ‘ट्रिपल जीरो स्कीम’ के तहत बिना डाउन पेमेंट, बिना ब्याज और आसान प्रक्रिया के साथ फोन खरीदा जा सकता है.

09-April-2026

Oppo F33 Series: 50MP सेल्फी, रियर कैमरा और IP69K सुरक्षा के साथ 15 अप्रैल को लॉन्च

Oppo F33 Series 5G मॉडल्स भारतीय मार्केट में स्मार्टफोन शौकीनों के लिए रोमांचक विकल्प साबित हो सकते हैं. फोन के डिजाइन, कैमरा और फीचर्स को देखते हुए यह F सीरीज के लिए एक नया मील का पत्थर साबित होगा.

09-April-2026

7200mAh बैटरी के साथ Vivo T5x 5G लॉन्च, दमदार फीचर्स और 2000 रुपये तक का डिस्काउंट

इस स्मार्टफोन को तीन वेरिएंट्स 6GB RAM + 128GB स्टोरेज, 8GB RAM + 128GB स्टोरेज और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है.

17-March-2026

अब एसी की सर्विस होगी आसान: सैमसंग ने पेश किया स्मार्टथिंग्स होम केयर

यह सेवा भारत में एआई-आधारित होम एप्लायंसेज के भविष्य की दिशा को और स्पष्ट करती है और ग्राहकों को स्मार्ट और प्रीमियम तकनीक के साथ जोड़ती है.

10-February-2026

3-नैनोमीटर चिप की दौड़ में भारत, 2032 तक हाई-एंड सेमीकंडक्टर बनाने की तैयारी में सरकार

सरकार की यह पहल भारत को सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है. अगर तय समयसीमा में लक्ष्य हासिल होता है, तो भारत हाई-एंड चिप टेक्नोलॉजी के मामले में दुनिया के अग्रणी देशों की कतार में खड़ा हो सकता है.

28-January-2026


बड़ी खबरें

म्यूचुअल फंड और PMS के बीच नया विकल्प बनेगा SIF? JioBlackRock ने समझाया पूरा मॉडल

JioBlackRock की चीफ क्लाइंट ऑफिसर कोमल नारंग ने BW हिंदी से की खास बातचीत में कंपनी की निवेश रणनीति, AI और टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल, भारतीय निवेशकों की बदलती जरूरतों और मौजूदा वैश्विक हालात में निवेश के सही तरीके पर विस्तार से अपनी बात रखी.

13 hours ago

परिवार की जिम्मेदारी संभालने वाली महिलाओं को नियमित रोजगार में 4.4% ज्यादा मौके: SBI रिपोर्ट

रिपोर्ट में कहा गया है कि नियमित वेतन वाली नौकरियों में काम करने वाली महिलाओं को नौकरी की सुरक्षा, लिखित अनुबंध, पेड लीव और सोशल सिक्योरिटी जैसे लाभ मिलने की संभावना अधिक रहती है.

18 minutes ago

शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री की तैयारी में Zepto, ₹9300 करोड़ के IPO को SEBI की मंजूरी

यह IPO देश के स्टार्टअप और ई-कॉमर्स सेक्टर के लिए भी बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि निवेशकों की नजर लंबे समय से क्विक कॉमर्स कंपनियों पर टिकी हुई है.

38 minutes ago

लोन लेने वालों को झटका: HDFC बैंक ने बढ़ाई ब्याज दरें, EMI पर पड़ेगा असर

HDFC बैंक ने तीन साल की मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट (MCLR) में 0.05% की बढ़ोतरी की है. इसके बाद यह दर 8.55% से बढ़कर 8.60% हो गई है.

20 hours ago

भारत और मिस्र ने 12 अरब डॉलर व्यापार का रखा लक्ष्य, कई क्षेत्रों में बढ़ेगी साझेदारी

मुंबई में आयोजित एक इंडस्ट्री इंटरैक्शन कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों को और मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया.

15 hours ago