✕

होम / बिजनेस / सेना के हाथ मजबूत करेगा Adani का ड्रोन, डिफेंस सेक्टर के लिए कंपनी ने बनाया है बड़ा प्लान 

सेना के हाथ मजबूत करेगा Adani का ड्रोन, डिफेंस सेक्टर के लिए कंपनी ने बनाया है बड़ा प्लान 

अडानी डिफेंस ने इसी साल जनवरी में नौसेना को हर्मीस-900 सौंपा था और अब आर्मी को यह मिलने जा रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

गौतम अडानी (Gautam Adani) डिफेंस सेक्टर में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करने में जुटे हैं. उनकी कंपनी अडानी डिफेंस बड़े प्लान के तहत आगे बढ़ रही है. इसी क्रम में कंपनी ने सेना के लिए खास ड्रोन तैयार किया है. 18 जून को भारतीय सेना को Adani Defence द्वारा निर्मित हर्मीस-900 स्टारलाइनर ड्रोन मिल जाएगा. दृष्टि-10 ड्रोन के नाम से पहचाने जाने वाले हर्मीस-900 को पाकिस्तान बॉर्डर पर तैनात किया जाएगा. 

पहले नेवी को मिला
अडानी डिफेंस सिस्टम्स इंडियन आर्मी, और इंडियन नेवी को हर्मीस-900 की सप्लाई कर रही है. इसी साल जनवरी में कंपनी ने नौसेना को पहला हर्मीस-900 सौंपा था और अब 18 जून को सेना को यह ड्रोन मिल जाएगा. रक्षा अधिकारियों का कहना है कि अडानी डिफेंस की तरफ से भारतीय सेना को मिलने वाले दो ड्रोनों में से पहला 18 जून को हैदराबाद में सेना को सौंप दिया जाएगा. सेना अपने भटिंडा बेस पर यह ड्रोन तैनात करेगी, ताकि पाकिस्तान के साथ पूरी पश्चिमी सीमा पर नजर रखी जा सके.  

इजरायल से है करार
आर्मी-नेवी को अभी एक-एक ड्रोन और मिलना है. भारतीय सेना ने आपातकालीन प्रावधानों के तहत दो ड्रोन के लिए ऑर्डर दिए हैं, जिसके अनुसार आपूर्ति किये जाने वाले ड्रोन 60% से अधिक स्वदेशी होने चाहिए. आर्मी पहले से ही हेरॉन मार्क-1 और मार्क-2 ड्रोन चला रही है और अब उसके बेड़े में दृष्टि-10 या हर्मीस-900 ड्रोन भी शामिल होने वाले हैं. अडानी डिफेंस ने ड्रोन के लिए टेक्नॉलोजी के लिए इजरायल के कंपनी एल्बिट के साथ करार किया था. साथ ही यह भी कहा था कि ड्रोन 70% तक स्वदेशी है. 

क्या कर सकता है ड्रोन?
हर्मीस 900 एक विशाल सैन्य ड्रोन है, जो बमबारी करने और मिसाइलें ले जाने में सक्षम है. इसका इस्तेमाल 'इंटेलिजेंस और निगरानी के लिए भी किया जा सकता है. इजराइल ने 2014 में गाजा पर 50 दिनों के हमले में पहली बार इसका इस्तेमाल किया था. हर्मीस 900 'इलेक्ट्रो ऑप्टिकल और इन्फ्रा-रेड सेंसर के साथ आता है और यह इजरायली वायु सेना का सबसे पसंदीदा ड्रोन है. 2023 और 2024 में, इजरायली सरकार ने गाजा पर बमबारी करने के लिए हर्मीस 900 ड्रोन का इस्तेमाल किया था. 

क्या है कंपनी की क्षमता?
अडानी डिफेंस एयरक्राफ्ट सर्विस, सर्विलांस और प्रोटेक्शन के लिए मानवरहित सिस्टम, काउंटर ड्रोन सिस्टम, छोटे हथियार और उसके साजोसामान, गोला-बारूद, मिसाइल सिस्टम तैयार करने की क्षमता रखती है. कंपनी डिफेंस सेक्टर में अपनी उपस्थिति लगातार मजबूत कर रही है. मार्च 2024 में अडानी डिफेंस के सीईओ ने कंपनी के प्लान के बारे में बताते हुए कहा था कि अगले 10 सालों में रक्षा क्षेत्र में बड़ा निवेश किया जाएगा. कंपनी मेक इन इंडिया पर फोकस कर रही है. उसका दावा है कि हर्मीस-900 70% स्वदेशी है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

10 hours ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

12 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

13 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

13 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

13 hours ago

बड़ी खबरें