होम / टेक / पहली नजर में Nothing (1) फोन, कसम से आपको इससे हो जाएगा प्यार

पहली नजर में Nothing (1) फोन, कसम से आपको इससे हो जाएगा प्यार

कार्ल पेई नथिंग के द्वारा बनाया गया फोन (1) आखिरकार यहां आ गया है. अपने अनोखे डिजाइन की बदौलत फोन ने तकनीकी हलकों में काफी चर्चा पैदा कर दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्लीः हाल ही एक नए फोन की धमक बाजार में सुनाई दे रही है. कार्ल पेई नथिंग के द्वारा बनाया गया फोन (1) आखिरकार यहां आ गया है. अपने अनोखे डिजाइन की बदौलत फोन ने तकनीकी हलकों में काफी चर्चा पैदा कर दी है. हम कुछ दिनों से फोन Nothing (1) को अपने डेली यूज के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं और हमारे प्रारंभिक इंप्रेशन के अनुसार कसम से  इस फोन से प्यार हो जाएगा. ये फोन चाहे सामने से देखो या फिर पीछे से आपको अपनी तरफ खींचता है. हमें जो फोन के बारे में महसूस हुआ वो हम यहां पर आपको लिख रहे हैं.

सबसे पहले बात फोन के डिजाइन की

ऐसा कोई तरीका नहीं है कि जो कोई फोन Nothing (1) देखता है वह कम से कम कुछ बार नहीं देखेगा. इसका बैक वैसा नहीं है जैसा आपने अन्य किसी भी मोबाइल फोन में पहले देखा होगा. ट्रांसपेरेंट बैक में 400 से अधिक कंपोनेंट्स और ग्लिफ इंटरफेस है जो दिखने में बहुत अच्छा लगता है. बैक पर ही 900 LED लगे हैं और कॉल आने पर या फोन चार्ज करते समय भी यह देखने में काफी मजा आता है.

डिस्पले तेज धूप या लाइट में भी कमाल का

6.55 इंच का OLED डिस्प्ले दिखने में अच्छा है. यह पर्याप्त रूप से ब्राइ और स्क्रीन पर कलर्स पंच लिए दिखते हैं.  तेज धूप या लाइट  में भी स्क्रीन पर आप आराम से कुछ भी पढ़ या देख सकते हैं.

यूआई और सॉफ्टवेयर

क्लीन यूजर इंटरफेस के लिए Nothing (1) को मिलते हैं पूरे मार्क्स. फोन Nothing (1) Nothing ओएस पर चलता है जो बिल्कुल ब्लोटवेयर नहीं लाता है. जो लोग अनावश्यक ऐप्स को पसंद नहीं करते उन्हें नथिंग ओएस बिल्कुल पसंद आएगा. इसका उपयोग करना आसान है और फोन को अपने हिसाब से कस्टमाइज करके भी चलाया जा सकता है.

प्रोसेसर: बिल्कुल ठीक काम करता है

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर पर संदेह हो सकता है क्योंकि यह 'बिल्कुल नया' नहीं है, लेकिन यह हर मायने में एक परफॉर्मर है. कोई देरी या ग्लिच नहीं है और दिन-प्रतिदिन के कार्य हवा के झोंखे की तरह हो जाते हैं.

50एमपी के दो कैमरे सब क्लिक करते हैं

Nothing (1) में अनावश्यक कैमरा सेंसर के नहीं हैं और न ही यह मेगापिक्सेल की दौड़ में फंसा है. आपको दो 50MP सेंसर मिलेंगे जो सभी कैमरा जरूरतों के लिए उपयुक्त हैं. फोटो की क्वालिटी और क्वांटिटी Nothing (1) के लिए मंत्र नहीं है. हमारे द्वारा क्लिक की गई फोटो एकदम सही कलर देती हैं, हालांकि जूम करने पर साफ तस्वीरें नहीं आती है. हालांकि अभी हमने कैमरे का सही से प्रयोग भी नहीं किया है.

फोन के साथ नहीं मिला है चार्जर

हालांकि Nothing (1) ने भी एप्पल की तरह फोन में चार्जर नहीं दिया है. यह चार्जर आपको अलग से खरीदना होगा. फोन  45W की फास्ट चार्जिंग देता है, जिसमें 4500 mAh की बैटरी बड़े आराम से एक दिन चल जाती है.  32999 रुपये की शुरुआती कीमत से शुरू इस फोन को स्मार्टफोन मार्केट में तगड़ी प्रतिस्पर्धा मिलने वाली है, लेकिन उसके बाद भी यह अन्य सभी फोन्स से 19 ही पड़ेगा. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

23 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

20 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

21 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

22 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago